पति ने छोड़ा, डॉक्टरों ने जवाब दिया,फिर भी इस माँ ने अकेले जीती ज़िंदगी| Single Mother Inspirational

बेटे के जन्म के सिर्फ़ 2 दिन बाद, पति मुझे छोड़कर चले गए।

डॉक्टरों ने कहा- ‘शायद अब तुम कभी चल नहीं पाओगी।’
5 सर्जरी, दोबारा चलना सीखना, काम पर लौटना, दोबारा काम शुरू किया। और अपनी ज़िंदगी, एक-एक कदम जोड़कर फिर से बनाई।
आज मैं अपने बेटे को अकेले पाल रही हूँ।
उसे सिर्फ़ अच्छी ज़िंदगी नहीं, अच्छी सोच भी देना चाहती हूँ।
क्योंकि उसके पिता ने एक औरत को उसकी सबसे मुश्किल घड़ी में छोड़ दिया था।
लेकिन मैं ऐसा बेटा बड़ा कर रही हूँ, जो हर औरत का सम्मान करेगा, उसका साथ देगा और कभी उसे अकेला महसूस नहीं होने देगा। -मेघा पटेल

@mizzel_79
@winning_mumma
@dugguonmission

पति ने छोड़ा, डॉक्टरों ने जवाब दिया,फिर भी इस माँ ने अकेले जीती ज़िंदगी | Single Mother Inspirational Story

Woman Abandoned After Giving Birth, Single Mother Inspirational Story, Mother Raising Son Alone

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

IAS Ojaswi Raj की सोच ने बदल दी बलिया के सत्तू की पहचान | Sattu Pops | Make In India |

जिस सत्तू को लोग कभी गरीबों का खाना समझते थे… आज वही Amazon, Blinkit और चीन की यूनिवर्सिटी कैफे तक पहुँच चुका है।
IAS ओजस्वी राज की सोच ने सिर्फ एक उत्पाद नहीं बदला, बल्कि किसानों, महिलाओं और पूरे बलिया की पहचान को नई उड़ान दी।
कभी-कभी बदलाव नई चीज़ बनाने से नहीं… अपनी विरासत पर भरोसा करने से आता है।
आपके राज्य का कौन-सा पारंपरिक उत्पाद दुनिया तक पहुँचना चाहिए?
कमेंट में ज़रूर बताइए।

Ballia Sattu Pops, Women Self Help Group Ballia, Ballia Chana Farming, One District One Product Ballia, Make in India

IAS Ojaswi Raj की सोच ने बदल दी बलिया के सत्तू की पहचान | Sattu Pops | Make In India |#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

तानों से Teacher & Creator बनने तक | Rare Facial Condition | Laxmi Chaudhari | Inspiring Story

“इससे शादी कौन करेगा?”

एक सवाल… जो लक्ष्मी ने बचपन से बार-बार सुना। स्कूल ने ठुकराया, लोगों ने घूरा, कई सर्जरी हुईं, लेकिन फिर लक्ष्मी ने खुद को बदलने का नहीं, खुद को अपनाने का फैसला लिया।

आज वही चेहरा लाखों लोगों को सिखा रहा है कि हमारी पहचान हमारी शक्ल नहीं, हमारा हौसला तय करता है।
@laxme.unfiltered

Self Acceptance Story India, Rare Facial Condition, Overcoming Self Doubt

तानों से Teacher & Creator बनने तक | Rare Facial Condition | Laxmi Chaudhari | Inspiring Story |

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

14 साल की उम्र में भारत के नाम Boxing में Gold Medal | Yasser Boxer | Asian Under-15 Boxing

14 साल के यासिर ने Boxing में जीता Gold Medal! जम्मू-कश्मीर के इस युवा Boxer ने Asian Under-15 Boxing Championship में भारत का नाम रोशन किया। यासिर की जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि उस हौसले की कहानी है, जिसने मुश्किल हालातों के बावजूद सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। देश में ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं, जिनमें आगे बढ़ने का हुनर है। जरूरत है उन्हें सही सपोर्ट, बेहतर सुविधाएं और आगे बढ़ने के मौके देने की… ताकि वो अपने खेल को ही अपनी पहचान और भविष्य बना सकें।
आइए, यासिर जैसे खिलाड़ियों की मेहनत को पहचान दें और उनका समर्थन करें, ताकि वो अपने खेल के जरिए अपने सपनों को पूरा कर सकें।
@yassertheboxer

(Yasser , Yasser Boxer, Boxing Champion, Asian Under-15 Boxing Championship, Asian Boxing Championship, Gold Medal, Gold Medalist, Jammu Kashmir Boxer }

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

पत्नी ने मुश्किल समय में दिया साथ | 12th Fail Actor Vikrant Massey Love Story | Sheetal Massey

जब विक्रांत मैसी के पास ऑडिशन तक जाने के पैसे नहीं थे, तब शीतल ठाकुर ने सिर्फ़ उनका साथ नहीं दिया… उनके सपनों को भी ज़िंदा रखा।
आज लोग उनकी सफलता देखते हैं, लेकिन हर सफलता के पीछे किसी का अटूट भरोसा भी होता है।
कुछ रिश्ते प्यार से नहीं… संघर्ष में निभाए गए साथ से महान बनते हैं।

@vikrantmassey
@sheetalthakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur love story, Musafir Cafe, 12th Fail, Vikrant Massey wife supported him

पत्नी ने मुश्किल समय में दिया साथ | 12th Fail Actor Vikrant Massey Love Story | Sheetal Massey | Musafir Cafe

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

कैसे जापान ने बाढ़ को हराया? | Japan Flood Control System | Flood control infrastructure

हर मानसून में भारत के कई शहर पानी में डूब जाते हैं।
लेकिन जापान ने इस समस्या का समाधान ज़मीन के नीचे ढूँढ लिया।
टोक्यो के नीचे बना G-Cans Underground Flood Control System लाखों लोगों को हर साल बाढ़ से बचाता है। सड़कें खुली रहती हैं, ट्रेनें चलती रहती हैं और शहर नहीं रुकता।
क्या भारत के शहरों में भी ऐसा सिस्टम बनना चाहिए?
अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए।

Japan flood prevention technology, India flood solution, India vs Japan infrastructure, Mumbai rain flooding,

कैसे जापान ने बाढ़ को हराया? | Japan Flood Control System | Flood control infrastructure#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

PM मोदी की फेसबुक पोस्ट हटने के विवाद पर Meta का बड़ा कदम, अब VIP अकाउंट्स के लिए लागू किए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल

PM Modi post row: दिग्गज अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने भारत सरकार को एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख हस्तियों द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए लागू किए गए कड़े और एडवांस्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए हटाए जाने के विवाद के बाद Meta ने प्रमुख VIP अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन ने गुरुवार (30 जुलाई) को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कंपनी ने सरकार को इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर इस मुद्दे पर एक विस्तृत बैठक भी होगी। पत्रकारों से बातचीत में एस. कृष्णन ने कहा कि Meta ने सरकार को बताया है कि 28 जुलाई की घटना के बाद नए सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से कुछ समय के लिए हट गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया था। बता दें कि मेटा, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाती है।

मेटा ने लेटर में क्या कहा?

सूत्रों ने बताया कि मेटा ने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट की अतिरिक्त निगरानी की जाएगी। साथ ही कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई स्तरों पर इसकी समीक्षा की जाएगी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि मेटा की टीम इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों से उस घटना के संबंध में मिल सकती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटा दिया गया था।

सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की एक फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को मेटा के ग्लोबल हेड ऑफ पब्लिक पॉलिसी को तलब किया था। 23 जुलाई की पोस्ट में प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित किया था। उन्हें पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अमेरिका स्थित सोशल मीडिया कंपनी ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराते हुए माफी मांगी थी। हालांकि, IT मंत्रालय ने इस स्पष्टीकरण को अपर्याप्त माना था।

प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश शुरू में 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था। बाद में फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। लेकिन मेटा ने इसे अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, मेटा ने इस स्थिति के लिए अपने ऑटोमेटेड AI कंटेंट फिल्टर में तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया। कंपनी ने कहा कि जो कंटेंट गलती से हटा दिया गया था, उसे बाद में बहाल कर दिया गया।

मेटा के अधिकारियों से इन पहलुओं पर होगी चर्चा

MeitY सचिव ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में इस पूरे मामले के नीतिगत (Policy) और तकनीकी (Technical) दोनों पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही यह भी समीक्षा की जाएगी कि Meta ने सरकार की चिंताओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि Meta ने सरकार को एक लेटर लिखकर इस घटना पर खेद (Regret) भी जताया है। साथ ही यह बताया है कि किन कारणों से पोस्ट हटाई गई थी।

Meta के जवाब की जांच जारी

एस. कृष्णन ने कहा कि केंद्र सरकार अभी Meta द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का अध्ययन कर रही है। इसके अलावा, यूजरनेम से जुड़े मुद्दे पर विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा दिए गए सुझावों और प्रस्तुतियों की भी जांच की जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने प्रधानमंत्री की फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में Meta के वरिष्ठ वैश्विक अधिकारियों को तलब किया था।

ये भी पढ़ें- मार्क जकरबर्ग का दावा- 5 साल में हर किसी के पास होगा अपना AI Agent, क्या है ये जो आया तो आपका जीवन बदल देगा?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार Meta के इस स्पष्टीकरण से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है कि पोस्ट ऑटोमेटेड सिस्टम की तकनीकी गलती (Automated Error) के कारण हटाई गई थी। सरकार और Meta के बीच इस मुद्दे पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी।