Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

bihar flood

Weather Update 7 September : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर बिहार और पूर्वोत्तर तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है, देश में सबसे ज्यादा बारिश 381.1 मिमी बारिश बरेली में दर्ज कई गई। कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी-बिहार से लेकर तमिलनाडु तक भारी बारिश

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई।

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तमिलनाडु में भारी वर्षा दर्ज की गई।

 

इन 10 स्थानों पर सबसे ज्यादा बारिश

देश में सबसे ज्यादा बारिश वाली 5 जगहों में सभी उत्तर प्रदेश की है। बरेली में एक दिन में 381.1 मिमी पानी बरसा तो शाहजहांपुर में 227 मिमी बरसात हुई। बहराइच में 175, खिरी में 156 और  एटा में 135 मिमी पानी बरसा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 120 और अंडमान निकोबार में 108.6 मिली मीटर बारिश हुई। मध्यप्रदेश के शिवपुर में 107 मिमी पानी बरस गया तो उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 102.2 मिमी बरसात हुई। जलपाईगुड़ी में 101.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का कहर

बिहार में मानसून की सक्रियता और नदियों के उफान ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से भीषण तबाही मची हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, इन जिलों के 70 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाली 368 ग्राम पंचायतों की करीब 22.42 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में है। राज्य की 7 प्रमुख नदियां गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ALSO READ: बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

 

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के 22 राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है।