Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        18 हजार की नौकरी, खाते में 49
        Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी
        चलती ट्रेन में महिला के बैग से
        PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे
        दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
        फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
        RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
        ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
        • Latest News
          18 हजार की नौकरी, खाते में 49
          Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी
          चलती ट्रेन में महिला के बैग से
          PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे
          दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
          फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
          RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
          ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
        Share Market

        Ola Electric Q2 Results: रेवेन्यू 39% गिरा, घाटा घटकर ₹362 करोड़; कर्ज भी कम हुआ

        Posted on November 12, 2026November 12, 2026 by admin

        Ola Electric Q2 Results: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric Mobility का सितंबर तिमाही में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% गिरकर ₹421 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹690 करोड़ था।

        हालांकि, कंपनी का नेट लॉस घटा है। सितंबर तिमाही में घाटा ₹362 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹418 करोड़ था। दूसरी ओर, ऑपरेटिंग लॉस बढ़कर ₹218 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹203 करोड़ था।

        ग्रॉस मार्जिन में भी गिरावट

        ओला इलेक्ट्रिक का ग्रॉस मार्जिन सितंबर तिमाही में 29.93% रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 30.9% था। रकम के हिसाब से ग्रॉस मार्जिन ₹213 करोड़ से घटकर ₹126 करोड़ रह गया।

        हालांकि, कंपनी के खर्च में कमी आई है। ऑपरेटिंग खर्च घटकर ₹369 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹472 करोड़ था। पहली तिमाही में एकमुश्त गैर-नकद रिवर्सल को हटाने के बाद यह खर्च ₹390 करोड़ था। कंपनी को उम्मीद है कि डीलर आधारित नेटवर्क पूरी तरह लागू होने के बाद खर्च और घटेगा।

        दिसंबर तक 450 स्टोर करने की योजना

        Ola Electric अपने रिटेल नेटवर्क को डीलर के जरिए चलाने वाले मॉडल में बदल रही है। कंपनी के मुताबिक, 8 नवंबर तक उसके 255 डीलर पार्टनर 319 स्टोर चला रहे थे। दिसंबर 2026 तक स्टोर की संख्या करीब 450 और मार्च 2027 तक 700 करने की योजना है।

        कंपनी ने बताया कि डीलरों को भेजे जाने वाले ऑर्डर और गाड़ियों की सप्लाई बढ़ी है। अब दोबारा ऑर्डर देने वाले डीलरों की संख्या भी बढ़ रही है। कंपनी का दावा है कि मांग उसकी सप्लाई से ज्यादा है। वह जितनी गाड़ियां बना रही है, उन्हें बेच सकती है। फिलहाल दिक्कत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता की नहीं, बल्कि सप्लाई चेन को तेजी से बढ़ाने की है।

        दिसंबर में 25,000 गाड़ियां बनाने का लक्ष्य

        ओला इलेक्ट्रिक के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से उत्पादन लगभग एक जैसा बना हुआ था। अब इसमें हर महीने बढ़ोतरी हो रही है। Ola Electric को दिसंबर में करीब 25,000 गाड़ियां बनाने की उम्मीद है। डीलर स्टोर पर फिलहाल करीब 15 दिन का स्टॉक है। कुछ पुराने स्टोर पर यह एक हफ्ते से भी कम रह गया है।

        कंपनी ने अपने ज्यादातर सीधे चलने वाले स्टोर बंद कर दिए हैं। अब नई गाड़ियों की सप्लाई डीलरों के जरिए की जा रही है। 1 नवंबर से कंपनी ने अपने सीधे स्टोर पर नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। दिसंबर तक इनमें से ज्यादातर स्टोर बंद होने की उम्मीद है।

        बैटरी सेल कारोबार में भी बढ़ा काम

        Ola Electric ने बताया कि उसने तय समय से पहले 6 GWh बैटरी सेल क्षमता के लिए कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख हासिल कर ली है। अब कंपनी उत्पादन बढ़ाने और मैन्युफैक्चरिंग की गुणवत्ता सुधारने पर काम कर रही है।

        सरकार ने कंपनी की एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को भी 2031 तक बढ़ा दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि FY27 की चौथी तिमाही से वह अपनी लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी सेल का इस्तेमाल गाड़ियों में शुरू कर देगी। इसी तिमाही में S1Z की डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।

        कर्ज में आई बड़ी कमी

        ओला इलेक्ट्रिक का कुल कर्ज दिसंबर 2024 के ₹3,132 करोड़ से घटकर सितंबर 2026 में ₹1,819 करोड़ रह गया। ऑटोमोटिव कारोबार का कर्ज भी इसी अवधि में ₹2,422 करोड़ से घटकर ₹337 करोड़ पर आ गया।

        कंपनी का कहना है कि कम कर्ज, बेहतर ग्रॉस मार्जिन और डीलर मॉडल के कारण वर्किंग कैपिटल की स्थिति सुधर रही है। इससे ऑटोमोटिव कारोबार जल्द ही खर्च से ज्यादा नकदी कमाने की स्थिति में आ सकता है।

        रिजल्ट के ऐलान से पहले Ola Electric Mobility का शेयर NSE पर ₹35.74 पर बंद हुआ। इसमें ₹1.31 यानी 3.80% की तेजी रही।

        HAL Q2 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1839 करोड़ का मुनाफा, फिर भी 4% टूटा स्टॉक

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 2026, Electric Mobility, Electric Vehicle Stocks, HAL, NSE, Ola Electric, Ola Electric Battery Business, Ola Electric Dealer Network, Ola Electric December Production, Ola Electric Mobility, Ola Electric Net Loss, Ola Electric Production Target, Ola Electric Q2 Results, Ola Electric Revenue, Ola Electric S1Z Delivery, Ola Electric Share Price, pli, results, आधार, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी, उत्पादन, उम्मीद, ऑर्डर, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक घाटा, ओला इलेक्ट्रिक नतीजे, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, नए ऑर्डर, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, मैन्युफैक्चरिंग, रेवेन्यू, वर्किंग कैपिटल, शेयर, सेल
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • 18 हजार की नौकरी, खाते में 49 करोड़ का लेनदेन; 5600 करोड़ की ठगी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
        • Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी का मुनाफा 223% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान
        • चलती ट्रेन में महिला के बैग से चुराए 400 ग्राम सोने के गहने, Instagram से ऐसे पकड़ा गया आरोपी
        • PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला
        • दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित ‘हिन्दी गौरव सम्मान’
        • फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर नए चार्ज की तैयारी, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज
        • RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹249 करोड़ का मुनाफा, फोकस में रहेगा स्टॉक
        • ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन सा प्लान है सबसे ज्यादा सस्ता? जानें पूरी डिटेल
        • Vodafone Idea Q2 Results: वोडाफोन आइडिया का घाटा 8% बढ़कर ₹5975 करोड़ हुआ, शेयरों पर रहेगी नजर
        • UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत
        • UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?
        • देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी
        • Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी
        • NVIDIA New CEO: जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा दिया, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ; स्टॉक क्रैश
        • Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार तीसरे दिन फिसला, 2200 रुपये गिरकर 1.43 लाख पर आया
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस ग्रोथ चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मुंबई रेवेन्यू वायरल वित शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        12:38 am, Nov 13, 2026
        temperature icon 21°C
        clear sky
        46 %
        1016 mb
        3 mph
        Wind Gust: 3 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:25 am
        Sunset: 5:19 pm
        Hourly Forecast
        2:30 am
        temperature icon
        21°/22°°C 0 mm 0% 1 mph 47% 1016 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        19°/19°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1016 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1018 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 32% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 44% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 1015 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        18 हजार की नौकरी, खाते में 49
        Q2 Results: गोल्ड लोन देने वाली कंपनी
        चलती ट्रेन में महिला के बैग से
        PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे
        दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए
        फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर
        RVNL Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी को
        ₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार