CarTrade Share Price : ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट के बाद करीब 9% भागा शेयर, जानिए UBS का टारगेट प्राइस

CarTrade Share Price : सोमवार, 12 अक्टूबर को CarTrade Tech के शेयरों में लगभग 8% की बढ़त देखने को मिली है। UBS ने इस स्टॉक पर अपना नजरिया बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹4,000 तय किया गया है। ब्रोकरेज ने OLX India बिज़नेस की ग्रोथ की संभावनाओं पर फोकस करते हुए क है कि CarTrade Tech के शेयरों में लगभग 36% की बढ़त की संभावना है। UBS ने इस स्टॉक को “Buy” रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि बाज़ार OLX के ग्रोथ के मौकों और उसके संभावित मार्केट के साइज़ को कम करके आंक रहा है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि OLX इंडिया को पिछली ओनरशिप के दौरान लागत से जुड़ी असफलता,खराब इन्वेंट्री मॉडल,फर्जी खरीदारों और गैर-भरोसेमंद विक्रेताओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। UBS ने कहा कि इस बिज़नेस को खरीदने के बाद से CarTrade के मैनेजमेंट ने इनमें से ज़्यादातर समस्याओं को हल किया है, यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया है और मुनाफो में बढ़त हासिल की है। ब्रोकरेज ने इस सुधार के सबूत के तौर पर OLX के 30% से ज्यादा के ऑपरेटिंग मार्जिन का हवाला दिया है।

OLX की ग्रोथ से हो सकती है इसकी री-रेटिंग

UBS का मानना ​​है कि OLX के पास अपने कोर बिज़नेस के अलावा कमाई के कई और स्रोत हैं। इसमें सेलर और बॉयर सब्सक्रिप्शन, डीलर पार्टनरशिप, फाइनेंसिंग, एस्क्रो सर्विस, लॉजिस्टिक्स और एडवरटाइजिंग शामिल हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगर सब कुछ अच्छा रहा तो OLX अगले पांच सालों में अपनी कमाई पांच गुना बढ़ा सकती है,जबकि बेस केस में इसी अवधि में 3.8 गुना ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।

UBS का मानना ​​है कि अगर इस मौके का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया तो यह CarTrade के लिए ‘री-रेटिंग’ का एक बड़ा कारण बन सकता है,क्योंकि मार्केट OLX बिजनेस की ग्रोथ की क्षमता को पहचानने लगा है। ब्रोकरेज का यह पॉजिटिव नज़रिया OLX के प्लेटफ़ॉर्म से और ज़्यादा कमाई करने की संभावना और CarTrade के मालिकाना हक में हुए ऑपरेशनल सुधारों पर आधारित है।

स्टॉक पर मार्केट की राय

बता दें की यह स्टॉक 10 एनालिस्ट के कवरेज में शामिल है। इनमें से आठ ने स्टॉक के लिए buy रेटिंग दी है और दो ने sell की सलाह दी है। प्राइस टारगेट का आम अनुमान बताता है कि शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले इसमें 8.9% की बढ़त की गुंजाइश है। पिछले 12 महीनों में इस स्टॉक ने 25.9% का रिटर्न दिया है। UBS का ₹4,000 का टारगेट प्राइस आम अनुमान से काफी ज़्यादा है,जो CarTrade की ग्रोथ की संभावनाओं पर ज़्यादा पॉजिटिव नज़रिए को दिखाता है।

 

IRB Infra Share Price: कमजोर बाजार में हीरो बना शेयर, दे सकता है 90% का रिटर्न, जानिए तेजी के पीछे की वजह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Cartrade Tech के शेयर पर ब्रोकरेज हुआ फिदा, 33% का रिटर्न संभव

Cartrade Tech Share Price: मल्टी-चैनल ऑटोमोटिव मार्केटप्लेस कंपनी Cartrade Tech के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आए। ब्रोकरेज फर्म Nomura और UBS स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और उनका मानना है कि शेयर 33 फीसदी की अपसाइड मूव दिखा सकता है।

स्टॉक पर नोमुरा की क्या है राय

इस ब्रोकरेज ने “buy” रेटिंग और ₹3,340 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से 11% की बढ़त का संकेत देता है।

CarTrade Tech के मैनेजमेंट ने एनालिस्ट मीट में कहा कि वे अपने यूज्ड-कार इकोसिस्टम को बढ़ाने पर ध्यान देना जारी रखेंगे और साथ ही OLX का विस्तार ऑटो क्लासिफाइड से आगे भी करेंगे।

फिलहाल यूज्ड-कार लिस्टिंग की संख्या 3.4 मिलियन से अधिक है और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में यह संख्या 10 मिलियन तक पहुंच जाएगी।

कंपनी के अनुसार, OLX पर व्यवसायों के लिए ‘एलीट बायर प्रोग्राम’ शुरू किया गया है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Nomura ने कहा कि कंपनी अपने नॉन-ऑटो यूज्ड-प्रोडक्ट्स बिजनेस के लिए कॉमर्स शुरू करने की योजना बना रही है। शुरुआत में एस्क्रो और लॉजिस्टिक्स सेवाएं थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के जरिए दी जाएंगी, जिससे वॉल्यूम बढ़ने पर कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।

UBS

UBS ने इस स्टॉक के लिए “buy” रेटिंग देते हुए इसके लिए ₹4,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 33% की तेजी दिखा सकता है। यूबीएस ने कहा कि Cartrade Tech का मैनेजमेंट AI-आधारित प्रोडक्ट्स और कई साझेदारियों के माध्यम से यूज्ड-कार वैल्यू चेन में कमाई के स्रोतों को बढ़ाने पर काफी ध्यान दे रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, कंपनी ने रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर भारत के प्रमुख कार डीलर ‘Landmark Cars’ के साथ साझेदारी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इससे Cartrade Tech को अधिक ASP (औसत बिक्री मूल्य) वाली यूज्ड कारों तक पहुंच मिलेगी।

कंपनी ने अपने एंटरप्राइज टेक प्लेटफॉर्म ‘VAYA AI’ के बारे में भी बताया, जो एक डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है और डीलर्स तथा ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को काम की जानकारी (एक्शनेबल इनसाइट्स) दे सकता है। UBS ने कहा कि इससे यूज्ड कार खरीदने की प्रक्रिया के डिजिटाइजेशन में मदद मिलनी चाहिए।

ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा लॉन्च के मामले में, OLX के ‘एलीट बायर प्रोग्राम’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाली तिमाहियों में इसके इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसमें यह भी कहा गया है कि मौजूदा प्रोडक्ट्स से कमाई बढ़ने और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर लगातार ध्यान देने की वजह से, कंपनी को उम्मीद है कि CarTrade Tech की ज़बरदस्त कमाई की ग्रोथ जारी रहेगी।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

कुल 10 एनालिस्ट CarTrade Tech के स्टॉक पर नजर रखते हैं। इनमें से 8 ने buy की सलाह दी है, जबकि 2 ने sell की रेटिंग दी है।

शुक्रवार को CarTrade Tech के शेयर 0.5% गिरकर ₹2,988 पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक महीने में स्टॉक 5% गिरा है, लेकिन साल की शुरुआत से अब तक इसमें 6% की बढ़त बनी हुई है।

Indegene Share Price: ब्रोकरेज के रेटिंग अपग्रेड से झूमा शेयर, पहुंचा 52-हफ्ते के हाई पर, जानें क्या है टारगेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।