Tata Steel Share Price: ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने टाटा ग्रुप के Tata Steel के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इसने ₹235 का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा भाव ₹184.85 के हिसाब से करीब 27% तेजी की गुंजाइश है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का भारतीय कारोबार मजबूत बना हुआ है। वहीं, यूरोप के कारोबार में सुधार का इंतजार है।
सितंबर तिमाही में EBITDA 18% बढ़ा
Tata Steel ने सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड EBITDA ₹10,533 करोड़ दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही से 18% ज्यादा है। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 14% की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी की भारतीय इकाई का प्रदर्शन मजबूत रहा। स्टैंडअलोन EBITDA सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹10,012 करोड़ पहुंच गया। वहीं, डिलीवरी वॉल्यूम में तिमाही आधार पर 16% की बढ़ोतरी हुई।
कंसोलिडेटेड एडजस्टेड नेट प्रॉफिट ₹3,317 करोड़ रहा। इसमें सालाना आधार पर करीब 6% की गिरावट आई। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा 25% बढ़ा।
भारत के कारोबार से मिलेगी ग्रोथ
ICICI Securities के मुताबिक, Tata Steel को दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत में स्टील की कीमतों में सुधार और ज्यादा बिक्री से कंपनी को फायदा मिल सकता है।
मैनेजमेंट को तीसरी तिमाही में स्टील की रियलाइजेशन यानी बिक्री से मिलने वाली कीमत में ₹3,500 से ₹3,600 प्रति टन की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, कोकिंग कोल की लागत में करीब 15 डॉलर प्रति टन का इजाफा हो सकता है।
कंपनी अपने विस्तार पर भी काम कर रही है। NINL में 48 लाख टन क्षमता का विस्तार FY30 तक शुरू होने का लक्ष्य है। इसके अलावा, कंपनी FY27 में ₹7,000 करोड़ की लागत बचत करना चाहती है।
यूरोप के कारोबार में सुधार का इंतजार
Tata Steel के ब्रिटेन कारोबार में अभी नुकसान जारी है। सितंबर तिमाही में UK EBITDA लॉस ₹719 करोड़ रहा। वहीं, नीदरलैंड कारोबार का EBITDA ₹790 करोड़ रहा।
ब्रिटेन में कंपनी को FY27 की चौथी तिमाही तक EBITDA ब्रेक-ईवन के करीब पहुंचने की उम्मीद है। नीदरलैंड में भी प्रोडक्शन और बिक्री बढ़ने से सुधार हो सकता है।
NSE Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू की, ₹2300 का टारगेट; बुल केस में 54% तक तेजी की उम्मीद
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

