क्या आपने नोटिस किया? कई होटलों में नहीं मिलता 13 नंबर का कमरा

होटल में ठहरते समय ज्यादातर लोगों का ध्यान कमरे की सुविधाओं, व्यू या सर्विस पर जाता है, लेकिन कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातें भी होती हैं जो हैरान कर देती हैं। इन्हीं में से एक है कई होटलों में Room 13 या 13वीं मंजिल का न होना। पहली नजर में यह किसी तकनीकी गलती या नंबरिंग की चूक लग सकती है, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प सोच और लंबे समय से चली आ रही परंपरा छिपी है। दुनिया के कई देशों में होटल अपने मेहमानों की पसंद, मानसिक सहजता और सांस्कृतिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए कमरे और मंजिलों की नंबरिंग तय करते हैं।

यही वजह है कि कुछ नंबर आसानी से दिखाई देते हैं, जबकि कुछ को जानबूझकर छोड़ दिया जाता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है, इसके पीछे क्या इतिहास, मनोविज्ञान और बिजनेस से जुड़ी वजहें हैं, आइए जानते हैं।

13 नंबर से आखिर क्यों डरते हैं लोग?

दुनियाभर में कई लोग 13 अंक को अशुभ मानते हैं। इस डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया (Triskaidekaphobia) कहा जाता है। होटल उद्योग मानता है कि मेहमान जितना सहज महसूस करेंगे, उनका अनुभव उतना बेहतर होगा। इसलिए कई होटल 13 नंबर से दूरी बना लेते हैं।

होटलों का सीधा गणित 

कई यात्रियों को Room 13 में ठहरना पसंद नहीं होता। इससे उस कमरे की बुकिंग प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से कई होटल 13वीं मंजिल को सीधे 14 बता देते हैं, जबकि कुछ इसे 12A, M Floor या तकनीकी उपयोग के लिए सुरक्षित रख देते हैं।

दिमाग का खेल भी है बड़ी वजह

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इंसान उन जगहों पर ज्यादा सहज महसूस करता है जो उसे सामान्य और सुरक्षित लगें। भले ही कोई खुद को अंधविश्वासी न माने, लेकिन Room 13 का नाम देखकर मन में हल्की झिझक पैदा हो सकती है। होटल इसी असहजता से बचना चाहते हैं।

सदियों पुरानी कहानियों ने बनाया 13 को अशुभ

13 नंबर की बदनामी नई नहीं है। नॉर्स पौराणिक कथाओं में 13वें मेहमान के आने से दुखद घटना जुड़ी है। वहीं ईसाई परंपरा में अंतिम भोज (Last Supper) में 13वें व्यक्ति को विश्वासघात से जोड़ा जाता है। समय के साथ ये मान्यताएं लोगों की सोच का हिस्सा बन गईं।

हर देश में अलग है ‘अनलकी नंबर’

दिलचस्प बात यह है कि हर संस्कृति में 13 अशुभ नहीं माना जाता। कई एशियाई देशों में 4 और 9 नंबर से लोग बचते हैं। वहीं कुछ होटल 420, 666 और 911 जैसे नंबरों का भी इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि इनसे अलग-अलग सांस्कृतिक या सामाजिक धारणाएं जुड़ी हैं।

आज भी जिंदा है सदियों पुराना विश्वास

हालांकि कुछ होटल Room 13 को खास आकर्षण बनाकर पेश करते हैं, लेकिन अधिकांश होटल आज भी इस नंबर से बचना पसंद करते हैं। यह दिखाता है कि इतिहास, मनोविज्ञान और मेहमानों की सोच आज भी आधुनिक होटल इंडस्ट्री के फैसलों को प्रभावित करती है।

Jyeshtha Month Vat Purnima 2026: 29 जून को वट पूर्णिमा को मिलेगा स्ट्रॉबेरी मून का साथ, जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा में स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त

Byju’s के लेंडर्स सेटलमेंट के लिए तैयार, लेकिन बदले में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में चाहते हैं 30% हिस्सा

एडटेक प्लेटफॉर्म Byju’s के ग्लोबल लेंडर्स (कर्ज देने वाले) फाउंडर बायजू रवींद्रन के खिलाफ सभी कानूनी कार्रवाई वापस लेने को तैयार हैं। लेकिन बदले में कंपनी की हिस्सेदारी वाली आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी चाहते हैं। इस प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि Byju’s के लेंडर्स विवाद को सुलझाने के अंतिम चरण में हैं और संभावना है कि वे ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी लें।

समझौते के तहत सभी पक्ष एक साथ सभी मामले वापस ले लेंगे। Byju’s ने 2021 में 1 अरब डॉलर की डील में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को खरीदा था। लेकिन तब से अब तक इसमें Byju’s की हिस्सेदारी काफी कम हो चुकी है और अब यह माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर है। अब आकाश में मणिपाल हेल्थ सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है।

Aakash पूरे भारत में 300 से ज्यादा सेंटर चलाती है, जो मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ स्कूल परीक्षाओं के लिए तैयारी कराते हैं। इसमें 5,000 से ज्यादा एक्सपर्ट्स की फैकल्टी है और इसकी पिछली रिपोर्ट के अनुसार सालाना रेवेन्यू लगभग 25.4 करोड़ डॉलर था। रॉयटर्स के सूत्रों का कहना है कि सेटलमेंट की बातचीत में बायजू रवींद्रन, ग्लास ट्रस्ट, आकाश और मणिपाल हेल्थ शामिल हैं। आकाश की वैल्यू लगभग 2 अरब डॉलर आंकी गई है।

Byju’s: अर्श से यूं आई फर्श पर

Byju’s एक समय 21 से ज्यादा देशों में ऑपरेशनल थी और COVID-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए लोकप्रिय हुई थी। लेकिन 2023 की शुरुआत में हालात बदल गए, जब अमेरिका स्थित लेंडर्स के साथ कंपनी का बड़ा विवाद शुरू हुआ। अमेरिका स्थित ग्लास ट्रस्ट ने बायजू रवींद्रन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया और 2024 में Byju’s के भारत में दिवालियापन के लिए आवेदन करने के बाद 1 अरब डॉलर के बकाया की मांग की।

Volkswagen Layoffs: 1 लाख तक लोगों की जा सकती है नौकरी, 4 फैक्ट्रियां बंद करने का भी प्लान

हालांकि रवींद्रन और Byju’s ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। लेकिन इस विवाद के चलते Byju’s ढह गई और 2024 में रवींद्रन ने कहा कि कंपनी की वैल्यू शून्य है। कानूनी विवाद Byju’s के दिवालिया होने के बाद से जारी है और भारत, सिंगापुर और अमेरिका की अदालतों में चल रहा है।

Petrol Diesel Price Today: देशभर में जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए भाव, देखें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे 27 जून 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 83.09 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई: पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 86 रुपये प्रति लीटर।

कोलकाता: पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 93.50 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर।

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर।

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर।

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर।

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये प्रति लीटर।

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये प्रति लीटर।

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 97 रुपये प्रति लीटर।

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 90.91 रुपये प्रति लीटर।

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.75 रुपये प्रति लीटर।

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर।

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर।

अहमदाबाद: डीजल 82.25 रुपये प्रति लीटर।

पुणे: डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर।

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Delhi Weather Today: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, लेकिन IMD का बड़ा अपडेट- अगले 5 दिनों में बारिश और आंधी का दौर तेज

Delhi Weather Today: दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून है, लेकिन इसके इस तारीख तक न पहुंचने की संभावना है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बारिश आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में कब दस्तक देगी। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल बनी हुई है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद, शुक्रवार को दिल्ली में गर्मी और उमस भरा मौसम बना रहा। दोपहर 2:30 बजे शहर का हीट इंडेक्स, या “महसूस होने वाला” तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि पिछले साल दिल्ली में मानसून ने 29 जून को दस्तक दी थी, जबकि साल 2024 में यह 28 जून को पहुंचा था।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। यह मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा। इस दौरान दिल्ली में भी बारिश होने की उम्मीद है।

अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली का मौसम का पूर्वानुमान

IMD ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में रुक-रुक कर आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना जताई है:

27 जून को शहर में अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है, लेकिन मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

28 जून को अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान लगभग 27°C रहने की उम्मीद है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है।

29 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है; दिन का तापमान 38°C और रात का तापमान 26°C रहने की संभावना है। बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

30 जून को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है, जिसमें अधिकतम तापमान 38°C, न्यूनतम तापमान 26°C और बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी।

1 जुलाई तक अधिकतम तापमान और गिरकर 36°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे शहर में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।

इस बीच, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में इस जून में अब तक 41.8mm बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस महीने में सामान्य बारिश 74.1mm होती है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Tracker: दिल्ली में फिर लेट होगा मानसून, IMD ने बताया कब होगी बारिश की एंट्री

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से राहु बनाएंगे अंगारक योग, जानें किन राशियों के लिए लकी होगा यह समय

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में राहु को भ्रम व आवेग का कारक माना जाता है। यह छाया ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और आने वाले 30 जून को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर करने जा रहा है। राहु इस नक्षत्र में 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा। राहु इस दौरान कुंभ राशि के अंतर्गत धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे और तीसरे पद से होकर गुजरेगा। मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा का मिलन ज्येतिष शास्त्र बहुत शुभ नहीं माना जाता है। इन दोनों की युति से बनने वाले अंगारक योग को एक बेहद उग्र और चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है, जो जीवन में तनाव, अचानक होने वाली घटनाओं और आक्रामकता को बढ़ाता है। इन दोनों का मिलन अक्सर गुस्से, जल्दबाजी में गलत फैसले, और जोखिम भरी स्थितियों का कारण बनता है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से एक तरह का छोटा अंगारक योग बनेगा। कई राशियों के लिए यह दिक्कत देने वाला रहेगा और कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

अंगारक योग क्या है?

जब मंगल और राहु सीधे या किसी विशेष परिस्थिति में मिलते हैं, तो अंगारक योग बनता है। यह योग सेहत के लिहाज से और मानसिक तौर पर जातक को परेशान कर सकता है।

तीन राशियों के लिए लकी होगा अंगारक योग

मेष राशि : मंगल और राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ को लेकर थोड़ी परेशानी है और आर्थिक तौर पर आपको आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल और राहु की युति अच्छे नतीजे लाएगी। इस राशि के लोग आगे बढ़ेंगे। एक के बाद एक आप कई तरह से सफल होते हुए दिखेंगे। आपके लिए चीजें अच्छी होंगी।

धनु राशि : धनु राशि के लिए भी यह युति से लाभ मिल सकता है। आपका बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा और आप सफल होंगे। बिजनेस ग्रोथ से आप संतुष्ट दिखेंगे। आपके लिए समय अच्छा है।

राहु के बुरे असर को इस तरह करें दूर

राहु के बुरे असर को दूर करने के लिए आलस को त्याग दें। आलस करने से आपके फैसले बुद्धि भर्मित होगी। राहु की कोई दशा चल रही है, तो आप साफ सफाई का ध्यान रखें, शिवजी को जल अर्पित करें, सूखा नारियल, कोयला आदि बहते जल में प्रवाहित करें या तिल का दिया जलाएं।

अंगारक योग से बचने के ज्योतिषीय उपाय

गुस्से पर नियंत्रण : इस समय धैर्य बनाए रखना और किसी भी विवाद से दूर रहना महत्वपूर्ण होता है।

ऊर्जा का सही उपयोग : खेलकूद, व्यायाम या शारीरिक श्रम के माध्यम से अतिरिक्त ऊर्जा को सही दिशा दें।

हनुमान जी की पूजा : मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से इसके नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

शांति पूजा : अधिक परेशानी होने पर किसी योग्य पंडित से ‘अंगारक योग शांति पूजा’ कराई जाती है।

Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार चलने वाले हैं उलटी चाल, इन 4 राशियों के जीवन में करेंगे खुशियों का बड़ा धमाका

Gold Rate Today: सोने की गिरावट पर ब्रेक, 24 और 22 कैरेट दोनों के चढ़े भाव; चेक करें नई कीमत

देश में सोने की कीमत में गिरावट थम गई है। 27 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 142960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4000 डॉलर के मार्क को फिर से पार कर गया है। हाजिर सोना अब 4,077.64 डॉलर प्रति औंस पर है।

दरअसल अमेरिका में महंगाई पर अपडेट सामने आने के बाद डॉलर कमजोर हुआ। साथ ही अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें थोड़ी कम हुईं। अमेरिका में मई तक के 12 महीनों में U.S. पर्सनल कंजंप्शन एक्सपेंडिचर्स प्राइस इंडेक्स 4.1 प्रतिशत बढ़ गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली131060142960
मुंबई130860142760
अहमदाबाद130960142860
चेन्नई133010145100
कोलकाता130860142760
हैदराबाद130860142760
जयपुर131060142960
भोपाल130960142860
लखनऊ131060142960
चंडीगढ़131060142960

चांदी की कीमत

सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी आई है। 27 जून की सुबह कीमत बढ़कर 240100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.12 डॉलर प्रति औंस पर है।

UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर इस तारीख तक करें अप्लाई

UPPSC PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में पीसीएस और अपर सबॉर्डिनेट परीक्षा की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए यह अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और प्रवर अधीनस्थ सेवा में भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीपीएससी पीसीएस के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से यह नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी किया गया था और इसके साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

यूपीपीएससी ने राज्य सरकार की सेवाओं में अलग-अलग ग्रुप ए और ग्रुप बी प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए 25 जून 2026 को यूपीपीएससी पीसीएस 2026 नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत उम्मीदवार डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में दी गई है ये जानकारी

कहां देखें नोटिफिकेशन : आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए विस्तृत विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया है, जिसमें एप्लीकेंट्स के लिए भर्ती नियम और इंस्ट्रक्शन हैं।

वैकेंसी की जानकारी : डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और बीडीओ समेत ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए करीब 500 पदों पर भर्ती निकली हैं।

जरूरी तारीखें : नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी किया गया था, ऑनलाइन एप्लीकेशन 25 जून 2026 से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है।

उम्र सीमा : यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक, जनरल और ईडब्लूएस श्रेणी के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 40 साल के बीच और रिजर्व कैटेगरी के लिए 45 साल तक होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता : अधिकांश पदों के लिए बैचलर डिग्री जरूरी है, जबकि सब रजिस्ट्रार और स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसे स्पेशलाइज्ड रोल के लिए संबंधित सब्जेक्ट में लॉ या पोस्टग्रेजुएट डिग्री की जरूरत होती है।

आवेदन प्रक्रिया और फीस : कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा, ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फीस देनी होगी। जनरल और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये, एससी और एसटी के लिए 65 रुपये और पीडब्लूडी कैंडिडेट के लिए 25 रुपये है।

चयन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित होती है। मेन एग्जाम वर्णनात्मक होता है और इंटरव्यू में पर्सनैलिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स का आकलन किया जाता है।

कैंडिडेट्स को आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, एडमिट कार्ड, परीखा केंद्र की डिटेल्स और भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरणों के बारे में अपडेट के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। आयोग मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल सही समय पर जारी करेगा।

RBI Grade B Result 2026 Out: फेज 1 का स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित, इसमें सफल उम्मीदवार 25 जुलाई को फेज 2 परीक्षा के लिए करें तैयारी

Shani Pradosh Vrat 2026 Today: ज्येष्ठ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज, शनि प्रदोष व्रत पर 5 राशि के जातक करें ये 5 उपाय

Shani Pradosh Vrat 2026 Today: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रदोष व्रत किया जाता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन प्रदोष काल में पूजा करने का विधान है। शनिवार को पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को शनि प्रदोष का व्रत करते हैं। शनि प्रदोष व्रत भगवान शिव और शनिदेव दोनों की कृपा पाने का एक बेहद पावन और फलदायी अवसर है। यह व्रत करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत मिलती है। आज ज्येष्ठ माह का अंतिम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। आज 27 जून 2026, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत है। यह दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

शनि प्रदोष व्रत पूजा मूहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा शाम को सूर्यास्त के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है:

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ : 26 जून 2026 को रात 10:22 बजे से

त्रयोदशी तिथि समाप्त : 28 जून 2026 को रात 12:43 बजे तक

प्रदोष काल पूजा मुहूर्त (27 जून): शाम 07:23 बजे से रात 09:23 बजे तक

कुल अवधि : 2 घंटे

5 राशियों के जातक शनि प्रदोष में करें ये उपाय

शनि प्रदोष व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ फलों से रक्षा करता है। मान्यता है कि इस दिन साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ बचाव से बचने के लिए कुछ उपायों को करना लाभकारी होता है। इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, जबकि सिंह और धनु राशि पर ढैय्या चल रही है। ऐसे में इन पांच राशियों के जातक इस दिन शनि कृपा पाने के लिए यहां बताए जा रहे 5 उपाय कर सकते हैं

  • शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने शनि कृपा प्राप्त होती है और साढ़ेसाती, ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि से संबंधित काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द की दाल और लोहा आदि का दान लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से शनि कृपा प्राप्त होती है।
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाना और परिक्रमा करने से शनि कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि कृपा पाने के लिए हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। उन्हें चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करना चाहिए। साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए हनुमान चालीसा का कम के कम 108 बार पाठ करना चाहिए।
  • शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि के अशुभ प्रभावों से राहत पाने के लिए भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। शनिदेव को भगवान शिव का परम शिष्य माना जाता है। मान्यता है कि शिव भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं।

Jyeshtha Month Vat Purnima 2026: 29 जून को वट पूर्णिमा को मिलेगा स्ट्रॉबेरी मून का साथ, जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा में स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त

Rashifal Today: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा बजट पर कंट्रोल, जानें सबकुछ

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन कुछ मुलांक के लोगों को आर्थिक मामलों में समझदारी और अनुशासन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। गणेश जी के अनुसार आज अधिकांश लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने, बजट के अनुसार चलने और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। सही योजना और धैर्य के साथ लिए गए फैसले आने वाले समय में लाभदायक साबित हो सकते हैं।आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने वित्तीय भविष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी में खर्च करने से बचें और किसी भी आर्थिक फैसले को सोच-समझकर लें। अपने बजट का पालन करें और भविष्य के लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। अनुशासन और सावधानी आपको आर्थिक मजबूती दे सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिना योजना के खर्च करने से बचें और बचत पर ध्यान दें। यह समय लंबी अवधि की आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए अच्छा है। धैर्य और सही रणनीति आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन करना चाहिए। नए निवेश या आय के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए बाजार और आर्थिक खबरों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर अपनी वित्तीय योजना में बदलाव करने के लिए तैयार रहें। सही प्रबंधन से लाभ मिलने की संभावना है।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें और केवल जरूरी चीजों पर खर्च करें। अपने बजट को व्यवस्थित रखें और हर आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। इससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए सकारात्मक रह सकता है। अपने बजट को व्यवस्थित करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए निवेश या आय के अवसर सामने आ सकते हैं। सही दिशा में उठाए गए कदम आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आय और खर्चों का सही हिसाब रखना चाहिए। केवल जरूरी खर्चों पर ध्यान दें और फिजूलखर्ची से बचें। छोटी-छोटी आर्थिक योजनाएं भी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती हैं। सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। लग्जरी चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान दें। बजट के अनुसार चलना और योजनाबद्ध निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा माना जा सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बनाएं। अपने बजट और निवेश की समीक्षा करें ताकि सही दिशा में आगे बढ़ सकें। समझदारी से लिया गया फैसला लाभ दिला सकता है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने आर्थिक लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें। सही योजना और धैर्य आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

होर्मुज में फिर बढ़ी टेंशन: ट्रंप का दावा…ईरान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, जहाजों पर किया ड्रोन अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे कारोबारी जहाजों पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज जानकारी दी कि ईरान ने सीजफायर तोड़ दिया है। उसने होर्मुज से गुजर रहे एक जहाज पर ड्रोन अटैक कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका सेना ने भी पलटवार किया और ईरान के तीन ड्रोन मार गिराए। ट्रंप ने ईरान की इस कार्रवाई को मूर्खतापूर्ण बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया, जबकि अमेरिकी सेना ने तीन अन्य ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग से गुजर रहे जहाजों पर चार आत्मघाती ड्रोन भेजे, जो दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर का खुला उल्लंघन है। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन क्षेत्र में हालात अब भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

ईरान ने जहाजों पर किए ड्रोन हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे जहाजों पर कम से कम चार आत्मघाती ड्रोन से हमला किया। ट्रंप के अनुसार, इनमें से एक ड्रोन एक बड़े मालवाहक जहाज के ऊपरी हिस्से से टकराया। इस हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा, लेकिन वह अपना सफर जारी रखने में सफल रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने बाकी तीन ड्रोन को समय रहते मार गिराया। ट्रंप ने इसे अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम (सीजफायर) का खुला उल्लंघन बताया। हालांकि, ट्रंप ने उस जहाज का नाम सार्वजनिक नहीं किया जिस पर कथित हमला हुआ था। उन्होंने हमले में हुए नुकसान या किसी के घायल होने की भी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

 जहाज पर हमले से बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के बाद पहली बड़ी चुनौती तब सामने आई, जब गुरुवार को सिंगापुर के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय कथित हमला हुआ। इस घटना को दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह हुए उस समझौते के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य लंबे समय से जारी तनाव को कम करना और दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक पर सामान्य आवाजाही बहाल करना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि यह हमला ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने किया। बताया जा रहा है कि यह घटना ईरान की उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें बिना मंजूरी वाले समुद्री मार्गों का इस्तेमाल करने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी।