CarTrade Q2 Results: 18% टूटा शेयर, Q2 रिजल्ट आने के बाद मची भगदड़

CarTrade Tech Q2 Results: सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे ने कारट्रेड टेक के शेयरों को ऐसा झटका दिया कि यह 18% से अधिक टूट गया। रेवेन्यू की सुस्त ग्रोथ और मुनाफे में गिरावट ने इसे तोड़ दिया। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया और अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 17.55% की गिरावट के साथ ₹2325.60 पर है। इंट्रा-डे में यह 18.35% टूटकर ₹2,303.00 (CarTrade Tech Share Price) तक आ गया था।

CarTrade Tech Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कारट्रेड टेक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 0.30% घटकर ₹59.49 करोड़ रह गया।

ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू महज 10.17% की रफ्तार से बढ़कर ₹213.09 करोड़ पर पहुंचा। यह पिछले दो साल की सितंबर तिमाही में रेवेन्यू की ग्रोथ से सुस्त रही। इससे पहले वित्त वर्ष 2025 की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 27% और वित्त वर्ष 2026 में 29% की रफ्तार से बढ़ा।

ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए ₹63.59 करोड़ से 19.52% बढ़कर ₹76.00 करोड़ पर पहुंच गया तो EBITDA मार्जिन 32.88% से 35.67% पर पहुंच गया।

सितंबर तिमाही में कंपनी ने हर महीने औसतन 7.6 करोड़ यूनिक विजिटर्स को आकर्षित किया, जिसमें से 96% ऑर्गेनिक रहा। फिलहाल कंपनी 500 से अधिक फिजिकल लोकेशन पर है।

कंपनी के रीमार्केटिंग बिजनेस ने भी ऑक्शन के लिए 16 लाख लिस्टिंग्स का एनुअलाइज्ड रन-रेट हासिल कर लिया। ओएलएक्स इंडिया का रेवेन्यू 26% की रफ्तार से बढ़ा तो ईबीआईटीडीए ग्रोथ 36% रही।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

कारट्रेड टेक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। करीब पांच साल पहले 20 अगस्त 2021 को इसकी मार्केट में में एंट्री हुई थी। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹1,618.00 के भाव पर जारी हुए थे और मार्केट में इसकी करीब ₹1,600 पर एंट्री हुई थी यानी कि लिस्टिंग गेन की बजाय आईपीओ निवेशकों को झटका लगा था।

डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद इसके शेयर उठा-पटक के साथ बीएसई पर 29 मार्च 2023 को ₹341.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। इस रिकॉर्ड निचले स्तर पर शेयर संभले और ढाई ही साल में यह 865% यानी 9 गुना से अधिक उछलकर 17 नवंबर 2025 को ₹3,291.35 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह काफी नीचे आ चुका है।

IPO News: QIB इस मजबूरी में लगा रहे पैसे? खुदरा निवेशकों को नहीं भाए इस साल खुले ये15 आईपीओ

PSU Stocks: Q2 में 4 गुना बढ़ा इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, लेकिन शेयर धड़ाम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।