Kanpur News: सावन में आनंदेश्वर महादेव के दर्शन से पहले जान लें ये खास इंतजाम, डीएम ने किया निरीक्षण

Sawan 2026: 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे पावन श्रावण मास को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

Kanpur News: विदेश में भाई को राखी भेजना हुआ आसान, जानिए कितना आएगा खर्च और कैसे करें ऑनलाइन ट्रैकिंग

India Post Rakhi Service:रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। ऐसे में कानपुर में रहने वाली उन बहनों के लिए राहत भरी खबर है, जिनके भाई विदेश में रहते हैं। अब वे भारतीय डाक विभाग के माध्यम से कम खर्च में अपनी राखी विदेश भेज सकेंगी। खास बात यह है कि राखी भेजने के बाद उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग भी की जा सकेगी, जिससे यह पता चलता रहेगा कि पार्सल किस स्थान तक पहुंचा है।

Kanpur News: चाय में मौत की साजिश? पति का दावा- हिडन कैमरे में कैद हुई ‘स्लो प्वाइजनिंग’, पत्नी समेत छह पर FIR

Kanpur News: कानपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रावतपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी समेत उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर स्लो प्वाइजनिंग देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि शक होने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनकी रिकॉर्डिंग में पत्नी कथित तौर पर चाय में दवा या रासायनिक पदार्थ मिलाती दिखाई दी। इतना ही नहीं, उसने छह लाख रुपये के जेवर गायब करने, 70 लाख रुपये की मांग करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, 17 हजार नकद और फोन छीना, तीन गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर में रास्ता पूछने का बहाना बनाकर स्कूटर सवार एक निजी कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने युवक को जबरन उसके ही स्कूटर पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की, 17 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई रावतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Kanpur News: इश्क, साजिश और कत्ल, पत्नी की हत्या कर शव यमुना में फेंकने वाले पति-साली को उम्रकैद

Wife Murder Case: कानपुर के रैना थाना क्षेत्र में करीब दो वर्ष पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में कानपुर देहात एडीजे-6 (एंटी डकैती) कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने महिला की हत्या के दोषी पति और उसकी साली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया।

IIT Kanpur की नई पहल: फ्रेशर्स की हर परेशानी सुनेंगे, ‘अम्मा’ और ‘बापू’

Amma Bapu System:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। संस्थान ने नए छात्र-छात्राओं को शुरुआती दिनों में होने वाली दिक्कतों से उबारने के लिए ‘अम्मा-बापू’ मेंटरशिप सिस्टम लागू किया है। इसके तहत प्रत्येक नए छात्र को एक सीनियर छात्र (बापू) और एक सीनियर छात्रा (अम्मा) का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सहज वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी दबाव के संस्थान के माहौल में खुद को ढाल सकें।

Kanpur News: 15 दिन की रेकी, सूना घर और फिर 60 लाख की चोरी, ऐसे खुला पूरा राज

Kanpur Crime News: कानपुर के पनकी में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के घर हुई करीब 60 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच टीमों की जांच, करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और लगातार की गई पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नकदी, सोने की चेन, चांदी के जेवर समेत चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कई दिनों तक घर की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

Kanpur News: IIT कानपुर की बड़ी खोज: वैक्सीन को कई गुना असरदार बना सकता है EP67, वैज्ञानिकों ने खोला इसका पूरा राज

IIT Kanpur EP67 Vaccine Research:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है, जो भविष्य में वैक्सीन को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और लंबे समय तक सुरक्षा देने वाली बनाने में मदद कर सकती है। वैज्ञानिकों ने EP67 नामक एक विशेष अणु (मॉलिक्यूल) की कार्यप्रणाली का सफलतापूर्वक पता लगाया है। यह शोध दुनिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (PNAS) में प्रकाशित हुआ है।

Kanpur News: ‘नौकरी छोड़ दो, नहीं तो जान से मार देंगे’,10 साल की प्रताड़ना का आरोप, तीन पर मुकदमा

Anganwadi Helper Harassment:कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के मन्नीपुरवा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत एक सहायिका ने अपनी संचालिका समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 18 वर्षों से केंद्र में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना कर रही हैं। आरोप है कि नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया गया, कई बार मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: 100 रुपये में बेच रहा था 8-10 साल की बच्चियों के अश्लील वीडियो, Google Alert ने खोली पोल

Kanpur Child Pornography Case: इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट (Child Sexual Abuse Material-CSAM) के खिलाफ चल रही निगरानी के बीच कानपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। गूगल अलर्ट के जरिए मिली सूचना के बाद साइबर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर 8 से 10 साल की बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेच रहा था। आरोपी के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए गए हैं।