Stocks to Watch: 30 सितंबर को फोकस में ये 12 स्टॉक्स, टाटा स्टील से KPI ग्रीन एनर्जी तक शामिल

Stocks to Watch: बुधवार 30 सितंबर को कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। बड़े ऑर्डर, नए निवेश और प्रोजेक्ट से जुड़े अपडेट सामने आए हैं। पावर, सोलर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर से अहम खबरें हैं।

Tata Steel

स्टील कंपनी Tata Steel ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी T Steel Holdings Pte. Ltd में 393.52 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं। यह खरीद $340 मिलियन यानी करीब ₹3,260.32 करोड़ में हुई है। यह रकम कंपनी के अतिरिक्त फंडिंग प्लान का हिस्सा है।

KPI Green Energy

सोलर पावर कंपनी KPI Green Energy को NACOF Oorja से करीब ₹2,025 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह राजस्थान में 500 MW सोलर प्रोजेक्ट के EPC काम से जुड़ा है। कंपनी डिजाइन, खरीद और कंस्ट्रक्शन का काम करेगी।

Power Mech Projects

इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर कंपनी Power Mech Projects को अदाणी ग्रुप की Moxie Power Generation से ₹549.37 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु के 2×600 MW Tuticorin Thermal Power Plant का पूरा O&M संभालेगी। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2031 तक यानी 60 महीने का है।

Arisinfra Solutions

कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सर्विस कंपनी Arisinfra Solutions को मुंबई के Kalina में Transcon UNO रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए सर्विस ऑर्डर मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में Design as a Service (DaaS) सेवाएं देगी। ऑर्डर Transcon Group की SPV Transcon Bellaviu से मिला है।

STL Networks

टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी STL Networks को करीब ₹249.8 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है।

Tube Investments of India

इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tube Investments of India अपनी सब्सिडियरी TI Clean Mobility में ₹250 करोड़ निवेश करेगी। इसके लिए कंपनी Series C CCPS को सब्सक्राइब करेगी। यह निवेश इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार को बढ़ाने के लिए है।

NLC India

सरकारी पावर कंपनी NLC India और NALCO 1,080 MW का कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 50:50 जॉइंट वेंचर बनाएंगी। यह प्रोजेक्ट ओडिशा के अंगुल में विकसित किया जाएगा। दोनों कंपनियों की इसमें बराबर हिस्सेदारी होगी।

Ramco Cements

सीमेंट कंपनी Ramco Cements ने अपनी क्लिंकर क्षमता बढ़ाकर 5.62 MTPA कर दी है। पहले यह 4.61 MTPA थी। सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता भी 3.65 MTPA से बढ़कर 4.38 MTPA हो गई है। कंपनी ने यह बढ़ोतरी डिबॉटलनेकिंग के जरिए की है।

Prestige Estates Projects

रियल एस्टेट कंपनी Prestige Estates Projects ने हैदराबाद में दो रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। दोनों प्रोजेक्ट्स में कुल 1,047 घरों की डिलीवरी हुई है। प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी की बिक्री और डिलीवरी से जुड़ी गतिविधियों को सपोर्ट मिलेगा।

Graphite India

ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड कंपनी Graphite India के प्रोडक्ट्स पर अमेरिका में एंटी-डंपिंग ड्यूटी केस में प्रारंभिक फैसला आया है। अमेरिकी सरकार ने कंपनी के इलेक्ट्रोड्स पर 12.22% का डंपिंग मार्जिन तय किया है। अब इस मामले में आगे की प्रक्रिया पर बाजार की नजर रहेगी।

Endurance Technologies

ऑटो कंपोनेंट कंपनी Endurance Technologies की सब्सिडियरी ने Stoferle Group की दो कंपनियों में 32% हिस्सेदारी खरीदी है। यह डील करीब 18 मिलियन यूरो में हुई है। इस खरीद के बाद सब्सिडियरी की दोनों कंपनियों में पूरी हिस्सेदारी हो गई है।

Nifty छह महीनों के निचले स्तर पर, एनालिस्ट्स से जानिए आगे बाजार चढ़ेगा या गिरेगा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अदाणी ग्रुप से ₹549 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Power Mech Projects को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ₹549.37 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट अदाणी पावर की सब्सिडियरी Moxie Power Generation ने दिया है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु के Tuticorin Thermal Power Plant का ऑपरेशन और मेंटेनेंस संभालेगी।

60 महीने का है कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इसकी अवधि 60 महीने है। यानी कंपनी 30 सितंबर 2031 तक प्लांट का O&M करेगी। प्लांट 2×600 MW का है।

ऑर्डर की वैल्यू ₹549.37 करोड़ है। इसमें GST को छोड़कर सभी टैक्स और ड्यूटी शामिल हैं। Power Mech को प्लांट का पूरा O&M संभालना है। इसमें प्लांट के ऑपरेशन से लेकर मेंटेनेंस तक की जिम्मेदारी शामिल है।

एक दिन पहले भी मिला था ऑर्डर

Power Mech को एक दिन पहले Telangana Power Generation Corporation से भी ₹279.20 करोड़ का ऑर्डर मिला था। यह काम Yadadri Thermal Power Station से जुड़ा है।

कंपनी को यहां मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम का O&M करना है। ऐश हैंडलिंग और कोल हैंडलिंग प्लांट का काम भी इसमें शामिल है।

Power Mech के शेयर का हाल

मंगलवार को Power Mech Projects का शेयर BSE पर 1.44% की तेजी के साथ ₹2,394.20 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 38.26% चढ़ा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक 10.78% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप 7.57 हजार करोड़ रुपये है।

Power Mech का बिजनेस

यह इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की कंपनी है। Power Mech पावर प्लांट के निर्माण, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करती है। कंपनी थर्मल पावर प्लांट के अलावा सिविल कंस्ट्रक्शन, रेलवे, रोड और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती है। इसका बड़ा कारोबार पावर प्लांट के O&M और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से आता है।

Stocks to Buy: इन 4 शेयरों पर मोतीलाल ओसवाल ने भरोसा जताया, 51% तक तेजी का टारगेट दिया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Iran Kuwait Conflict: ईरान के हमले से कुवैत के पावर प्लांट में लगी भीषण आग, अमेरिका ने भी तेज किए वार। देखें वीडियो

Iran Kuwait Conflict: कुवैत में रविवार को हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब ईरान ने अल-सुबिया पावर जनरेशन और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब अमेरिका ने लगातार नौवीं बार रात को ईरान के ठिकानों पर हमले किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अल-सुबिया प्लांट से उठता हुआ काला धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो ओपन सोर्स इंटेल समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा शेयर किए गए हैं।

वहीं, ईरान के इस हमले पर कुवैत की सेना ने कहा कि उन्होंने दिन भर देश के हवाई क्षेत्र में दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोनों को रोका।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने एक बयान में कहा, “आज सुबह से ही सशस्त्र बलों ने कुवैत के हवाई क्षेत्र में दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाया है, जिन्हें रोककर बेअसर कर दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “ईरान की निंदनीय आक्रामकता देश में आम नागरिकों और जरूरी सुविधाओं को निशाना बना रही है।” उन्होंने बताया कि बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े कुछ ठिकानों पर हमले किए गए, जिससे वहां आग लग गई और भारी नुकसान हुआ।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के खिलाफ नए दौर के हमलों की घोषणा की। CENTCOM ने X पर कहा, “उसने आज शाम 7 बजे (ET) ईरान के खिलाफ लगातार नौवीं रात नए हमले शुरू किए। ये हमले ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना जारी रखेंगे जिनका इस्तेमाल होर्मुज (Strait Of Hormuz) से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।”

मरीन वन से रवाना होने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालिया हमले उस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की याद में किए गए थे।

ट्रंप ने कहा, “हमने आज रात फिर उन पर जोरदार हमला किया।” उन्होंने बताया कि ये हमले हाल के दिनों में मध्य पूर्व में मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों के “सम्मान में” किए गए थे।

बता दें कि यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी कुवैत के बिजली और डिसेलिनेशन प्लांट्स पर हमलों की खबर सामने आई थी।

कुवैत, जो अपनी पानी की सप्लाई के लिए बड़े पैमाने पर खारे पानी को मीठा बनाने की प्रक्रिया (डिसैलिनेशन) पर निर्भर है, तेहरान द्वारा खाड़ी देश में अमेरिकी सेना की मौजूदगी से जुड़ी सुविधाओं को संभावित टारगेट के तौर पर पहचाने जाने के कारण अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते टकराव में फंसता जा रहा है।

यह तनाव ऐसे समय और गहरा गया है, जब जून में अमेरिका और ईरान के बीच बनी अस्थायी युद्धविराम की उम्मीदें कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में दोनों देशों ने क्षेत्र में ऊर्जा और परिवहन से जुड़े ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग का बढ़ा खतरा, ईरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें… इजरायल ने दी चेतावनी