ईरान ने बेल्जियम को एक गोल के लिए तरसा दिया, मैच हुआ ड्रॉ (Video)

FIFA World Cup 2026 के ग्रुप G में ईरान ने बेल्जियम को एक गोल के लिए तरसा दिया और मैच को भले ही गोलराहित ड्रा पर रोका लेकिन इसे उलटफेर मान सकते हैं क्योंकि बेल्जियम रैंकिंग में ईरान से कहीं बेहतर टीम है।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन बेल्जियम ने खेल में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा, 66वें मिनट में नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ एक अंक हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

मैच के दौरान बेल्जियम अधिक आक्रामक दिखा। वहीं ईरान के गोलकीपर ने शानदार बचाव किये।अलीरेज़ा बेइरानवंद ने शानदार बचाव करके ईरान को मैच में बनाये रखा इनमें से सबसे बेहतरीन बचाव वह था जब उन्होंने जमीन पर लेटे हुए मैक्सिम डी कुइपर के नजदीकी शॉट को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया। उनके सामने, ईरान की रक्षा पंक्ति और मध्यक्षेत्र काफी चुस्त थे, जिससे खिलाड़ियों के बीच की जगह कम हो गई और केविन डी ब्रुइन जैसे खिलाड़ियों को खेल पर हावी होने का मौका नहीं मिला।

दूसरे हाफ में, तारेमी के दबाव के चलते नगोय ने हाफवे लाइन पर गेंद खो दी और तारेमी ने गेंद छीनकर आगे बढ़ते हुए नगोय को गिरा दिया, जिसके लिए उन्हें सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद ईरान ने खेल पर नियंत्रण कर लिया और कुछ मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सका। इस ड्रा के साथ दोनों टीमें अंक बांटे गये।

गूगल मैप्स से रास्ता ढूंढ रही महिला इंटर्न को भीड़ ने किया निर्वस्त्र, ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बर्बरता

Google Maps

रायगड़ा (ओडिशा): ओडिशा के रायगड़ा जिले से भीड़ तंत्र की बर्बरता और संवेदनहीनता का एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां 'बच्चा चोरी' की झूठी अफवाह के चलते उग्र भीड़ ने एक प्रमुख एनजीओ (NGO) के साथ काम कर रहे दो सामाजिक कार्यकर्ताओं (फेलो) पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए 22 वर्षीय युवती के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया, उसके बाल खींचे और गंभीर छेड़छाड़ की। वहीं उसके पुरुष साथी को भी बेरहमी से पीटा गया।

रास्ता भटकने पर 'गूगल मैप्स' का ले रहे थे सहारा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक-युवती (दोनों की उम्र 22 वर्ष) एक प्रतिष्ठित फेलोशिप के तहत पिछले साल सितंबर से इस आदिवासी क्षेत्र में कल्याणकारी कार्यों के लिए काम कर रहे हैं। इनमें से युवती दिल्ली की और उसका साथी सूरत का रहने वाला है।

यह खौफनाक घटना 16 जून की रात करीब 8:30 बजे की है, जब दोनों स्कूटर से यात्रा कर रहे थे। रास्ता भटक जाने के कारण वे 'गूगल मैप्स' (Google Maps) की मदद से रास्ता ढूंढ रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में फैली 'बच्चा चोर' की अफवाह के कारण स्थानीय ग्रामीणों को उन पर शक हो गया।

पीड़िता के अनुसार: “एक स्थानीय व्यक्ति ने हमें रोककर पहचान पत्र (ID Card) मांगा। हमने आईडी दिखाई, लेकिन उसने विश्वास नहीं किया। डर के मारे जब हमने वहां से भागने की कोशिश की, तो मोटरसाइकिलों पर सवार हिंसक भीड़ ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया। एक खेत के पास हमारा स्कूटर फिसल गया और भीड़ ने हमें दबोच लिया।

ड्राइवर ने टी-शर्ट देकर बचाई पीड़िता की लाज
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक स्थानीय ड्राइवर बलराम बाग मौके पर पहुंचे। भीड़ इस कदर हिंसक और बेकाबू हो चुकी थी कि उसने पुलिस वाहन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तक पीछा किया और अस्पताल परिसर में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस भयावह स्थिति के बीच, ड्राइवर बलराम बाग ने अदम्य साहस और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतारकर पीड़िता को दी और पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस की कार्रवाई: 20 लोग गिरफ्तार
रायगड़ा के एसपी (SP) राज प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में अब तक तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। उग्र भीड़ में शामिल कई नाबालिगों सहित कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गहरे सदमे में पीड़ित, NGO ने जताई चिंता
संबंधित एनजीओ ‘ग्राम विकास’ के अधिकारियों ने बताया कि इस वीभत्स घटना के बाद से दोनों फेलो गहरे सदमे (Severe Trauma) में हैं और फिलहाल किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। प्राथमिक उपचार और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया और समाज में फैलने वाली 'अंधविश्वास और अफवाहों' के घातक परिणामों को उजागर करती है, जिसने दो युवा समाजसेवियों की जिंदगी को खौफ से भर दिया।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Mallikarjun Kharge: “चुप रहो, बैठ जाओ!” कांग्रेस कार्यक्रम में ‘डीके-डीके’ नारे लगाने पर भड़के खड़गे, कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। दरअसल, कार्यक्रम के बीच कुछ कार्यकर्ता कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में “डीके-डीके” के नारे लगाने लगे, जिससे खड़गे नाराज हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डांटते हुए कहा कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम है, किसी एक नेता का नहीं। उन्होंने गुस्से में कहा, “चुप रहो! बैठ जाओ। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा देश तुम्हारे हाथ में आ गया हो। बेकार लोग!”

खड़गे ने चिल्लाते हुए कहा, “यह कांग्रेस पार्टी की बैठक है। यह किसी एक व्यक्ति के लिए आयोजित कार्यक्रम नहीं है। हम सभी लोग यहां पार्टी को मजबूत और एकजुट करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। अगर एक व्यक्ति एक नाम का नारा लगाता है और दूसरा किसी और नाम का, तो क्या बाकी लोग यहां सिर्फ कचरा साफ करने आए हैं?”

खड़गे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

राजनीति में अपने 58 साल के लंबे करियर का जिक्र करते हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ही उनकी पहचान का आधार है और उन्हें चेतावनी दी कि उनके अनुशासनहीन व्यवहार पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा, “याद रखिए… पार्टी के लिए अनुशासन हमेशा जरूरी है। जो भी यहां शोर मचा रहा है, उसका फुटेज होगा। फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।”

वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कार्यकर्ताओं को फटकार लगाने पर बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस के भीतर सत्ता के लिए चल रही खींचतान उजागर हो गई है। वल्लभ ने आरोप लगाया कि खड़गे खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे।

इसके अलावा, बीजेपी नेता ने कांग्रेस के नेतृत्व पर भी तंज कसते हुए कहा कि पार्टी तीन “होल्डिंग कंपनियों” द्वारा नियंत्रित है – सोनिया गांधी के लिए “कांग्रेस M”, प्रियंका गांधी के लिए “कांग्रेस P” और राहुल गांधी के लिए “कांग्रेस R”, जबकि खड़गे वाली “कांग्रेस K” केवल उनकी सहायक कंपनी के रूप में काम करती है।

यह भी पढ़ें: Congress vs Tharoor: शशि थरूर के कश्मीर दौरे पर विवाद, कांग्रेस के भीतर आपसी झगड़े सबके सामने आए

Blue Cloud Softech share: एलॉन मस्क की स्पेसएक्स से संभावित एग्रीमेंट की बातचीत से ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर बने रॉकेट

Blue Cloud Softech share: ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयरों में 22 जून को तूफानी तेजी दिखी। 20 फीसदी चढ़ने के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। इसकी वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। कंपनी ने कहा है कि वह स्पेसएक्स इंटरनेशनल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शुरुआती कारोबारी मौकों का पता लगा रही है। स्पेसएक्स इंटरनेशनल अमेरिकी बिजनेसमैन एलॉन मस्क की स्पेसएक्स ईकोसिस्टम का हिस्सा है।

इंफॉर्मेशन एक्सचेंज के लिए बनाया फ्रेमवर्क

Blue Cloud Softech ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। उसने कहा है कि वह स्पेशएक्स इंटरनेशनल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नॉन-बाइंडिंग अपॉर्चुनिटीज का पता लगा रही है। उसने कहा है कि दोनों पक्षों ने इस बारे में जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया है। दोनों कंपनियां बातचीत के जरिए एआई से जुड़े ,संभावित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाएंगी।

AI और क्लाउड कंप्यूटिंग में कंपनी की दिलचस्पी

कंपनी ने कहा है कि उसका यह कदम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में मौकों की तलाश करने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी उभरती टेक्नोलॉजी में मौकों का इस्तेमाल करना चाहती है। हालांकि, उसने यह स्पष्ट किया है कि अभी बातचीत शुरुआती अवस्था में है और नॉन-बाइंडिंग है। बातचीत की वजह से किसी पक्ष पर ट्रांजेक्शन, ज्वाइंट वेंचर, इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप या किसी तरह का निश्चित एग्रीमेंट करने का दबाव नहीं होगा।

इस साल की शुरुआत में इम्पैक्स के अधिग्रहण को मंजूरी

ब्लू क्लाउड ने कहा है कि दोनों कंपनियों के बीच किसी तरह के सहयोग से पहले ड्यू डिलिजेंस, म्यूचुअल एग्रीमेंट, रेगुलेटरी एप्रूवल्स जरूरी होंगे। इस साल की शुरुआत में ब्लू क्लाउड ने अमेरिकी एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म ग्लोबल इमपैक्स इंक के अधिग्रहण को मजूरी दी थी। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू करीब 372.8 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बन सकता है रॉकेट, जानिए एनालिस्ट्स ने कितने दिए हैं टारगेट प्राइस

बीते एक साल में 26 फीसदी गिरा है शेयर 

Global Impx के अधिग्रहण के जरिए ब्लू क्लाउड का मकसद एनर्जी-बैक्ड डेटा सेंटर्स और एआई कंप्यूट ईकोसिस्टम्स में क्षमता विकसित करना है। इस ट्रांजेक्शन में एक 197 एकड़ का डेटा सेंटर ओडिशा में बनाने का भी प्लान है। कई चरणों में इसकी कपैसिटी बढ़ाकर 5 मेगावॉट से 100 मेगावॉट की जा सकती है। ब्लू क्लाउड का शेयर बीते एक साल में 26 फीसदी गिरा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का ‘नो लीक’ दावा और आगे क्या?

NEET Jantar Mantar protest

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का री-टेस्ट रविवार (21 जून) को कड़े पहरे के बीच संपन्न हो गया। 3 मई को लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा आयोजित तो कर दिया, लेकिन छात्रों और अभिभावकों के मन में उपजा अविश्वास और गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर जहां पुलिस और हाई-टेक गैजेट्स का पहरा था, वहीं दूसरी ओर दिल्ली का जंतर-मंतर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और नारों से गूंज रहा है। ALSO READ: शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

 

परीक्षा खत्म, तो जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र?

री-एग्जाम खत्म होने के बाद भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और कई छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें और चिंताएं इस प्रकार हैं:

 

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े: प्रदर्शनकारी “Leak in India” के नारे लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक ने देश की साख को ठेस पहुंचाई है।

 

मानसिक प्रताड़ना का हिसाब: जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों का कहना है कि पहले मई की परीक्षा, फिर उसका रद्द होना और अब जून के अंत में दोबारा पेपर देना—इस 7 हफ्ते के मानसिक तनाव ने उनकी क्षमता को निचोड़ दिया है।

 

टेलीग्राम और नए लीक के दावों का डर: हालांकि एनटीए ने 'नो लीक' का दावा किया है, लेकिन सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर परीक्षा से ठीक पहले कथित 'गेस पेपर्स' बेचने वाले गिरोहों की सक्रियता ने छात्रों में फिर से डर पैदा कर दिया है।

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

bhupendra patel

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्षों ने देश के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के परिणामस्वरूप देश की युवा शक्ति आज नई ऊंचाइयों को छूने के लिए उत्सुक है।

 

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा प्रतिभाओं का राजनीति में आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है, जिसे देशभर के युवाओं से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

उन्होंने बताया कि गांधीनगर में आयोजित “विकसित भारत युवा संवाद” के तहत नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026” में राज्य के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने वाले युवाओं के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान युवाओं के विचारों, अनुभवों और विकसित भारत के निर्माण के प्रति उनके संकल्प पर चर्चा की गई।

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लागू की गई युवा सशक्तिकरण की नीतियों के कारण आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है। देश के युवा स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुजरात के युवा “विकसित गुजरात” से “विकसित भारत @ 2047” के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा शक्ति की ऊर्जा और प्रतिबद्धता निर्णायक साबित होगी।

edited by : Nrapendra Gupta

SSC CGL Vacancy last date 2026: 12,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जानें कब है परीक्षा और पेपर पैटर्न

SSC CGL Vacancy last date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज, 22 जून 2026 को आखिरी तारीख। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य स्नातक उम्मीदवारों की केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में में 12,256 ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनके लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है।

जो उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें आज रात 11 बजे से पहले ऑफिशियल एसएससी वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा। फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 23 जून, 2026 है। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाएं और SC, ST, PwBD, और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है।

कमीशन 29 जून से 1 जुलाई, 2026 तक एक करेक्शन विंडो खोलेगा, जिससे उम्मीदवार अपने जमा किए गए आवेदन में गलतियां ठीक कर सकेंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को इस विंडो के दौरान अपने आवेदन में बदलाव करने के दो मौके मिलेंगे। पहली बार बदलाव के लिए 200 रुपये और दूसरी बार बदलाव के लिए 500 रुपये का सुधार शुल्क लगेगा।

जरूरी तारीखें और परीक्षा कार्यक्रम

21 मई, 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएससी सीजीएल 2026 रिक्रूटमेंट प्रोसेस इस टाइमलाइन पर होगा:

आवेदन शुरू होने की तारीख : 21 मई, 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 22 जून, 2026 (रात 11 बजे)

शल्क भुगतान की आखिरी तारीख : 23 जून, 2026 (रात 11 बजे)

आवेदन सुधार विंडो : 29 जून से 1 जुलाई, 2026

टियर-I परीक्षा : अगस्त-सितंबर 2026 (टेंटेटिव)

टियर-II परीक्षा : दिसंबर 2026 (टेंटेटिव)

योग्यता नियम

शैक्षिक योग्यता : जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II को छोड़कर सभी पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) : कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 12वीं कक्षा में गणित में कम से कम 60% मार्क्स हों।

स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II : कैंडिडेट के पास इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, या मैथेमेटिक्स को जरूरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर लेकर बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा : उम्र सीमा पदों के हिसाब से अलग-अलग है, आम तौर पर यह 18 से 32 साल है। सीएसएस, रेल मंत्रालय, MEA, AFHQ, और सब इंस्पेक्टर (CBI) पोस्ट में एएसओ के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

उम्र 1 अगस्त, 2026 के हिसाब से निर्धारित की जाएगी। सरकारी नियमों के हिसाब से आरक्षित श्रेणी के लिए ऊपरी उम्र की लिमिट में छूट दी जाएगी।

एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न

टियर-I एग्जाम पैटर्न

टियर-I एग्जाम एक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा जो एक घंटे का होगा, जिसमें 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। 2026 के लिए खास बदलावों में हर सब्जेक्ट के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर शामिल है, जिसके बाद सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।

परीक्षा में चार हिस्से होंगे :

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग : 25 सवाल (50 मार्क्स)

जनरल अवेयरनेस : 25 सवाल (50 मार्क्स)

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : 25 सवाल (50 मार्क्स)

इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन : 25 सवाल (50 मार्क्स)

हर गलत जवाब के लिए 0.50 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग काटी जाएगी।

टियर-II एग्जाम पैटर्न

टियर-II एग्जाम में तीन पेपर होंगे, जिसमें पेपर I सभी पोस्ट के लिए ज़रूरी होगा। पेपर II खास तौर पर जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए है।

EIL Recruitment 2026: बिना परीक्षा ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर बनने का मौका, 96,000 मिलेगी हर महीने सैलरी

कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कूनो नेशनल पार्क में चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को चीतों कि निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। श्योपुर आने से पहले जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट की और उनके साथ प्रतीक चिन्हों का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश प्रवास के लिए राष्ट्रपति का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार भी व्यक्त किया।

 

राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति मुर्मु को अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 52 है, जिनमें से 49 चीते कूनो में मौजूद हैं, तीन चीते गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर भेजे गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वॉटर पिट बनाए गए हैं। उनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा उनकी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किए गए थे, जिन्हें कुनो लाया गया है। 

 

सीएम-राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को दिए प्रतीक चिन्ह-श्योपुर से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए जीवनदायिनी मां नर्मदा की बेहद सुंदर प्रतिमा भेंट की। वहीं, राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी अपनी ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को पुरी स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्‍नाथ, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की अलौकिक तस्‍वीर सप्रेम भेंट की। ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर कोणार्क सूर्य मंदिर के विश्व प्रसिद्ध चक्र की भव्य प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप प्रदान की।

रात के बचे चावल से बनाएं ऐसे मजेदार और हेल्दी नाश्ते के आइडियाज, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे

बचे हुए चावल अक्सर घरों में बच तो जाते हैं, लेकिन सही इस्तेमाल न होने पर फेंक भी दिए जाते हैं। जबकि इन्हीं चावलों को थोड़ी सी समझदारी से एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाले व्यंजन में बदला जा सकता है। वेज फ्राइड राइस इसी का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है, जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसमें अलग-अलग सब्जियों और हल्के मसालों का इस्तेमाल करके स्वाद को और भी बेहतर बनाया जाता है।

यह न सिर्फ बची हुई चीजों का सही उपयोग करता है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाला एक टेस्टी ब्रेकफास्ट या स्नैक बन जाता है। घर में मौजूद साधारण सामग्री से बनने वाली यह डिश रोजमर्रा की कुकिंग को भी आसान और मजेदार बना देती है।

चावल का चीला

बेसन या सूजी के चीले तो आपने खाए होंगे, लेकिन राइस चीला भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। चावल को पीसकर उसमें हरी मिर्च, प्याज, धनिया और मसाले मिलाएं और तवे पर कुरकुरा सेंक लें। इसे टोमैटो सॉस या किसी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

चावल के पॉप्स

चावल में उबली सब्जियां, मसाले और थोड़ा चीज मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। इन्हें ब्रेड क्रंब्स में लपेटकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक बच्चों को खूब पसंद आता है।

चावल के पकौड़े

बचे हुए चावल से बनने वाले पकौड़े शाम के स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर पकौड़े तैयार करें और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।

लेमन राइस

अगर आपको हल्का और चटपटा स्वाद पसंद है तो लेमन राइस एक शानदार विकल्प है। सरसों के दाने, करी पत्ते, मूंगफली और नींबू के रस के साथ बना यह डिश खुशबू और स्वाद दोनों में बेहतरीन होता है।

कपड़ों पर पसीने के जिद्दी दाग ने कर रखा है परेशान? ये 5 मिनट वाला ट्रिक कर देगा कमाल