Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Latest News
          Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
          IND W vs PAK W: एशिया कप
          Deep Drive Podcast: The big picture on
          Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
          बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
          ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
          गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
          सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        Share Market

        Child PPF: बच्चे के नाम पीपीएफ खाते में कितना कर सकते हैं इंवेस्ट? हर महीने ₹5000 डालेंगे तो 15 साल बाद मिलेगा इतना पैसा

        Posted on August 21, 2026August 21, 2026 by admin

        Child PPF Rule: हर गार्जियन की कोशिश होती है कि वो अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करो। आजकल पढ़ाई और करियर बनाने में खर्च ही इतना बढ़ गया है कि हर घर में इसे लेकर रोजाना की प्लानिंग और माथापच्ची चलती रहती है। बच्चा छोटा होता है तभी से उसके सुरक्षित भविष्य की प्लानिंग करनी पड़ती है। चाहे आगे आने वाले समय में कॉलेज की फीस हो या प्रोफेशनल कोर्स के खर्च हो हर माता-पिता जितनी जल्दी हो सके इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर देते हैं। अभी मार्केट में कई तरह के इन्वेस्टमेंट विकल्प हैं लेकिन शेयर मार्केट का उतार-चढ़ाव लोगों को डराता भी है। ऐसे में सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund – PPF) एक ऐसे विकल्प के रूप में सामने आती है जिसे सरकार की बैकिंग है। यानी आपका पैसा सुरक्षित है और आप करीब-करीब एग्जैक्ट कैलकुलेट कर सकते हैं कि अपने बच्चे के लिए जो निवेश कर रहे हैं उससे भविष्य में बनने वाले फंड का आकार क्या होगा।

        हर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों के लिए जानना जरूरी है कि वो अपने नाबालिग बच्चे की ओर से पीपीएफ खाता खोल सकते हैं। बच्चे का यह खाता नियमित पीपीएफ खाते की तरह ही काम करता है। आइए आपको विस्तार चाइल्ड पीपीएफ स्कीम की जानकारी देते हैं ताकि आप अपने बच्चे के लिए एक स्मार्ट और इंफॉर्म्ड डिसीजन ले सकें।

        बच्चे के नाम PPF खाते में कितना कर सकते हैं निवेश?

        बच्चे के नाम पर पीपीएफ खाता खोलते समय एक बेहद जरूरी नियम जान लेना चाहिए क्योंकि अक्सर लोग इसे लेकर भ्रम की स्थिति में रहते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में माता-पिता के अपने पीपीएफ खाते और बच्चे के पीपीएफ खाते में मिलाकर कुल योगदान 1.5 लाख रुपये से अधिक इंवेस्ट नहीं कर सकते। इसका मतलब यह है कि अगर आप पहले से ही अपने खाते में हर साल 1.5 लाख रुपये की अधिकतम सीमा का निवेश कर रहे हैं तो आप अपने बच्चे के पीपीएफ खाते में अलग से निवेश नहीं कर पाएंगे।

        हर महीने ₹5000 के निवेश से 15 साल में कितना फंड होगा तैयार?

        अगर आप अपने बच्चे के पीपीएफ खाते में हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो इस हिसाब से आप एक साल में 60 हजार रुपये जमा कर रहे हैं। 15 साल में आपका कुल इंवेस्टमेंट 9 लाख रुपये का होगा। अभी पीपीएफ खातों पर 7.1 फीसदी इंट्रेस्ट मिलता है (1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक लागू दर के अनुसार)। आपका कैलकुलेशन अगर इसी हिसाब से करें तो 15 साल में जब पीपीएफ खाते का इंवेस्टमेंट मैच्योर होगा तो करीब 16.3 लाख रुपये रुपये हो जाएंगे। ध्यान रखें कि ये कैलकुलेशन 7.1 फीसदी इंट्रेस्ट रेट को फिक्स मान कर की गई है। यानी इस हिसाब से आप अपने इंवेस्ट में 7 लाख रुपये से अधिक का ब्याज हासिल करते हैं। ध्यान रखें कि असल मैच्योरिटी वैल्यू में थोड़ा बदलाव आ सकता है क्योंकि सरकार हर तिमाही में पीपीएफ की ब्याज दरों की समीक्षा करती है।

        कम्पाउंडिंग का जादू और 5 साल का एक्सटेंशन

        पीपीएफ का सबसे बड़ा फायदा केवल इसका रिटर्न नहीं है बल्कि वह समय है जो आपके पैसे को बढ़ने के लिए मिलता है। जब आप बच्चे के छोटे होने पर ही निवेश शुरू करते हैं तो चक्रवृद्धि यानी कंपाउंडिंग की ताकत को काम करने के लिए कई साल मिल जाते हैं। भले ही ये मंथली इंवेस्टमेंट बहुत बड़ा न लगे, लेकिन हर साल अर्जित ब्याज भी ब्याज कमाने लगता है। इससे फंड लगातार बढ़ता रहता है। कई माता-पिता यह नहीं जानते कि 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद पीपीएफ खाता बंद करना अनिवार्य नहीं है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत नहीं है तो नए योगदान के साथ पीपीएफ खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। यह तब फायदेमंद हो सकता है जब आपका बच्चा उच्च शिक्षा से कुछ साल दूर हो या आप फंड को और बढ़ाना चाहते हों।

        इसका टैक्स लाभ भी तो है

        मौजूदा नियमों के तहत पीपीएफ उन कुछ चुनिंदा निवेश विकल्पों में से एक है जो कई स्टेप में आपको फायदा पहुंचाता है। टैक्स के लिहाज से देखें तो ये धारा 80C के तहत कटौती के लिए पात्र है। इससे होनी वाली कमाई पूरी तरह टैक्स फ्री है।

        पीपीएफ को लेकर क्या सावधानी बरतें?

        ध्यान रखिए कि पीपीएफ आपके हर फाइनेंशियल टारगेट के लिए काम नहीं करेगा। इसमें एक लंबा लॉक-इन पीरियड होता है और विड्रॉल की इजाजत सिर्फ खास शर्तों के तहत ही दी जाती है। अगर आप उन खर्चों के लिए बचत कर रहे हैं जो अगले तीन या चार वर्षों में आ सकते हैं, तो आपको अधिक फ्लेक्सिबल इंवेस्टमेंट ऑप्शन की जरूरत होगी।

        ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि 15 साल बाद बच्चे की उच्च शिक्षा पर कितना खर्च आएगा, इसका सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है। इसके बावजूद निवेश में देरी करने से किसी भी लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता कठिन ही होता जाता है। ऐसे में आपको बच्चे के भविष्य के लिए सही समय से एक इंफॉर्म्ड डिसीजन जरूर ले लेना चाहिए।

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 2026, 80C, best investments for children, Compounding, financial planning for children, How much can be invested in a child's PPF account? PPF account, investment, market, mutual funds, ppf, provident fund, Public Provident Fund, Section 80C. बच्चे के नाम पीपीएफ खाते में कितना कर सकते हैं इंवेस्ट, Your Money, कंपाउंडिंग, कंपाउंडिंग की ताकत, कमाई, कम्पाउंडिंग, करियर, टैक्स, निवेश, निवेशक, पीएफ, पीपीएफ, पीपीएफ खाता, पैसे, फाइनेंशियल, फाइनेंशियल प्लानिंग फॉर चाइल्ड, बचत, बच्चों के लिए बेस्ट निवेश, बाजार, ब्याज, ब्याज दर, मनीकंट्रोल, म्यूचुअल फंड, योर मनी, शेयर, शेयर मार्केट
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं है…’, ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहे जाने पर भड़के सलमान खान
        • IND W vs PAK W: एशिया कप में आज भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
        • Deep Drive Podcast: The big picture on small cars
        • Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का ट्रेंड रहेगा कायम
        • बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित
        • ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से कैसे कर सकते हैं सोने में बड़ा निवेश
        • गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव
        • सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Market This Week :उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लगातार चौथे हफ्ते गिरावट के साथ हुआ बंद, रुपये में जारी रही बढ़त
        • NSE IPO: SEBI से ग्रीन सिग्नल, सितंबर में ही लिस्टिंग; अब तक और क्या चला है पता
        • नवरात्रि में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन! महाराष्ट्र में VHP का बड़ा फैसला
        • Teacher’s Day 2026: ‘आदर्श बाल विद्यालय’ से ‘एस्पिरेंट्स’ तक, ओटीटी की 10 ऐसी सीरीज जो बताती हैं बेहतरीन शिक्षक सिर्फ क्लासरूम में नहीं होते
        • LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
        • Mirzapur The Movie Box Office Collection Day1: ‘मिर्जापुर’ ने की बंपर ओपनिंग, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले ही दिन छापे 24 करोड़
        • Silver Price Today: 5 सितंबर को चांदी का ताजा भाव जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:54 am, Sep 5, 2026
        temperature icon 29°C
        broken clouds
        73 %
        1006 mb
        11 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 51%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/31°°C 0.2 mm 20% 11 mph 70% 1005 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        29°/30°°C 0.36 mm 36% 9 mph 75% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 85% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 87% 1005 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Bigg Boss 20: ‘यह मेरा काम नहीं
        IND W vs PAK W: एशिया कप
        Deep Drive Podcast: The big picture on
        Market Technicals : मार्केट का टेक्निकल स्ट्रक्चर
        बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत
        ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां
        गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के
        सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार