Income Tax Return: 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल करने का मौका चूक गए? जानिए अब आपके लिए क्या हैं विकल्प

अगस्त का महीना शुरू हो गया है। रुपये-पैसे से जुड़े कई नियम आज से बदल गए हैं। आज से आईटीआर-1 और आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरने पर पेनाल्टी चुकानी होगी। साथ ही आईटीआर-3 और आईटीआर-4 फॉर्म से रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त को खत्म हो जाएगी। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिलेटेड रिटर्न 31 दिसंबर तक फाइल किया जा सकता है

ITR-1 और ITR-2 फॉर्म से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अगर किसी वजह से आप डेडलाइन तक रिटर्न फाइल करने से चूक गए हैं तो आप इस साल 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेनाल्टी चुकानी होगी। साथ ही टैक्स अमाउंट पर इंटरेस्ट देना होगा। ऐसे टैक्सपेयर्स का रिफंड आने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

बिलेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए पेनाल्टी चुकानी होगी

ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें बिलेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए 5000 रुपये पेनाल्टी चुकानी होगी। ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी सालाना इनकम 5 लाख रुपये तक है उन्हें 1000 रुपये पेनाल्टी चुकानी होगी। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 234ए के तहत बकाया टैक्स पर इंटरेस्ट चुकाना होगा।

ये टैक्सपेयर्स बगैर पेनाल्टी 31 अगस्त तक फाइल कर सकते हैं रिटर्न

ऐसे टैक्सपेयर्स जिनके लिए आईटीआर-3 या आईटीआर-4 का इस्तेमाल करना जरूरी है और जिन्हें टैक्स ऑडिट की जरूरत नहीं है, उनके लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। इस कैटेगरी में सेल्फ-एंप्लॉयड प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर्स, छोटे कारोबारी जैसे टैक्सपेयर्स आते हैं। इसके अलावा ऐसे टैक्सपेयर्स भी इस कैटेगरी में आते हैं, जिन्होंने सेक्शन 44 एडी और 44एडीए के तहत प्रिजम्प्टिव टैक्सेशन स्कीम को सेलेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Bank Holidays in August: क्या आप बैंक जा रहे हैं? पहले जान लें आज ब्रांच खुली है या नहीं

इस महीने आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी की भी होगी बैठक

इस महीने आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी। 3 अगस्त को यह बैठक शुरू होगी, जिसके नतीजे 5 अगस्त को आएंगे। अगर इस मीटिंग में आरबीआई इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान करता है तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे। साथ ही जिन लोगों ने पहले से लोन लिए हैं, उनकी EMI बढ़ जाएगी। हालांकि, अगस्त की बैठक में आरबीआईआ के रेपो रेट बढ़ाने की उम्मीद कम है। रेपो रेट बढ़ने से बैंक लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ा देते हैं।

Bank Holidays in August: क्या आप बैंक जा रहे हैं? पहले जान लें आज ब्रांच खुली है या नहीं

Bank Holidays in August: अगर आप किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुला है या नहीं। कई लोग हफ्ते के अंत में बैंक से जुड़े काम निपटाने का प्लान चुके होते हैं। लेकिन, जब बैंक जाते हैं तो वहां ताला लटका मिलता है। इससे उनका समय खराब होता है।

सभी बैंकों में आरबीआई के नियम के हिसाब से छुट्टी होती है

सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों को छुट्टी के मामले में RBI के नियमों का पालन करना होता है। केंद्रीय बैंक के नियम में बैंकों के लिए हर हफ्ते की छुट्टी पूर्व निर्धारित होती है। यह जानकारी बैंक की हर शाखा को डिस्प्ले करना जरूरी है। इसका मकसद ग्राहकों को असुविधा से बचाना होता है। इसके अलावा हर राज्य में मनाए जाने वाले त्योहार के मौके पर भी बैंक में छुट्टी होती है।

हर हफ्ते रविवार को बैंक की शाखाएं बंद रहती हैं

आरबीआई के नियम के मुताबिक, हर हफ्ते रविवार को बैंक की शाखाएं बंद रहती हैं। इसके अलावा हर हफ्ते के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहती हैं। आज अगस्त महीने की पहली तारीख है। आज शनिवार भी है। चूंकि यह महीने का पहला शनिवार है तो बैंकों की शाखाएं आज खुली हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हैं तो आप बैंक जा सकते हैं।

इस महीने 15 अगस्त यानी शनिवार को भी बैंक रहेंगे बंद

इस महीने की 8 तारीख को दूसरा शनिवार होगा। उस दिन बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी तरह 15 अगस्त को भी शनिवार है। लेकिन, उस दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसकी वजह यह है कि उस दिन स्वतंत्रता दिवस है। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इस मौके पर सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसेज में छुट्टी होती है।

यह भी पढ़ें: RBI ने बैंकों को बल्क डिपॉजिट्स पर डिफरेंशियल इंटरेस्ट रेट ऑफर करने की इजाजत दी, जानिए क्या है इसका मतलब

इस महीने सिर्फ 1 तारीख के शनिवार और 29 तारीख के शनिवार को बैंक खुले रहेंगे

इस महीने में कुल पांच शनिवार हैं। इनमें से सिर्फ 1 तारीख और 29 तारीख को बैंक खुले रहेंगे। दोनों दिन शनिवार हैं। 8 अगस्त को दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 22 अगस्त इस महीने का चौथा शनिवार है। इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे। 29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि वह महीने का पांचवां शनिवार होगा। हालांकि, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।