Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी
        शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं
        ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
        ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
        Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
        Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
        Kal Ka Mausam: IMD का 6 सितंबर
        रूस अगले 3 दिन यूक्रेन पर हमला
        • Latest News
          AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी
          शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं
          ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
          ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
          Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
          Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
          Kal Ka Mausam: IMD का 6 सितंबर
          रूस अगले 3 दिन यूक्रेन पर हमला
        Share Market

        Market trend : निफ्टी जल्द ही हासिल कर सकता है 24728 के टारगेट, आगे हफ्ते इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

        Posted on June 28, 2026June 28, 2026 by admin

        Market Trend : वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और CEO आशीष क्याल को उम्मीद है कि मार्केट में अगले 2-3 कारोबारी सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इस दौरान निफ्टी के लिए 23,820 पर सपोर्ट और 24,200 पर रेजिस्टेंस रह सकता है। मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि निफ्टी के 24,200 के स्तर के ऊपर जाने से ऊपर की ओर 24,728 के गैन (Gann) लेवल की तरफ पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि होगी।

        जून की शुरुआत से 50 प्रतिशत से ज्यादा तेजी दिखाने के बाद,वैल्यूएशन के हिसाब से एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) का भाव काफी बढ़ चुका है और नए निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अब फायदेमंद नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि मौजूदा स्तरों पर इस स्टॉक को खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

        वीकली चार्ट पर लगातार दो Doji कैंडलस्टिक बनने के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आपको ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन की उम्मीद है?

        निफ्टी के वीकली चार्ट पर पिछले दो हफ्तों से लगातार’डोजी कैंडल’दिख रही है,लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर की ओर ब्रेकआउट से पहले का कंसोलिडेशन है। निफ्टी 23,070 के निचले स्तर से बढ़कर 24,100 के ऊपर पहुंच गया है। यह तेजी सिर्फ़ 5 ट्रेडिंग सेशन में आई और तब से इंडेक्स एक बड़े दायरे में घूम रहा है,जिससे’ओवरबॉट’पोजीशन कम हो रही है। यह अगली चाल से पहले फिर से हो रही खरीदारी का संकेत दे रहा है।

        मार्केट में अगले 2-3 कारोबारी सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। इस दौरान निफ्टी के लिए 23,820 पर सपोर्ट और 24,200 पर रेजिस्टेंस रह सकता है। निफ्टी के 24,200 के स्तर के ऊपर जाने से ऊपर की ओर 24,728 के गैन (Gann) लेवल की तरफ पॉजिटिव ट्रेंड की पुष्टि होगी।

        आने वाले हफ्ते में आपकी रणनीति क्या होगी?

        निफ्टी अभी बिना किसी खास ट्रेंड या एक तय दायरे (रेंज-बाउंड) में कारोबार कर रहा है। इससे डायरेक्शनल ट्रेडर्स के लिए माहौल मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में,सीधे तेजी या मंदी का दांव लगाने के बजाय,ट्रेडर्स को’नॉन-डायरेक्शनल ऑप्शन स्ट्रैटेजी'(जैसे शॉर्ट स्ट्रैंगल)पर फोकस करना चाहिए। इससे उन्हें’टाइम डिके'(समय बीतने के साथ ऑप्शन की कीमत में कमी) का फायदा मिल सकता है,क्योंकि अगले 2 दिनों में इंडेक्स के 23,820-24,200 के दायरे में रहने की उम्मीद है। 24,200 के ऊपर एक टिकाऊ ब्रेकआउट से फिर से तेजी आ सकती है।

        क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी से बेहतर बना रहेगा?

        निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जून में बैंक इंडेक्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई,जबकि निफ्टी में सिर्फ़ 5 प्रतिशत की बढ़त हुई। साथ ही,कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट,डॉलर इंडेक्स में तेजी और कमोडिटीज़ में बिकवाली से महंगाई का दबाव कम हो सकता है,जिससे ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले सेक्टर के लिए अच्छा रुझान बन सकता है।

        आने वाले हफ्तो में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर निफ़्टी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके चलते बैंक निफ़्टी जल्द ही 60,000 के स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। इसके लिए नीचे की तरफ 57,000 के आसपास सपोर्ट है।

        Turtlemint IPO : ग्रे मार्केट प्रीमियम से मिल रहे कमजोर संकेत, डिस्काउंट पर हो सकती है टर्टलमिंट IPO की लिस्टिंग

        अगले हफ्ते के लिए आपकी दो टॉप पिक्स कौन हैं?

        महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निफ्टी ऑटो इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में लगभग 2.5 प्रतिशत की तेजी आई है। इससे इस स्टॉक की मजबूती और बेहतर प्रदर्शन का पता चलता है। साथ ही,पिछले 6-7 ट्रेडिंग सेशन में पहली बार यह स्टॉक पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ है,जो एक अच्छा संकेत है।

        ₹3,200 के स्तर के ऊपर जाने पर ₹3,400 के आस-पास के पिछले स्विंग हाई की ओर नई रैली शुरू हो सकती है। यह नजरिया तब तक सही है जब तक कि स्टॉक ₹3,090 के स्तर से नीचे न चला जाए।

        मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने ₹1,110 के अहम रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट की पुष्टि की है। इसके साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी जबरदस्त उछाल आया है। आने वाले सेशन में यह तेजी ₹1,180 और उसके बाद ₹1,230 के लेवल तक जारी रह सकती है। जब तक स्टॉक ₹1,075 के सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है,तब तक पॉजिटिव आउटलुक बना रहेगा।

        क्या आप इंटरग्लोब एविएशन को लेकर अभी भी बुलिश हैं,या आपको लगता है कि यह स्टॉक’ओवरबॉट’जोन के करीब पहुंच रहा है?

        17 जून को ₹4,350 के निचले स्तर से इंटरग्लोब एविएशन में लगभग 25% की तेजी आई है। मोमेंटम अभी भी मज़बूत है,लेकिन बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड के लिए ₹5,320-₹5,250 के स्तर तक गिरावट आने पर इस स्टॉक को खरीदना चाहिए। डेली RSI 78 के स्तर के आसपास है,इसलिए नई पोजीशन लेने के लिए थोड़े समय के कंसोलिडेशन की जरूरत है। ऊपर की तरफ यह स्टॉक ₹5,600 तक जा सकता है,जो कि रेजिस्टेंस जोन है। जब तक स्टॉक 5,160 रुपये के ऊपर टिका हुआ है,तब तक गिरावट पर खरीदारी करना सही रणनीति रहेगी।

        क्या आपको अगले हफ्ते संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर में और बढ़त की संभावना दिख रही है?

        संवर्धन मदरसन ने हाल ही में वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल के साथ एक छोटे से कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलकर नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। डेली RSI 68 के आस-पास है,जो बताता है कि ओवरबॉट जोन में जाए बिना भी मोमेंटम मजबूत बना हुआ है। जब तक क्लोजिंग के आधार पर ₹144 का स्तर बना रहता है,तब तक इस स्टॉक में ₹160 या उससे भी ऊंचे स्तरों तक जाने की उम्मीद बनी रहेगी।

        ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर (OFSS) IT सेक्टर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक बनकर उभरी है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने’राउंडिंग बॉटम पैटर्न’से ब्रेकआउट की पुष्टि की है और 19 जून,2026 से लगातार’हायर हाइज़’और’हायर लो’बना रहा है। ह एक मजबूत तेजी के ट्रेंड को दिखाता है। जब तक यह स्टॉक ₹10,400 के लेवल से ऊपर बना रहता है,तब तक आने वाले समय में इसमें ₹12,000 या उससे ऊपर तक की और तेजी आने की संभावना बनी रहेगी।

        क्या मौजूदा स्तरों पर एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) ओवरबॉट दिख रहा है? अगर ऐसा है,तो क्या निवेशकों को इस स्टॉक में नई पोजीशन लेने से बचना चाहिए?

        जून 2026 की शुरुआत से एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics) के शेयर में 50% से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि,इतनी तेजी के बाद यह रैली जरूरत से ज्यादा बढ़ी हुई लग रही है और नए निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अब फायदेमंद नहीं है। RSI समेत ज्यादातर मोमेंटम इंडिकेटर ‘ओवरबॉट जोन’ में हैं,जिससे संकेत मिलता है कि जल्द ही प्रॉफ़िट बुकिंग या कंसोलिडेशन हो सकता है।

        मौजूदा स्तर पर इस स्टॉक को खरीदने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय,इसके ₹1,010-₹1,000 के स्तर तक गिरने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद इसमें ₹1,250 के स्तर तक की तेजी आ सकती है।

        डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Aegis Logistics share price, bank nifty trend, bank nifty view, InterGlobe Aviation share price, IPO, Mahindra & Mahindra share price, market, market outlook, market trend, market view, Max Healthcare Institute share price, nifty trend, nifty view, Oracle Financial Services Software share price, Samvardhana Motherson International share price, Turtlemint IPO, इंटरग्लोब एविएशन शेयर प्राइस, एजिस लॉजिस्टिक्स शेयर प्राइस, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर शेयर प्राइस, डॉलर, डॉलर इंडेक्स, निफ्टी ट्रेंड, निफ्टी व्यू, निवेश, निवेशक, बैंक निफ्टी ट्रेंड, बैंक निफ्टी व्यू, ब्याज दर, मनीकंट्रोल, महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर प्राइस, मार्केट आउटलुक, मार्केट व्यू, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट शेयर प्राइस, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शेयर प्राइस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप
        • शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी
        • ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’ सांसद के बदले लुक पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट, Ozempic को लेकर भी किए दावे
        • ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’ सांसद के बदले लुक पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट, Ozempic को लेकर भी किए दावे
        • Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना भौम प्रदोष व्रत का संयोग, जानें सही तारीख और इस व्रत के लाभ
        • Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना भौम प्रदोष व्रत का संयोग, जानें सही तारीख और इस व्रत के लाभ
        • Kal Ka Mausam: IMD का 6 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-यूपी, बिहार और एमपी समेत 13 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
        • रूस अगले 3 दिन यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा:पुतिन ने ट्रम्प के दामाद के मॉस्को पहुंचने पर दिया आदेश, जंग खत्म करने पर बात होगी
        • 8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर लेवल 7 एंप्लॉयीज का HRA कितना बढ़ जाएगा?
        • दिल्ली-NCR में भारी बारिश का कहर! सड़कें और IGI टर्मिनल-3 जलमग्न, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
        • बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ
        • क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?
        • पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में
        • UPTET 2026 Result: रिजल्ट से हैं नाखुश, तो 10 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
        • CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        9:29 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 27°C
        few clouds
        85 %
        1005 mb
        6 mph
        Wind Gust: 9 mph
        Clouds: 16%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        11:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 85% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        25°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 91% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 95% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 83% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0.32 mm 32% 11 mph 75% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 0.98 mm 98% 8 mph 68% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 1 mm 100% 7 mph 76% 1003 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 1 mm 100% 6 mph 86% 1005 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी
        शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं
        ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
        ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’
        Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
        Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना
        Kal Ka Mausam: IMD का 6 सितंबर
        रूस अगले 3 दिन यूक्रेन पर हमला
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार