कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल, जानें आपके शहर में आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

gold silver price 26 june

Gold Silver Rates 26 June : अमेरिका ईरान युद्ध थमने और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी सोने चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं। वैश्विक बुलियन बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भी सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई। 

 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका ईरान युद्ध के बाद से पहले बाद क्रूड की कीमतें 70 डॉलर तक पहुंच गई। WTI क्रूड 70.66 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 74.05 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट पर भी कच्चे तेल के दाम 6.07 फीसदी गिरकर 70.71 डॉलर प्रति बैरल हो गए।

 

26 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं दिखाई दिया। दोपहर 12:00 बजे MCX पर सोना 73 रुपए बढ़कर 1,43,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 1,268 रुपए की बढ़त के साथ 2,20,940 पर थी।

स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4034.611 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.179 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

 

गुडरिटर्न्स डॉट कॉम के अनुसार, देश में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,41,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 1,29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 1,02,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत 2,40,000 रुपए प्रति किलो थी।

 

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

gold price in indian cities

 

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

silver rates in india

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

edited by : Nrapendra Gupta

2026 BMW X6 launched at Rs 1.78 crore

BMW X6 M60i front quarter static

BMW India has brought back the X6 coupe-SUV at an ex-showroom price of Rs 1.78 crore. The model is only available in M60i xDrive guise, and is sold via the CBU route. 

  1. Powered by a 530hp, 750Nm 4.4-litre V8 petrol engine.
  2. Does a 0-100kph sprint in 4.3 seconds (claimed).

BMW X6 M60i xDrive powertrain details

Powering the BMW X6 is a 4.4-litre twin-turbo V8 petrol engine with 48V mild-hybrid assist producing 530hp and 750Nm of torque. Power is sent to all four wheels via an 8-speed automatic gearbox. Additionally, there’s rear wheel steering, adaptive suspension, a limited-slip differential, while there’s also an xDrive AWD system thats rear biased. BMW claims a 0-100kph sprint in 4.3 seconds, while it can reach speeds of up to 250kph. 

 

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

Nothing Phone 3 vs one plus 12 R

टेक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप भी नथिंग के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और नए ग्लिफ इंटरफेस (Glyph Interface) के दीवाने हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। ALSO READ: जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

 

प्रसिद्ध टेक टिपस्टर्स और इंडस्ट्री लीक्स के जरिए इस फोन की प्री-बुकिंग डेट, संभावित कीमत और सभी बड़े स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि यह नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद दिग्गजों को कितनी कड़ी टक्कर देने वाला है।

 

'Nothing OS 3.0' और धांसू AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन

लीक्स की मानें तो Nothing Phone (3) आउट-ऑफ-द-बॉक्स Nothing OS 3.0 पर काम करेगा, जो पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड एआई (AI) फीचर्स से लैस होगा। इसमें एक नया AI Glyph Composer मिल सकता है, जो आपके मूड और नोटिफिकेशन के हिसाब से खुद ब खुद बैक पैनल की लाइट्स को कस्टमाइज कर देगा। इसके अलावा, फोटो एडिटिंग के लिए 'AI ऑब्जेक्ट इरेज़र' और रियल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं। ALSO READ: 15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

 

कड़ा मुकाबला: Nothing Phone (3) vs OnePlus 12R

भारतीय प्रीमियम मिड-रेंज मार्केट में इस समय OnePlus 12R का दबदबा है। ऐसे में नथिंग अपने नए फोन को सीधे वनप्लस के खिलाफ उतार रहा है। विश्वसनीय टिपस्टर्स के अनुसार दोनों फोन्स की सटीक तुलना नीचे दी गई है:

nothing phone (3) vs one plus 12 R

 

भारत में क्या होगी कीमत और कब शुरू होगी प्री-बुकिंग?

  • संभावित कीमत: टेक एक्सपर्ट्स और मुकुल शर्मा जैसे बड़े टिपस्टर्स के अनुसार, भारत में Nothing Phone (3) के बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB) की शुरुआती कीमत 42,999 से 44,999 रुपए के बीच हो सकती है। बैंक ऑफर्स के साथ यह और भी कम में मिल सकता है।
  • प्री-बुकिंग और लॉन्च डेट: लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस फोन का प्री-बुकिंग पेज अगले महीने के पहले हफ्ते में लाइव हो सकता है, जबकि फोन की ऑफिशियल लॉन्चिंग जुलाई 2026 के मध्य में होने की पूरी उम्मीद है।

 

फर्स्ट लुक ओपिनियन (Experience Note): अगर हम लीक हुए रेंडर्स और फर्स्ट लुक को देखें, तो इस बार नथिंग ने इन-हाथ फील (In-hand feel) को बेहतर करने के लिए किनारों को थोड़ा और बेवल (Beveled) किया है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लिफ एलईडी लाइट्स की संख्या बढ़ाई गई है, जो चार्जिंग प्रोग्रेस को और अधिक बारीकी से दर्शाती है। ALSO READ: Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

 

निष्कर्ष: यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे और जिसमें लेटेस्ट एआई फीचर्स के साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस (No Bloatware) मिले, तो आपको कुछ दिन रुककर Nothing Phone (3) की प्री-बुकिंग का इंतजार जरूर करना चाहिए।

दो कीवी ओपनर्स के टेस्ट शतक, 317 रनों की साझेदारी में पिसा इंग्लैंड

 

ENGvsNZ कप्तान टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 361 रन बना लिए। हालांकि दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतकों के कारण इंग्लैंड को विकेट के लिए तीसरे सत्र में शाम 5.30 बजे और 72 ओवर तक इंतजार करना पड़ा।

317 रनों के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने यह साझेदारी तोड़ी। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इन दोनों कीवी ओपनर्स के बीच 300 रनों की सलामी साझेदारी हुई हो। डेवॉन कॉन्वे ने अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक जड़ा और कप्तान टॉम लेथम भी तिहरे आंकड़े तक गए।

दोनों ही बल्लेबाज 150 के आंकड़े के पार गए। टॉम लेथम ने 214 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 151 रन बनाए। वहीं डेवॉन कॉन्वे ने 224 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्के लगाकर 157 रन बनाए।

Delhi NCR Monsoon Watch: दिल्ली में मानसून एंट्री की नई डेट IMD ने बताई, 30 जून के भी पार जाएगा! जाने कब होगी मानसूनी बारिश की शुरुआत

Delhi-NCR Monsoon Watch: दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को मानसून की फुहारों के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में मानसून की एंट्री अपनी सामान्य तारीख से आगे बढ़ गई है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत अब 30 जून के भी पार यानी अगले हफ्ते जुलाई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक एक्सटेंडेड फोरकास्ट पीरियड के दूसरे सप्ताह यानी 2 जुलाई से 8 जुलाई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित देश के अन्य हिस्सों में मानसून की दस्तक और बारिश की शुरुआत को लेकर क्या नया अनुमान जारी किया है।

दिल्ली में क्यों हो रही है मानसून की एंट्री में देरी?

आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की सामान्य तारीख 30 जून के आसपास होती है। इस बार मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। इस बार मानसून एंट्री की यह तारीख अब आगे खिसक कर जुलाई के पहले सप्ताह (2 से 8 जुलाई) में पहुंच गई है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियां उत्तर और मध्य भारत में लगातार नमी के प्रवाह और मानसूनी गतिविधियों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह मददगार साबित हो रही हैं।

अगले हफ्ते (2 से 8 जुलाई) के बीच क्यों मजबूत होगा मानसून?

IMD ने अपने बुलेटिन में उन प्रमुख भौगोलिक और वायुमंडलीय बदलावों का जिक्र किया है, जो अगले हफ्ते मानसून को तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

सोमाली जेट: निचले क्षोभमंडल स्तर पर सोमाली जेट के और मजबूत होने की संभावना है। इससे दक्षिणी अरब सागर में क्रॉस-इक्वेटोरियल फ्लो को बढ़ावा मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण: जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर बंगाल की खाड़ी के निचले से मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर एक असामान्य चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है।

पछुआ हवाओं का असर: देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय हिस्सों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर पछुआ हवाएं हावी रहेंगी।

दूसरी मौसमी प्रणालियां: सक्रिय बंगाल की खाड़ी का परिसंचरण, मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) का सहायक चरण, तिब्बती एंटीसाइक्लोन का अपनी सामान्य स्थिति में अधिक स्पष्ट होना और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर ईस्ट-वेस्ट शियर जोन का विकसित होना मानसून को आगे ले जाने में मदद करेगा।

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत में कब से शुरू होगी बारिश?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जुलाई से 8 जुलाई के बीच देश के इस बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज ऐसा रहेगा।

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इस अवधि के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और निचले क्षोभमंडल स्तर की पछुआ हवाओं के असर की वजह से जुलाई के पहले सप्ताह में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कुछ दिनों के लिए अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

देश के अन्य राज्यों में मानसून की क्या है स्थिति?

फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डालटनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है।

पहले सप्ताह का अनुमान: मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान सप्ताह में मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों, झारखंड और बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

दूसरे सप्ताह (2 से 8 जुलाई) का अनुमान: अगले हफ्ते परिस्थितियां और बेहतर होंगी। इससे मानसून मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के शेष बचे हुए हिस्सों में पूरी तरह प्रवेश कर जाएगा। इसके साथ ही जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में भी मानसून अपनी दस्तक दे देगा।

यह भी पढ़ें: India Mausam Today: IMD ने इन 11 राज्यों में भारी बारिश, 18 में आंधी-तूफान का अलर्ट का अलर्ट दिया, दिल्ली-NCR से बिहार तक आंधी-तूफान

क्रूड की कीमतें 2 फीसदी गिरी, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाएंगी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां?

क्रूड की कीमतें 26 जून को करीब 2 फीसदी क्रैश कर गईं। यह क्रूड में बड़ी गिरावट वाला हफ्ता है। अमेरिका-ईरान में डील के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल गया है। ऑयल टैंकर की आवाजाही शुरू होने से क्रूड की सप्लाई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी है। इसका असर कीमतों पर पड़ा है।

ब्रेट क्रूड फ्यूचर्स 1.47 डॉलर यानी 1.47 फीसदी गिरकर 73.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.44 डॉलर यानी 2 फीसदी गिरकर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।अमेरिका और ईरान में एग्रीमेंट से ईरान को अपने ऑयल बेचने की इजाजत मिल गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ेगी। ईरान क्रूड का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है।

क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है। इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद क्रूड की कीमतों में उछाल आया था। 30 अप्रैल को क्रूड का भाव 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में कीमतें इस लेवल से नीचे आ गई थी, लेकिन ज्यादातर समय यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही। इससे भारत का इंपोर्ट बिल काफी बढ़ गया था।

क्रूड में उछाल के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भारत में कई बार पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ाई थीं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अचानक क्रूड में नरमी के बावजूद छइन कंपनियों के अपनी कीमतें घटाने की उम्मीद नहीं है। इसका मतलब है कि आगे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मुनाफा बढ़ सकता है। हालांकि, भारत में दूसरे देशों के मुकाबले पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें कम बढ़ी थीं।

भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी क्रूड इंपोर्ट से पूरा करता है। इस वजह से क्रूड की कीमतों में उछाल आने पर सरकार का इंपोर्ट बिल बढ़ जाता है। डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बन जाता है। इस महीने डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। अब रुपये में रिकवरी दिख रही है।

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान जल्द, नए के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

BJP President nitin nabin with PM Modi

बीजेपी के राष्ट्रीय नितिन नबीन की नई टीम का एलान अब जल्द होने जा रहा है। नितिन नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए 6 महीने से अधिक का वक्त बीत चुका  है, लेकिन अब तक वह अपनी टीम यानि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए है। इसकी बड़ी वजह बंगाल सहित अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव रहे। अब जब जुलाई में संसद का मानसून सत्र शुरु होने जा रहा है तब उससे पहले नितिन नबीन अपनी नई टीम का गठन करने जा रहा है। नितिन नबीन की नई  टीम में नए के साथ अनुभवी चेहरों को जगह मिल सकती है।
 
नितिन नबीन की नई टीम में किनको मिलेगी जगह?- नितिन नबीन खुद 46 वर्ष के हैं, इसलिए उनकी टीम में युवाओं को अधिक तवज्जों दी  जाएगी। संगठन के कामकाज के नजरिए से  बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महामंत्री के लिए कई ऐसे चेहरे दावेदार है जो पार्टी की उम्मीदों पर पिछले कुछ चुनावों से खरे उतरे है। इसमेंं विनोद तावड़े, सुनील बंसल, वीडी शर्मा, प्रवेश वर्मा के साथ महिला चेहरे के तौर पर बांसुर स्वराज का नाम सबसे आगे है।
 
इसमें विनोद तावड़े को संगठन में काम करने अनुभव है, वहीं सुनील बंसल को बंगाल चुनाव में संगठन स्तर बेहतरीन कामकाज करने पर बी.एल. संतोष की जगह नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ संगठनात्मक स्तर पर बेहद अनुभवी शिवप्रकाश का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ बिहार से आने वाले मंगल पांडेय को नई टीम में जगह मिल सकती है। वहीं मध्यप्रदेश से आने वाले वीडी शर्मा भी नितिन नबीन की नई टीम में बतौर महासचिव जगह मिल सकती है।
 
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में पार्टी के अनुभवी और युवा चेहरों में तालमेल देखा जा सकता है। इसमें महिला चेहरे के तौर पर स्मृति  ईरानी के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ से रेखा वर्मा या लता उसेंडी में से किसी एक चेहरे को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ राममाधव, सौदान सिंह, अरविंद मेनन जैसे चेहरों को भी नई टीम में जगह मिल सकती है।

नई टीम में बढ़ेगा मध्यप्रदेश का कद?- नितिन नबीन कई नई टीम में मध्य प्रदेश के कई कद्दावर और युवा नेताओं को जगह मिलने की प्रबल संभावना है। मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहों सांसद वीडी शर्मा के राष्ट्रीय महासचिव बनने की काफी संभावना है। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। मध्यप्रदेश में 65 हजार से बूथों को जिस तरह से वीडी शर्मा के नेतृत्व में डिजिटाइलजेशन किया गया था और उसका असर सीधे चुनावी परिणाम में देखा गया था, ऐसे में संगठन के मध्य प्रदेश मॉडल को राष्ट्रीय स्तर और विशेषकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लागू करने पर बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

वहीं मध्यप्रदेश से आने वाले कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा को भी नई टीम में जगह मिल सकती है।  वहीं 2023 में विधानसभा चुनाव में अपनी सीट गंवाने वाले दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा भी लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास की बाटजोह रहे है। ऐसे में उनकी संगठन क्षमता और लंबे सियासी अनुभवों को देखते हुए पार्टी का  राष्ट्रीय नेतृत्व उन्होंने दिल्ली में बड़ी भूमिका सौंप सकता है।  
 
वहीं नितिन नबीन की नई टीम से मध्यप्रदेश के मौजूदा दिग्गजों की विदाई हो सकती है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की विदाई लगभग तय है। इसी तरह पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल सत्यनारायण जटिया भी छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह मध्यप्रदेश से नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
 

पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति, 19 वर्ष में संभाली जिम्मेदारी:पढ़ाई छूटी, जेल गईं और बंकर में काटी रातें, केइको ने बिखरने नहीं दी पार्टी

पेरू में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। यहां चौथी बार चुनाव लड़ रही दक्षिणपंथी नेता केइको फुजीमोरी (51) ने जीत हासिल की है। केइको को करीब 50.1% वोट मिले, जबकि वामपंथी उम्मीदवार रोबर्टो सांचेज को 49.9% वोट मिले। केइको 28 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। वह पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की बेटी हैं। चुनावी फंडिंग मामले में केइको 2018 से 2020 तक जेल में भी रह चुकी हैं। अब उनके सामने अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता से देश को संभालने की चुनौती होगी। पढ़िए केइको के जीवन से जुड़े किस्से… धमाकों के बीच भी पिता स्कूल भेजते 1990 के दशक में केइको के पिता अल्बर्टो फुजीमोरी राष्ट्रपति थे। तब पेरू उग्रवादी संगठन सेंडेरो लुमिनोसो के हमलों से दहल रहा था। उस समय राष्ट्रपति भवन भी उग्रवादियों के निशाने पर था, इसलिए बेटी केइको और उनके भाई-बहनों को सुरक्षा के लिए लंबे समय तक बंकरों में रहना पड़ता था। रात में धमाकों और हमलों की खबरें आतीं तो बच्चे डर जाते और स्कूल न जाने की जिद करते। लेकिन पिता अल्बर्टो फुजीमोरी का नियम था कि हालात जैसे भी हों, पढ़ाई नहीं रुकेगी। संकट के बीच सामान्य जीवन जीना उन्होंने यहीं सीखा। छात्रा से फर्स्ट लेडी बनीं 1994 में केइको अमेरिका की स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं। तभी उनके माता-पिता में विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। उनकी मां सुजाना हिगुची ने अल्बर्टो के सहयोगियों पर भ्रष्टाचार व राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाए। विवाद के बीच केइको को पढ़ाई छोड़कर पेरू लौटना पड़ा। महज 19 की उम्र में पिता ने सुजाना को हटाकर केइको को फर्स्ट लेडी की जिम्मेदारी सौंपी। तब वे दुनिया की सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी में गिनी जाने लगीं। उस दौरान केइको ने राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों को अपने पसंदीदा गुलाबी रंग से सजवा दिया था। उन्हें अनुभवहीन किशोरी कहकर आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन केइको ने इसे सामान्य बात बताया। बेटियों को हिम्मत देने के लिए जेल से लिखती थीं चिट्ठी केइको की दो बेटियां हैं। 2018 में मनी लॉन्ड्रिंग व चुनावी फंडिंग मामले में केइको जेल गईं। उस दौरान वे जेल से बेटियों को चिट्ठियां लिखती थीं, जिनमें पढ़ाई पर ध्यान देने, हिम्मत बनाए रखने और परिवार का ख्याल रखने की सलाह देती थीं। ये पत्र बेटियों के साथ खुद केइको के लिए भी मुश्किल दौर में मानसिक सहारा बने। करीब 13 महीने बाद वे रिहा हुई और राजनीति में सक्रिय हुईं।

गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

energy saving campaign

Gujarat Energy Saving Campaign : राज्य में बिजली की लगातार बढ़ती मांग, ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों और ऊर्जा संसाधनों के कुशल उपयोग को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बिजली की खपत को कम करने के लिए एक व्यापक ऊर्जा बचत अभियान शुरू किया गया है। “बिजली की बचत ही बिजली का उत्पादन है” के मुख्य नारे के साथ शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक स्तर पर एक आदर्श और पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) शासन व्यवस्था स्थापित करना है।

 

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और एसी के लिए 24 डिग्री सेल्सियस का डिफॉल्ट तापमान

नई जारी गाइडलाइन के अनुसार, अब सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और सार्वजनिक कार्यालयों में एयर कंडीशनर (AC) का डिफॉल्ट तापमान अनिवार्य रूप से 24 डिग्री सेल्सियस रखना होगा। इसके अलावा, कर्मचारियों या लोगों की अनुपस्थिति में बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए कार्यालयों के कॉरिडोर, मीटिंग रूम, पार्किंग और शौचालय जैसे सामान्य क्षेत्रों में आधुनिक ऑक्यूपेंसी सेंसर और टाइमर आधारित ऑटोमेशन सिस्टम चालू किए जाएंगे।

 

ऊर्जा कुशल LED लाइटों और 5-स्टार उपकरणों को प्राथमिकता

कार्यालयों में पारंपरिक और अधिक बिजली खपत करने वाली पुरानी लाइटों को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह हटा दिया जाएगा और उनके स्थान पर ऊर्जा बचाने वाली आधुनिक LED लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, आने वाले समय में सरकारी स्तर पर खरीदे जाने वाले सभी नए इलेक्ट्रॉनिक सामानों और उपकरणों में ऊर्जा दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण ही खरीदने का सख्त आदेश दिया गया है।

 

कर्मचारियों की जिम्मेदारी और 45 दिनों में एक्शन प्लान सौंपने का आदेश

सरकार ने बिजली के सुनियोजित उपयोग के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारी भी तय की है। ऑफिस का समय पूरा होने के बाद या सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान कार्यालय की सभी लाइटें, पंखे, कंप्यूटर और एसी बंद रखने की जिम्मेदारी तय की गई है। इस नियम के कड़ाई से पालन के लिए प्रत्येक सरकारी विभाग को अगले 45 दिनों में अपना “ऑफिस एनर्जी एफिशिएंसी एक्शन प्लान” तैयार करके जमा करना होगा, जिसका हर साल थर्ड पार्टी ऑडिट भी किया जाएगा।

 

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों का सम्मान

राज्य सरकार द्वारा सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा और जिन स्थानों पर सोलर सिस्टम पहले से काम कर रहा है, उनकी कार्यक्षमता की समीक्षा की जाएगी। इस अभियान में कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार ने घोषणा की है कि ऊर्जा बचत के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। सरकार का यह सराहनीय कदम भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास (Sustainable Development) की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

Love And War: ‘लव एंड वॉर’ के सेट से फिर लीक हुई आलिया भट्ट की फोटो, इस बार विक्की कौशल भी कैमरे में हुए कैद

Love And War: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ अब अपना लास्ट शेड्यूल जल्द ही पूरा करने वाली है। कई सालों तक काम करने के बाद, अब यह फिल्म पूरी होने वाली है। खबरों के मुताबिक, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुंबई में बने एक खास सेट पर फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गाना बहुत बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है और इसके लिए भंसाली का विजन बहुत भव्य और शानदार है। शूटिंग के दौरान, जूम के कैमरे ने ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर आलिया और विक्की को खास तौर पर देखा। उन्हें अपनी वैनिटी वैन की ओर जाते हुए देखा गया।

तस्वीरों में आलिया सुनहरे रंग की सीक्विन्ड मिनी स्कर्ट पहने नजर आईं। उन्होंने खुद को लाल स्कार्फ से लपेटा हुआ था। लाल रंग के बूट्स ने उनके रेट्रो लुक को पूरा किया। विक्की ने ग्रे कोट के साथ काली शर्ट और ट्राउजर पहनी थी। रणबीर सेट पर नजर नहीं आए।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ के गाने के सीक्वेंस में आलिया, रणबीर और विक्की के साथ लगभग 200 डांसर नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग मुंबई के रॉयल पंप स्टूडियो में होगी। गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले संजय ने हफ्तों तक इसकी कोरियोग्राफी, कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन पर काम किया।

गाने के सीन की शूटिंग के दौरान, सेट पर काम कर रहे 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। कई अन्य लोग भी घायल हो गए। इस दुखद घटना के बाद, फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) और FSSAMU द्वारा परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग किए जाने पर, भंसाली प्रोडक्शंस ने कथित तौर पर 40 लाख रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की।

संजय के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराने की मांग करते हुए, AICWA के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा। उन्होंने तुरंत दखल देने की मांग की और कहा कि फ़िल्ममेकर, प्रोडक्शन हाउस और जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की जाए। एसोसिएशन ने लापरवाही, गैर-इरादतन हत्या और जांच के दौरान सामने आने वाली दूसरी कानूनी धाराओं के तहत आरोप लगाने की मांग की है।

सिने संस्था ने भंसाली की फ़िल्मों के सेट पर पहले हुए हादसों का भी ज़िक्र किया। AICWA का दावा है कि ‘देवदास’ के प्रोडक्शन के दौरान वर्कर दीनदयाल यादव की मौत हो गई थी, जबकि उसी दौरान एक और वर्कर की मौत सेट पर हुई थी। ‘पद्मावत’ के बनने के दौरान वर्कर मुकेश डकिया की मौत हो गई थी। भंसाली और उनकी कानूनी टीम ने इस हादसे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इस दुखद घटना के बारे में कोई जानकारी दी है। ‘लव एंड वॉर’ आखिरकार 21 जनवरी, 2027 को रिलीज़ हो रही है।