Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 195% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

        Posted on October 14, 2026October 14, 2026 by admin

        Q2 Results: सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC की सब्सिडियरी Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL) ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा करीब 195% यानी तीन गुना बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 639 करोड़ रुपये था।

        रेवेन्यू 37% बढ़ा

        MRPL का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.1% बढ़कर 35,590 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 25,953 करोड़ रुपये था। कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) भी 975 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,519 करोड़ रुपये पहुंच गया।

        कंपनी की कमाई का एक और अहम आंकड़ा EBITDA भी दोगुने से ज्यादा बढ़ा। यह पिछले साल के 1,565 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,210 करोड़ रुपये हो गया।

        पहली छमाही में भी जोरदार बढ़ोतरी

        वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में MRPL का मुनाफा बढ़कर 2,796 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने 367 करोड़ रुपये कमाए थे। रेवेन्यू भी 46,942 करोड़ रुपये से बढ़कर 77,199 करोड़ रुपये पहुंच गया।

        इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 572 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,734 करोड़ रुपये हो गया। यानी कंपनी ने मुनाफे के मोर्चे पर अच्छी बढ़त दर्ज की।

        हर शेयर पर 3 रुपये डिविडेंड

        MRPL ने शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह शेयर की फेस वैल्यू का 30% है।

        MRPL का शेयर 14 अक्टूबर को NSE पर 5.38% बढ़कर 185.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें 9.46 रुपये की तेजी आई। कंपनी के तिमाही नतीजों से पहले शेयर में यह उछाल देखने को मिला।

        Jio Platforms IPO: जियो आईपीओ का प्राइस बैंड तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे पैसा; जानिए 8 बड़ी बातें

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, EBITDA, Government Oil Company, IPO, jio, jio platforms, jio platforms ipo, Mangalore Refinery and Petrochemicals, Mangalore Refinery Results, MRPL Dividend 2026, MRPL EBITDA, MRPL Interim Dividend, MRPL Net Profit, MRPL Q2 Results, MRPL Revenue Growth, MRPL Share Price, NSE, ONGC, ONGC Subsidiary Stocks, results, अंतरिम डिविडेंड, आईपीओ, आधार, एमआरपीएल रिजल्ट, ओएनजीसी शेयर, कमाई, जियो आईपीओ, टैक्स, डिविडेंड, तिमाही नतीजे, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, शेयर, सरकारी कंपनी
        Share Market

        ONGC Share: सरकारी कंपनी को बड़ी कामयाबी! डीपवाटर कुएं में मिली गैस, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on September 21, 2026September 21, 2026 by admin

        ONGC Share: सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC को बड़ी कामयाबी मिली है। कंपनी ने ओडिशा के तट के पास Mahanadi Offshore Basin में डीपवाटर कुएं से गैस मिलने की जानकारी दी है। यह खोज 18 सितंबर को हुई।

        कंपनी ने MN-DW18-1-H-D कुएं की ड्रिलिंग 1,623 मीटर की गहराई तक की थी। इसमें 1,441 से 1,452 मीटर के बीच गैस मिली। यह कुआं Konark से करीब 43 किलोमीटर दूर है।

        तीन दिन से लगातार गैस का फ्लो

        सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC के मुताबिक, कुएं से पिछले तीन दिनों से गैस का फ्लो जारी है। गैस का फ्लो और रिजर्वायर प्रेशर दोनों उत्साहजनक बताए गए हैं।

        कंपनी का कहना है कि समुद्र तट के करीब होने से यहां से गैस को जल्द बाजार तक पहुंचाने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए आगे और जांच करनी होगी। कमर्शियल स्तर पर गैस निकालना कितना फायदेमंद होगा, इसका भी आकलन किया जाएगा।

        Samudra Manthan अभियान के तहत पहली ड्रिलिंग

        सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC ने बताया कि यह Mahanadi Basin में समुद्र मंथन अभियान के तहत ड्रिल किया गया पहला कुआं है। इसकी ड्रिलिंग 25 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी।

        कंपनी के मुताबिक, इस खोज से डीपवाटर एक्सप्लोरेशन को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत के घरेलू ऑयल और गैस संसाधनों को बढ़ाने की कोशिश को भी मदद मिल सकती है।

        ₹30,000 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी ONGC

        सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC ने इस वित्त वर्ष में ₹30,000 करोड़ से ज्यादा का कैपेक्स करने की योजना बनाई है। कंपनी का फोकस नए तेल-गैस भंडार खोजने और पुराने फील्ड से उत्पादन बढ़ाने पर है।

        ONGC एनर्जी बिजनेस में भी विस्तार कर रही है। कंपनी ग्रीन और न्यू एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर भी निवेश कर रही है। पुराने समुद्री फील्ड से उत्पादन बढ़ाने के लिए BP को टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर बनाया गया है।

        सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC का शेयर सोमवार को BSE पर 1.18% चढ़कर ₹235.25 पर बंद हुआ।

        NSE IPO: 5.67 गुना सब्सक्राइब, हर 4 में से 3 रिटेल इनवेस्टर को शेयर अलॉटमेंट मिल सकता है

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 2026, BSE, IPO, Mahanadi Offshore Basin, NSE, NSE IPO, Oil and Gas Stocks, ONGC, ONGC Capex, ONGC Deepwater Exploration, ONGC Gas Discovery, ONGC Gas Find, ONGC Share, ONGC Stock, PSU Stocks, Samudra Manthan, अलॉटमेंट, उत्पादन, ओएनजीसी गैस, ओएनजीसी शेयर, कैपेक्स, गैस खोज, डीपवाटर कुआं, धन, निवेश, बाजार, भारत, शेयर, शेयर अलॉटमेंट, सरकारी कंपनी
        Share Market

        ONGC Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 112% बढ़ा, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का फायदा मिला

        Posted on August 4, 2026August 4, 2026 by admin

        ONGC Q1 Results: सरकारी महारत्न कंपनी ONGC ने जून तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 112.3% बढ़कर ₹17,034 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹8,024 करोड़ था। यह बाजार के अनुमान ₹13,787 करोड़ से काफी ज्यादा रहा। तिमाही आधार पर भी मुनाफा करीब 156% बढ़ा है।

        रेवेन्यू और ऑपरेटिंग कमाई में जोरदार उछाल

        जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन ग्रॉस रेवेन्यू 45.2% बढ़कर ₹46,460 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹32,003 करोड़ था। कंपनी ने इस तिमाही में ₹22,848 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही प्री-टैक्स प्रॉफिट (PBT) भी दर्ज किया। यह भी बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। EBITDA मार्जिन 35.3% से बढ़कर 61% हो गया। इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेटिंग कमाई मजबूत रही।

        कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से फायदा

        कंपनी की कमाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल के बेहतर दाम रहे। नॉमिनेटेड क्रूड ऑयल का रियलाइजेशन 50.4% बढ़कर 99.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया। रुपये में यह 66.5% बढ़कर ₹9,419 प्रति बैरल पहुंच गया।

        इसके अलावा नए गैस कुओं से ₹3,998 करोड़ का रेवेन्यू मिला। इससे APM गैस के मुकाबले कंपनी को ₹1,897 करोड़ की अतिरिक्त कमाई हुई। ONGC के नॉमिनेशन गैस पोर्टफोलियो में नई गैस की हिस्सेदारी करीब 38% रही।

        प्रोडक्शन पर रहा दबाव

        तेल और गैस का प्रोडक्शन लगभग पिछले तिमाही जितना ही रहा। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों का असर पड़ा। KG-98/2 ब्लॉक में चुनौतियां रहीं। खराब मौसम भी बाधा बना। कुछ पाइपलाइन प्रोजेक्ट में देरी हुई। कुछ कुएं भी कुछ समय के लिए बंद रहे।

        कंपनी को उम्मीद है कि DUDP, TSP और DSF जैसी परियोजनाओं में काम तेज होने के बाद उत्पादन में सुधार आएगा।

        ₹40,000 करोड़ का निवेश जारी

        ONGC ने कहा कि वह अपने वेस्टर्न ऑफशोर कारोबार में ₹40,000 करोड़ का निवेश जारी रखेगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर bp के साथ काम कर रही है। फोकस उत्पादन बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर है। कंपनी को उम्मीद है कि इसका फायदा FY28 से मिलना शुरू होगा।

        ONGC के शेयरों का हाल

        ONGC का शेयर मंगलवार को 0.04% की गिरावट के साथ 241.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 9.38% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 3% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.04 लाख करोड़ रुपये है।

        ONGC देश की सबसे बड़ी तेल और प्राकृतिक गैस खोजने वाली कंपनी है। देश में निकलने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा इसी कंपनी से आता है।

        *ANI से इनपुट के साथ

        Q1 Results: सरकारी कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी, रेवेन्यू 46% बढ़ा; फोकस में रहेगा स्टॉक

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, crude oil prices, EBITDA, Energy Sector Stocks, Maharatna PSU, Oil and Gas Stocks, ONGC, ONGC Earnings, ONGC Net Profit, ONGC Q1 Results, ONGC Share Price, PSU Stocks, Q1 Results, results, Stock Market News, इंफ्रास्ट्रक्चर, ओएनजीसी रिजल्ट, ओएनजीसी शेयर, कच्चा तेल, क्रूड, क्रूड ऑयल, टैक्स, डॉलर, तिमाही नतीजे, नतीजे, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, रेवेन्यू, सरकारी कंपनी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:51 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        69 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार