मॉस्को पुलिस पर कानपुर के इंजीनियर का बड़ा आरोप, बोला 5-6 केस में फंसाने की धमकी दी, 48 घंटे कस्टडी में नर्क की तरह गुजरे

Kanpur News: मॉस्को में पुलिस की कार्रवाई के बाद कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता पत्नी स्नेहा और छह साल के बेटे के साथ घर लौट आए। चंदन का आरोप है कि रूसी पुलिस ने उन्हें और उनके सहकर्मी को गिरफ्तार कर करीब 48 घंटे तक कस्टडी में रखा। उन पर एम्बुलेंस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया था। चंदन का कहना है कि पुलिस ने जबरन दस्तखत कराए और विरोध करने पर कई मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पत्नी स्नेहा ने पहले वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी थी।