Iran-US War Update: ईरान का अमेरिका पर जोरदार पलटवार, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला

Iran-US War Update: ईरान और अमेरिका के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है। अमेरिकी हमले के बाद अब ईरान ने अमेरिका पर जोरदार पलटवार किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने घोषणा की है कि उसकी नौसेना और एयरोस्पेस बलों ने ईरानी क्षेत्र पर ताजा अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक संयुक्त मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशन शुरू किया है। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

IRGC ने कहा है कि उसने खाड़ी देशों में मौजूद 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे पहले अमेरिका ने दूसरे दिन लगातार रविवार तड़के ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन फैसिलिटी पर हमले के बाद ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ ही ईरान को नक्शे से मिटाने की धमकी दी है।

IRGC ने क्या कहा?

IRGC की नेवल और एयरोस्पेस यूनिट्स ने मिलकर यह ऑपरेशन किया है। इसे ईरान के अंदर हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों का बदला बताया गया। गार्ड्स ने एक बयान में कहा, “कुवैत में अली अल-सलेम बेस और बहरीन के पोर्ट सलमान में फिफ्थ फ्लीट नेवल बेस पर आठ ज़रूरी अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों को तबाह कर दिया।”

गार्ड्स ने कहा, “दुश्मन की किसी भी आक्रामकता का चाहे उसका बहाना कुछ भी हो, और चाहे वह मामूली लक्ष्यों के ख़िलाफ़ ही क्यों न हो…करारा जवाब दिया जाएगा।” IRGC के अनुसार, यह हमला शनिवार को अमेरिकी सेना की उस कार्रवाई के जवाब में किया गया है जिसमें ईरान के मिसाइल और ड्रोन डिपो के साथ-साथ तटीय रडार सुविधाओं को निशाना बनाया गया था।

ईरान के सरकारी मीडिया ने यह भी आरोप लगाया कि वाशिंगटन ने ईरान के पांच तटीय ठिकानों पर हमला किया था। साथ ही, उसने आरोप लगाया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज से जुड़ी घटना का इस्तेमाल इस सैन्य अभियान को सही ठहराने के लिए किया।

कुवैत ने मिसाइलों और ड्रोनों को रोका

कुवैत की सेना ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली दुश्मन मिसाइलों और ड्रोनों को रोका। पूरे देश में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। जबकि बहरीन ने भी एहतियात के तौर पर चेतावनी वाले सायरन बजाए। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई तत्काल बयान नहीं आया कि क्या निशाना बनाए गए सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान पहुंचा है या कोई हताहत हुआ है।

होर्मुज स्टेट में सिंगापुर के कमर्शियल जहाज द्वारा ईरान के निर्देश ना मानने पर उस पर ड्रोन हमला किया गया है। अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए। जबाब में ईरान ने भी खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे है।

ये भी पढ़ें- Iran-US War: अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरी बार किया हमला, ट्रंप बोले- ‘तेहरान का अब अस्तित्व ही नहीं रहेगा’

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को ईरानी और ओमान के समुद्री इलाकों से निकालने के लिए दो नए रास्तों की घोषणा की है। ईरान ने इस योजना को खारिज कर दिया और कहा कि इसकी घोषणा बिना किसी बातचीत के की गई थी। ताइवान द्वारा संचालित ‘एवर लवली’ जहाज पर ओमान के तट के पास एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन से हमला हुआ, जिससे जहाज को कुछ नुकसान तो हुआ। लेकिन चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।

July Monthly Prediction 2026: जुलाई में कई बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन और शनि-गुरु की बदलेगी चाल, जानें इस बदलाव से किन राशियों के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें

July Monthly Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्त के साथ ही उनके उदय-अस्त होने या मार्गी-वक्री होने का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। जुलाई का महीना इस नजरिये काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस माह में कुछ ग्रह जहां अपनी राशि बदलेंगे, वहीं कुछ ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। इस महीने में ग्रहों की स्थिति में जो बदलाव आएगा, उससे 3 राशियों के जीवन में कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इन्हें सेहत से लेकर आर्थिक मोर्चे तक, हर जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये ग्रह बदलेंगे राशियां

माह के शुरुआती दिनों में सबसे पहले शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर होंगे फिर 23 जुलाई को मार्गी होंगे।

शनि चलेंगे उल्टी चाल

शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और इस पूरे साल इसी राशि में होंगे। जुलाई महीने में शनि 27 जुलाई को वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

गुरु जुलाई माह में होंगे अस्त

अपनी उच्च राशि में गोचर कर रहे गुरु जुलाई माह में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर इनके शुभ प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है। गुरु के अस्त होने पर विवाह और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य कुछ दिनों के लिए थम जाते हैं।

इन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं होगा ये समय

कुंभ राशि : जुलाई का महीना कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों में लगातार बाधाएं आती रहेंगी। इस दौरान धन संबंधी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में पूरे महीने संभलकर रहें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मुश्किलों भरा रह सकता है। आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है और इसी माह शनि की उल्टी चाल आपके लिए कई तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा देश सकता है। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यों में लगातार आपके हाथ में निराशा आएंगी जिससे पूरे माह आपके मन में नकारात्मकता छाई रहेगी। शनि के वक्री होने से आपके ऊपर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rahu Dhanishtha Nakshatra Gochar: धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से राहु बनाएंगे अंगारक योग, जानें किन राशियों के लिए लकी होगा यह समय

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे 28 जून 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 83.09 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई: पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 86 रुपये प्रति लीटर।

कोलकाता: पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 93.50 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर।

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर।

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर।

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर।

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये प्रति लीटर।

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये प्रति लीटर।

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 97 रुपये प्रति लीटर।

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 90.91 रुपये प्रति लीटर।

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.75 रुपये प्रति लीटर।

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर।

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर।

अहमदाबाद: डीजल 82.25 रुपये प्रति लीटर।

पुणे: डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर।

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Gold Price Today: दो दिनों तक चमकने के बाद ठहरा सोना, चांदी का भी ब्रेक, शॉपिंग पर निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन में एक बार फिर उछाल के बीच आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन दो दिनों में राजधानी दिल्ली में दो 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2620 और 22 कैरट वाला ₹2400 ऊपर चढ़ा। इससे पहले लगातार तीन दिनों में 23-25 जून तक 10 ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹6650 और 22 कैरट वाला ₹6100 सस्ता हुआ था। अब आज यह न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। गोल्ड के साथ-साथ अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड सुस्त बने रहने के चलते लगातार दूसरे दिन इसकी चमक में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के चार बड़े महानगरों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सबसे महंगा सोना चेन्नई में ही बिक रही है। बाकी तीन महानगरों में मुंबई और कोलकाता भी भाव समान हैं तो राजधानी दिल्ली में भाव यहां से ज्यादा हैं। अब आइए जानते हैं कि देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है-

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
मुंबई₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
कोलकाता₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
चेन्नई₹1,45,860₹1,33,700₹1,11,450
बेंगलुरु₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
हैदराबाद₹1,43,950₹1,31,950₹1,07,960
लखनऊ₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
पटना₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010
जयपुर₹1,44,100₹1,32,100₹1,08,110
अहमदाबाद₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,010

लगातार दूसरे दिन स्थिर चांदी

चांदी की बात करें तो एक दिन की गिरावट और एक दिन के उछाल के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 26 जून को एक किलो चांदी ₹5 हजार महंगी हुई थी तो उससे भी एक दिन पहले यह₹10 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹2,40,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

Iran-US War: अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरी बार किया हमला, ट्रंप बोले- ‘तेहरान का अब अस्तित्व ही नहीं रहेगा’

Iran-US War: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू हो गया है। अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमले किए हैं। इन हमलों की वजह एक कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला बताया गया है। शनिवार 27 जून को हुए ये नए हमले इस बात का संकेत हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए समझौते के तहत लागू हुआ सीजफायर (युद्धविराम) अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान ने पनामा के तेल टैंकर पर ड्रोन हमला कर सीजफायर को तोड़ा है।

अमेरिकी सेना ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान समझौते को नहीं मानता तो उसकी अस्तिव ही नहीं रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार तड़के कहा कि अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर नए सैन्य हमले किए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने के बाद की गई।

‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का ‘फिर से’ उल्लंघन करने के कारण ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइटों पर हमला किया है!” उन्होंने आगे कहा, “बहुत मुमकिन है कि वे कभी न सीखें! एक समय ऐसा आ सकता है जब हम समझदारी से काम न ले पाएं और हमें उस काम को मिलिट्री के ज़रिए पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़े, जिसे हमने बहुत कामयाबी से शुरू किया था।”

ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा!” अमेरिकी सेना के अनुसार, ये हमले ट्रंप के निर्देश पर किए गए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि शनिवार को एक कमर्शियल जहाज पर हमले के बाद अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

ईरान में कहां किया हमला?

CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन में ईरान के मिलिट्री सर्विलांस इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिकेशन सिस्टम, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटीज और माइन-लेयरिंग क्षमताओं को निशाना बनाया गया। बाद में यह साफ किया गया कि इन हमलों में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और उसके आसपास कई जगहों पर ईरान के 10 मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया।

सेना ने कहा कि ईरान के पास सीजफायर समझौते का सम्मान करने का मौका था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय, उसकी सेनाओं ने कथित तौर पर ‘किकू’ (Kiku) नाम के ऑयल टैंकर पर वन-वे ड्रोन से हमला किया।

अमेरिका ने हमलों को ऑयल टैंकर पर हुए हमले से जोड़ा

CENTCOM के अनुसार, जब ‘किकू’ होर्मुज स्ट्रैट से गुज़र रहा था, तब उस पर हमला हुआ। उस समय उसमें 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) लदा हुआ था। यह टैंकर पिछले हफ्ते की शुरुआत में कतर के एक ऑयल फील्ड से निकला था और ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में स्थित संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की शिप-ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, ऐसा लग रहा था कि यह जहाज ओमान के तट के पास वाले रास्ते का इस्तेमाल कर रहा था। यह रूट ईरान द्वारा अपने जलक्षेत्र से तय किए गए रास्ते के विकल्प के तौर पर उभरा है।

ये भी पढ़ें- Kotak Mahindra Bank के एमडी और सीईओ अशोक वासवानी इस साल के अंत में पद छोड़ देंगे

SSC ASO LDCE Notification 2025: एएसओ और एलडीसीई के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

SSC ASO LDCE Notification 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा की जाने वाले भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)/ असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर मौजूद नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) और विदेश मंत्रालय (MEA) में 341 वैकेंसी भरना है। यह परीक्षा अगस्त 2026 में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (ऑनलाइन) मोड में खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जुलाई, 2026 को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अहम तारीखें

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी द्वारा तय की गई ये जरूरी तारीखों पर नजर रख सकते हैं :

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जुलाई, 2026, रात 11 बजे तक है। विभागों के लिए प्रिंटेड आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई, 2026, शाम 6 बजे तक है। विदेश में पोस्टेड या अंडमान और निकोबार आइलैंड और लक्षद्वीप में सेवा दे रहे उम्मीदवारों के लिए, प्रिंटेड एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई, 2026 को शाम 6 बजे तक है।

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • नए एसएससी पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें (अगर रजिस्टर्ड नहीं हैं)।
  • अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 एप्लीकेशन फॉर्म एक्सेस करें।
  • जरूरी डिटेल्स डालें।
  • जरूरी स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म को आखिर में सबमिट करने से पहले डाली गई डिटेल्स को ध्यान से देखें।
  • कन्फर्मेशन पेज सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

कैंडिडेट ध्यान दें कि आवेदन फॉर्म को जरूरी दस्तावेजों के साथ, हेड ऑफ डिपार्टमेंट/हेड ऑफ ऑफिस के जरिए, तय डेडलाइन से पहले जमा करना होगा।

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 चयन प्रक्रिया

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन के दो चरण होंगे। पहला स्टेज कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (पेपर I और पेपर II) होगा, और दूसरा स्टेज एनुअल परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (APARs) का मूल्यांकन होगा। इसके बाद उम्मीदवार लिखित परीक्षा में मिले अंकों को एपीएआर मूल्यांकन स्कोर के साथ मिलाकर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।

एसएससी एएसओर/एलडीसीई 2025 योग्यता का पैमाना

इस परीक्षा के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो हिस्सा लेने वाली सेवाओं में काम कर रहे हैं। सीएसएस के लिए, कैंडिडेट्स को सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लेरिकल सर्विस के अपर-डिवीजन ग्रेड ऑफिसर होना चाहिए, जिनकी 1 जुलाई, 2025 तक कम से कम छह साल की अप्रूव्ड सर्विस हो।

एमईए से अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड में काम कर रहे उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य हैं। उन्होंने जरूरी ट्रेनिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरे किए हों, और उसी तारीख तक उनके पास कम से कम छह साल की सेवा स्वीकृत हो। इसके अलावा, सभी आवेदन संबंधित विभागाध्यक्षों के जरिए जमा करने होंगे, क्योंकि सही डिपार्टमेंटल चैनल से फॉरवर्ड नहीं की गई एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं की जाएगी।

UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी में 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, आधिकारिक वेबसाइट पर इस तारीख तक करें अप्लाई

Jyeshtha Purnima 2026: क्या है ज्येष्ठ पूर्णिमा की सही तारीख? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का समय

Jyeshtha Purnima 2026: पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और प्रमुख स्थान है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान सत्यनारायण और चंद्र देव की पूजा का विधान है। बहुत से लोग पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर सत्यनारायण की कथा कहते या सुनते हैं। पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं, जिनमें से ज्येष्ठ पूर्णिमा भी एक है। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूर्णिमा (वट पूर्णिमा) का व्रत भी रखती हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत और समाप्ति का समय इस प्रकार है :

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ : 29 जून 2026 को प्रातः 03:06 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त : 30 जून 2026 को प्रातः 05:26 बजे तक

उदयातिथि के अनुसार : पूर्णिमा का व्रत, पूजा और स्नान-दान 29 जून 2026 (सोमवार) को ही किया जाएगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:06 बजे से 04:46 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक

चंद्रोदय का समय : शाम 07:11 से 07:16 बजे

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 पर भद्र का साया

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 29 जून को प्रात:काल 03:06 बजे से लेकर दोपहर 04:16 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार भद्रा पाताल लोक में होने के कारण पृथ्वी पर इसका प्रभाव नहीं होगा, इसलिए जप, तप, स्नान और पूजा-पाठ बिना किसी बाधा के किए जा सकते हैं। फिर भी शुभ कार्यों की शुरुआत या गृह प्रवेश जैसे काम भद्रा के बाद करना बेहतर माना जाता है।

स्नान-दान का सही समय

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 04:06 बजे) से लेकर पूरे दिन स्नान और दान किया जा सकता है। सूर्योदय के समय का स्नान सबसे उत्तम माना जाता है।

स्नान विधि : इस दिन पवित्र नदियों (जैसे गंगा, यमुना) में स्नान करने का महत्व है। यदि नदी पर जाना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

दान का महत्व : ज्येष्ठ का महीना अत्यधिक गर्मी का होता है, इसलिए इस दिन जल (जल दान), मिट्टी के घड़े, छाता, हाथ का पंखा, खरबूजा या आम जैसी ठंडी चीजों का दान सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इसके अलावा सफेद वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, दूध, दही और सफेद कपड़ों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा विधि

  • सुबह स्नान करने के बाद साफ या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • घर के मंदिर में दीपक जलाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। उन्हें पीले फूल, चंदन, अक्षत, तुलसी दल (विष्णु जी को) और भोग अर्पित करें। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ना या सुनना अत्यंत फलदायी होता है।
  • सुहागिन महिलाएं इस दिन बरगद (वट) के पेड़ की पूजा करती हैं, सूत लपेटती हैं और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं।
  • पूर्णिमा की रात को चंद्रदेव अपने पूर्ण स्वरूप में होते हैं। चंद्रोदय (शाम लगभग 07:16 बजे) के बाद एक लोटे में जल, थोड़ा सा कच्चा दूध, अक्षत और सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-शांति आती है।
  • रात के समय माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मिश्री वाली सफेद खीर का भोग लगाएं और उसे प्रसाद के रूप में परिवार में बांटें। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।

Guru Purnima 2026: गुरु को समर्पित होती है साल की ये पूर्णिमा तिथि, जानें गुरु पूर्णिमा की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

Rashifal Today: आज के दिन अपने खर्च पर दें ज्यादा ध्यान, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन कुछ मुलांक के लोगों के लिए सलाह यही है कि अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट बनाकर चलें और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सोच-समझकर लिया गया हर छोटा फैसला आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो मूलांक आज आपको अपने खर्च और बचत पर खास ध्यान देना चाहिए। बिना जरूरत की खरीदारी करने से बचें और भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर काम करें। बजट बनाकर चलेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन पैसों के मामलों में समझदारी दिखाने का है। किसी भी बड़े खर्च या निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें। बचत बढ़ाने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए नई योजना बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज अपनी आय और खर्च का पूरा हिसाब रखें। अगर कोई नया आर्थिक अवसर मिलता है तो पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें। जरूरत पड़ने पर अपने बजट में बदलाव करने से पीछे न हटें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें। भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें। सही योजना बनाकर चलेंगे तो आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आपकी योजना बनाने की क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। अपने बजट को व्यवस्थित करें और फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। कोई नया काम या अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अच्छा है। अपने खर्चों की समीक्षा करें और जहां जरूरत हो वहां कटौती करें। बचत पर ध्यान देने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने का सही समय है। दिखावे या महंगी चीजों पर खर्च करने से बचें। अपने भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज जल्दबाजी में कोई आर्थिक निर्णय न लें। अपने निवेश, बचत और बजट की दोबारा समीक्षा करें। सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। हर विकल्प को अच्छी तरह समझने के बाद ही निवेश या खर्च करें। अपने आर्थिक लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार बदलाव करें। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में अच्छे नतीजे देंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Pakistan: कराची में बड़ा हमला, PAK रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास ब्लास्ट, धमाकों के बाद हुई फायरिंग

पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है। कराची शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित रेंजर्स कराची के ऑफिस पर फिदायनी हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले ऑफिस के गेट पर धमाका किया, जिसके बाद पूरे इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कराची के पूर्वी हिस्से की एक प्रमुख सड़क पर धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनी गई थीं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

कराची में धमाके और गोलीबारी की आवाज से मचा हड़कंप

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड स्थित मेटियोरोलॉजिकल चौराहे के पास लोगों ने पहले तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद लगातार गोलीबारी होने की सूचना मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां कई विश्वविद्यालय, पाकिस्तान मौसम विभाग का कार्यालय और पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तर मौजूद हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार, इलाके में बीच-बीच में गोलीबारी की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। फिलहाल धमाके की वजह, किसी के हताहत होने या इसमें शामिल लोगों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इमरजेंसी सेवा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को गुलिस्तान-ए-जौहर के ब्लॉक-5 के पास धमाके की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने तुरंत बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।

Gaurav-Akanksha: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने जा रहा तलाक! काफी समय से साथ नहीं रह रहा कपल

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस बार शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि उन्होंने और गौरव खन्ना अब जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इस सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। आकांक्षा ने ये भी कहा कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इस बात को पब्लिक नहीं किया था। आइए जानते हैं शो में आकांक्षा चमोला ने क्या कहा

गौरव-आकांक्षा ले रहे तलाक

लॉक अप 2 में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, “गौरव खन्ना और मैं तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। लोगों को अभी इस बारे में पता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया था और इस बारे में वे लंबे समय से बात कर रहे थे। “ये फैसला हम दोनों ने लिया है। हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं।” उनके इस खुलासे को सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं। आकांक्षा की बात सुनने के बाद उनके चेहरे पर साफ तौर पर हैरानी दिखाई दी।

पार्टनर के तौर पर सही नहीं

आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं और उनके रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, “गौरव और मेरे बीच कुछ भी बुरा नहीं है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं।”

बिग बॉस से चल रही दिक्कतें

आकांक्षा ने बताया कि जब से गौरव ने बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया था, तब से उनकी शादी में दिक्कतें चल रही थीं। उन्होंने कहा, “यह सब बिग बॉस 19 से चल रहा है। गौरव के माता-पिता और मेरे माता-पिता ने हमें कुछ समय के लिए अलग रहने को कहा था। कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप दूर रहते हैं, तो आपको एक-दूसरे की अहमियत का एहसास होता है।”

उन्होंने आगे बताया कि कई लोगों का मानना था कि दोनों फिर से साथ आ जाएंगे, क्योंकि वे अब भी बातचीत करते थे और सार्वजनिक तौर पर भी साथ नजर आते थे। आकांक्षा ने कहा, “सभी को लगा कि चूंकि हम बात कर रहे थे, सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे थे और इवेंट्स में एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे, इसलिए हम वापस साथ आ जाएंगे। लेकिन अब हमें वह कपल जैसी फीलिंग नहीं आ रही है।”

कब हुई थी दोनों की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाने लगे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे और कई कार्यक्रमों में भी साथ नजर आते थे। गौरव ने अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी शो से खास पहचान बनाई, वहीं आकांक्षा ने भी कई सीरियल में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों की शानदार बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट को फैंस हमेशा पसंद करते रहे।