Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Latest News
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        Share Market

        Trading Ideas : बाजार में बढ़त, निफ्टी 23400 के आसपास, जानिए आज के लिए क्या हो कमाई की रणनीति

        Posted on September 21, 2026September 21, 2026 by admin

        Trading Ideas : पश्चिम एशिया और रूस के बढ़ते तनाव के बीच गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव है। शुक्रवार को FIIs की कैश में हल्की खरीदारी रही लेकिन वायदा में बिकवाली रही। उधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले थे। डाओ जोंस में हल्का दबाव दिखा। लेकिन नैस्डैक और S&P में बढ़त रही। सुबह एशिया में कॉस्पी डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा था। जापान के बाजार में आज छुट्टी है।

        बढ़ते जियोपॉलिटिक टेंशन के बावजूद कच्चा तेल नरम है। साऊदी की बंद ईस्ट वेस्ट पाइपलाइन शुरू होने की उम्मीद से इसका भाव नीचे आया है। ब्रेंट 102 डॉलर के नीचे आया है। बॉन्ड यील्ड 5 के ऊपर बरकरार है। उधर सोने और चांदी में फ्लैट कारोबार दिख रहा है।

        भारतीय बाजारों की बात करें तो IT और PSU बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टर में खरीदारी के कारण भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 23400 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,रिलायंस इंडस्ट्रीज,सन फार्मा,HDFC लाइफ और M&M शामिल हैं। जबकि अदाणी पोर्ट्स,भारती एयरटेल,विप्रो,बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड कॉर्प में गिरावट दिख रही है।

        निफ्टी पर रणनीति

        ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23381-23422 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23487-23517-23578 पर है। इसके लिए पहला बेस 23209-23266 पर और बड़ा बेस 23146-23171 पर है। ब्रेंट फिलहाल कंट्रोल में है लेकिन जियोपॉलिटिकल सेटअप निगेटिव है। FIIs की कैश में खरीदारी हुई है। साथ ही शॉर्ट कवरिंग भी हुई है। ग्लोबल संकेत लगभग फ्लैट है। 23400-23500 पर कॉल राइटिंग भी हुई है। 23300-23200-23100 पर भारी पुट बिके,बेस-1 आज काफी अहम होगा। फिलहाल रेजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज मुमकिन है। बेस-1 पर कंट्रोल्ड टिप पर खरीदारी की राय होगी। निफ्टी 23381 के ऊपर निकला तो 23487-23517 जोन की तरफ मूव संभव है। 23381 पार नहीं हुआ तो रेजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रेंज मुमकिन है। बेस-1 के नीचे फिसला तो नीचे की ओर बेस-1 भी टेस्ट कर सकता है।

        बैंक निफ्टी पर रणनीति

        वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 56516-56710 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 56867-57067-57234 पर है। इसके लिए पहला बेस 56010-56189 पर और बड़ा बेस 55646-55817 पर है। शुक्रवार को बेस-1 पर बेहतरीन ट्रेड मिला। लेकिन शुक्रवार को 56500 पर रुकावट थी। 56000-56100 और 55900 पर पुट राइटिंग हुई है। 56500-56600-56700 पर शॉर्ट कवरिंग दिखी है। 57000 पर सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग हुई। बेस-1 या इसके आसपास खरीदारी का बेहतर मौका होगा। रेजिस्टेंस-1 आज बड़ा अड़ंगा है,इस जोन पर नजर रहे। रेजिस्टेंस-1 पार हुआ तो रेजिस्टेंस-2 की तरफ चाल देखने को मिल सकती है। बेस-1 टूटा तो रिस्क बढ़ेगा,बेस-2 का टेस्ट संभव है।

        चकाचक चार्ट वाले शेयर

        चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी SAGILITY के फ्यूचर्स में 45.50 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 47.50 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MOTHERSON के फ्यूचर्स में 162.50रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 168.50 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

         

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 50, AMP, Bank Nifty outlook, bank nifty trend, FIIs, IT, m&m, Nifty outlook, nifty trend, PSU, s&P, Sagility share price, Samvardhana Motherson International share price, Stock Market News, Stocks with strong charts, strategy for Bank Nifty, Strategy for Nifty, Top Picks, trading, Trading Ideas, अदाणी पोर्ट्स, अमेरिकी बाजार, इंटरग्लोब एविएशन, उम्मीद, एयरटेल, एविएशन, कच्चा तेल, कमाई, खरीदारी की सलाह, गिफ्ट, चकाचक चार्ट वाले शेयर, टॉप पिक्स, डॉलर, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी पर रणनीत, निफ्टी पर रणनीति, निफ्टी व्यू, नैस्डैक, फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, बाजार, बैंक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी पर रणनीति, बैंक निफ्टी व्यू, बॉन्ड यील्ड, भारत, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रूस, शेयर, शेयर मार्केट न्यूज़, समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शेयर प्राइस, सैजिलिटी शेयर प्राइस
        Share Market

        Samvardhana International shares: Q1 नतीजों ने भरा जोश, 8% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर शेयर, ब्रोकरेज बुलिश

        Posted on August 7, 2026August 7, 2026 by admin

        Samvardhana Motherson International shares: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के इस  शेयर में 7 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 168.35 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्टॉक में यह तेजी जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद ब्रोकरेज फर्मो द्वारा बुलिश नजरिए के बाद आई है।

        ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और नोमुरा ने इस स्टॉक को “Buy” की रेटिंग दी है, जबकि CLSA ने इसे “outperform” रेटिंग दी है। इनके प्राइस टारगेट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 23.4% तक की बढ़त का संकेत देते हैं।

        कैसे रहे तिमाही नतीजे

        कंपनी ने Q1FY27 में शानदार प्रदर्शन किया और उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट साल-दर-साल आधार पर दोगुने से ज़्यादा हो गया।कंपनी ने जून तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट में साल-दर-साल 101.64% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह ₹1,032.05 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹511.84 करोड़ था।

        ऑपरेशन्स से होने वाली आय सालाना आधार पर 16.65% बढ़कर Q1FY27 में 35,243.77 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 30,212 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशनल लेवल पर, EBITDA 2,950 करोड़ रुपये रहा, जो Q1FY26 के 2,262 करोड़ रुपये से 30.44% ज़्यादा है। EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 7.49% से सुधरकर 8.37% हो गया।

        स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की तर्क

        जेफरीज

        ब्रोकरेज ने स्टॉक पर “Buy” रेटिंग और ₹190 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि कंपनी का टैक्स के बाद रिकरिंग प्रॉफिट (PAT) पिछले साल के मुकाबले 55% बढ़ा और ब्रोकरेज के अनुमान से 5% अधिक रहा। जेफरीज को भविष्य में संवर्धन मदरसन के लिए कई ग्रोथ ड्राइवर दिख रहे हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोस्पेस में विस्तार, हालिया अधिग्रहण और नॉर्थ अमेरिका में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सुधार शामिल हैं।

        ब्रोकरेज ने कहा कि कमोडिटी की ऊंची कीमतें निकट भविष्य में मार्जिन पर दबाव डाल सकती हैं, लेकिन आमतौर पर इनका असर एक या दो तिमाही की देरी से ग्राहकों पर डाला जाता है।

        नतीजतन, जेफरीज ने वित्त वर्ष 2027-2029 के लिए अपने अर्निंग्स पर शेयर (EPS) अनुमानों को 2% – 3% तक बढ़ा दिया है और अगले तीन वर्षों में 24% की EPS कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) का अनुमान लगाया है।

        नोमुरा

        ब्रोकरेज ने स्टॉक पर “Buy” रेटिंग और ₹171 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। नोमुरा के मुताबिक संवर्धन मदरसन की स्थिर अर्निंग्स ग्रोथ जारी रहने की संभावना है।

        ब्रोकरेज ने कहा कि हाई फ्री कैश फ्लो (FCF) से अधिग्रहण के विकल्पों को चुनने में मदद मिलेगी।

        CLSA

        ब्रोकरेज ने संवर्धन मदरसन पर “आउटपरफॉर्म” रेटिंग दी है और ₹190 प्रति शेयर का टारगेट रखा है। सीएलएसए ने कहा कि कंपनी का पहली तिमाही का EBITDA मार्जिन 8.8% रहा, जो उनके अनुमान के अनुरूप था।

        CLSA का मानना ​​है कि ऑटो सेगमेंट में लगातार स्थिर कामकाज के अलावा, नॉन-ऑटो बिजनेस – खासकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स – में धीरे-धीरे बढ़ोतरी से FY26-28 के दौरान 14% की ऑर्गेनिक CAGR हासिल होगी। CLSA ने कहा कि इसके अलावा, इनऑर्गेनिक ग्रोथ की भी गुंजाइश है। ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, कंपनी का लेवरेज रेश्यो (नेट डेट/EBITDA) 0.5 गुना है, जबकि कंपनी 2.5 गुना के लेवल तक सहज रहती है।

        कंपनी ने यह भी बताया कि इस फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स का तीसरा प्लांट शुरू हो जाएगा।

        स्टॉक पर असर

        इस स्टॉक को कवर करने वाले 27 एनालिस्ट में से 22 ने “बाय” (खरीदने) की रेटिंग दी है, दो ने “होल्ड” (बनाए रखने) की रेटिंग दी है और तीन ने “सेल” (बेचने) की रेटिंग दी है।

        शुक्रवार को संवर्धन मदरसन के शेयर 8.65% बढ़कर ₹168.35 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस स्टॉक में अब 2026 की बढ़त 35% तक पहुंच गई है।

        Stock Market Live Update: सेंसेक्स 430 अंक टूटा, निफ्टी 24600 के नीचे,आईटी शेयरों में बढ़त 

        (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, brokerage firm, CAGR, CLSA, EBITDA, eps, market, noumra, Samvardhana Motherson International, Samvardhana Motherson International Q1 result, Samvardhana Motherson International share, Samvardhana Motherson International share price, Samvardhana Motherson International stock Record high, stock, stock market, stock market live, Stock Market Live Update, अधिग्रहण, आईटी शेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, ग्रहण, ग्रोथ, जेफरीज, टारगेट प्राइस, टैक्स, निवेश, फाइनेंशियल, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, सीएलएसए, सेंसेक्स
        Share Market

        Market trend : निफ्टी जल्द ही हासिल कर सकता है 24728 के टारगेट, आगे हफ्ते इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

        Posted on June 28, 2026June 28, 2026 by admin

        Market Trend : वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल को उम्मीद है कि मार्केट में अगले 2-3 कारोबारी सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इस दौरान निफ्टी के लिए 23,820 पर सपोर्ट और 24,200 पर रेजिस्टेंस रह सकता है। मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि निफ्टी के 24,200 के स्तर के ऊपर जाने से ऊपर की ओर 24,728 के गैन (Gann) लेवल की तरफ पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि होगी।

        जून की शुरुआत से 50 प्रतिशत से ज्यादा तेजी दिखाने के बाद,वैल्यूएशन के हिसाब से एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) का भाव काफी बढ़ चुका है और नए निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अब फायदेमंद नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि मौजूदा स्तरों पर इस स्टॉक को खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

        वीकली चार्ट पर लगातार दो Doji कैंडलस्टिक बनने के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आपको ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन की उम्मीद है?

        निफ्टी के वीकली चार्ट पर पिछले दो हफ्तों से लगातार’डोजी कैंडल’दिख रही है,लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर की ओर ब्रेकआउट से पहले का कंसोलिडेशन है। निफ्टी 23,070 के निचले स्तर से बढ़कर 24,100 के ऊपर पहुंच गया है। यह तेजी सिर्फ़ 5 ट्रेडिंग सेशन में आई और तब से इंडेक्स एक बड़े दायरे में घूम रहा है,जिससे’ओवरबॉट’पोजीशन कम हो रही है। यह अगली चाल से पहले फिर से हो रही खरीदारी का संकेत दे रहा है।

        मार्केट में अगले 2-3 कारोबारी सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इस दौरान निफ्टी के लिए 23,820 पर सपोर्ट और 24,200 पर रेजिस्टेंस रह सकता है। निफ्टी के 24,200 के स्तर के ऊपर जाने से ऊपर की ओर 24,728 के गैन (Gann) लेवल की तरफ पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि होगी।

        आने वाले हफ्ते में आपकी रणनीति क्या होगी?

        निफ्टी अभी बिना किसी खास ट्रेंड या एक तय दायरे (रेंज-बाउंड) में कारोबार कर रहा है। इससे डायरेक्शनल ट्रेडर्स के लिए माहौल मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में,सीधे तेजी या मंदी का दांव लगाने के बजाय,ट्रेडर्स को’नॉन-डायरेक्शनल ऑप्शन स्ट्रैटेजी'(जैसे शॉर्ट स्ट्रैंगल)पर फोकस करना चाहिए। इससे उन्हें’टाइम डिके'(समय बीतने के साथ ऑप्शन की कीमत में कमी) का फायदा मिल सकता है,क्योंकि अगले 2 दिनों में इंडेक्स के 23,820-24,200 के दायरे में रहने की उम्मीद है। 24,200 के ऊपर एक टिकाऊ ब्रेकआउट से फिर से तेजी आ सकती है।

        क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी से बेहतर बना रहेगा?

        निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जून में बैंक इंडेक्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई,जबकि निफ्टी में सिर्फ़ 5 प्रतिशत की बढ़त हुई। साथ ही,कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट,डॉलर इंडेक्स में तेजी और कमोडिटीज़ में बिकवाली से महंगाई का दबाव कम हो सकता है,जिससे ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले सेक्टर के लिए अच्छा रुझान बन सकता है।

        आने वाले हफ्तो में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर निफ़्टी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके चलते बैंक निफ़्टी जल्द ही 60,000 के स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। इसके लिए नीचे की तरफ 57,000 के आसपास सपोर्ट है।

        Turtlemint IPO : ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे कमजोर संकेत, डिस्काउंट पर हो सकती है टर्टलमिंट IPO की लिस्टिंग

        अगले हफ्ते के लिए आपकी दो टॉप पिक्स कौन हैं?

        महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निफ्टी ऑटो इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में लगभग 2.5 प्रतिशत की तेजी आई है। इससे इस स्टॉक की मजबूती और बेहतर प्रदर्शन का पता चलता है। साथ ही,पिछले 6-7 ट्रेडिंग सेशन में पहली बार यह स्टॉक पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ है,जो एक अच्छा संकेत है।

        ₹3,200 के स्तर के ऊपर जाने पर ₹3,400 के आस-पास के पिछले स्विंग हाई की ओर नई रैली शुरू हो सकती है। यह नजरिया तब तक सही है जब तक कि स्टॉक ₹3,090 के स्तर से नीचे न चला जाए।

        मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने ₹1,110 के अहम रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट की पुष्टि की है। इसके साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जबरदस्त उछाल आया है। आने वाले सेशन में यह तेजी ₹1,180 और उसके बाद ₹1,230 के लेवल तक जारी रह सकती है। जब तक स्टॉक ₹1,075 के सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है,तब तक पॉजिटिव आउटलुक बना रहेगा।

        क्या आप इंटरग्लोब एविएशन को लेकर अभी भी बुलिश हैं,या आपको लगता है कि यह स्टॉक’ओवरबॉट’जोन के करीब पहुंच रहा है?

        17 जून को ₹4,350 के निचले स्तर से इंटरग्लोब एविएशन में लगभग 25% की तेजी आई है। मोमेंटम अभी भी मज़बूत है,लेकिन बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड के लिए ₹5,320-₹5,250 के स्तर तक गिरावट आने पर इस स्टॉक को खरीदना चाहिए। डेली RSI 78 के स्तर के आसपास है,इसलिए नई पोजीशन लेने के लिए थोड़े समय के कंसोलिडेशन की जरूरत है। ऊपर की तरफ यह स्टॉक ₹5,600 तक जा सकता है,जो कि रेजिस्टेंस जोन है। जब तक स्टॉक 5,160 रुपये के ऊपर टिका हुआ है,तब तक गिरावट पर खरीदारी करना सही रणनीति रहेगी।

        क्या आपको अगले हफ्ते संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर में और बढ़त की संभावना दिख रही है?

        संवर्धन मदरसन ने हाल ही में वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल के साथ एक छोटे से कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलकर नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। डेली RSI 68 के आस-पास है,जो बताता है कि ओवरबॉट जोन में जाए बिना भी मोमेंटम मजबूत बना हुआ है। जब तक क्लोजिंग के आधार पर ₹144 का स्तर बना रहता है,तब तक इस स्टॉक में ₹160 या उससे भी ऊंचे स्तरों तक जाने की उम्मीद बनी रहेगी।

        ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) IT सेक्टर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक बनकर उभरी है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने’राउंडिंग बॉटम पैटर्न’से ब्रेकआउट की पुष्टि की है और 19 जून,2026 से लगातार’हायर हाइज़’और’हायर लो’बना रहा है। ह एक मजबूत तेजी के ट्रेंड को दिखाता है। जब तक यह स्टॉक ₹10,400 के लेवल से ऊपर बना रहता है,तब तक आने वाले समय में इसमें ₹12,000 या उससे ऊपर तक की और तेजी आने की संभावना बनी रहेगी।

        क्या मौजूदा स्तरों पर एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) ओवरबॉट दिख रहा है? अगर ऐसा है,तो क्या निवेशकों को इस स्टॉक में नई पोजीशन लेने से बचना चाहिए?

        जून 2026 की शुरुआत से एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) के शेयर में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि,इतनी तेजी के बाद यह रैली जरूरत से ज्यादा बढ़ी हुई लग रही है और नए निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अब फायदेमंद नहीं है। RSI समेत ज्यादातर मोमेंटम इंडिकेटर ‘ओवरबॉट जोन’ में हैं,जिससे संकेत मिलता है कि जल्द ही प्रॉफ़िट बुकिंग या कंसोलिडेशन हो सकता है।

        मौजूदा स्तर पर इस स्टॉक को खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय,इसके ₹1,010-₹1,000 के स्तर तक गिरने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद इसमें ₹1,250 के स्तर तक की तेजी आ सकती है।

        डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Aegis Logistics share price, bank nifty trend, bank nifty view, InterGlobe Aviation share price, IPO, Mahindra & Mahindra share price, market, market outlook, market trend, market view, Max Healthcare Institute share price, nifty trend, nifty view, Oracle Financial Services Software share price, Samvardhana Motherson International share price, Turtlemint IPO, इंटरग्लोब एविएशन शेयर प्राइस, एजिस लॉजिस्टिक्स शेयर प्राइस, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर शेयर प्राइस, डॉलर, डॉलर इंडेक्स, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी व्यू, निवेश, निवेशक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी व्यू, ब्याज दर, मनीकंट्रोल, महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर प्राइस, मार्केट आउटलुक, मार्केट व्यू, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट शेयर प्राइस, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शेयर प्राइस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:32 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        56 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 56% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 49% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 38% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार