कानपुर में पत्नी से झगड़े के बाद डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, रीजेंसी अस्पताल में मौत

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर संदीप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंचीं तो संदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: मेला देखकर लौट रहे भाई-बहनों से मारपीट, 25 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Kanpur News: कानपुर के रावतपुर में जन्माष्टमी का मेला देखकर देर रात घर लौट रहे भाई-बहनों को रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मसवानपुर में बड़ा शिव मंदिर के पास हुई घटना में चार युवकों पर पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: कोर्ट में पेश होने को कहा तो भड़का भाई, बहन और मां को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

Kanpur Crime: कानपुर में न्यायालय में पेश होने की बात कहना एक बहन को भारी पड़ गया। भाई के खिलाफ जारी वारंट के बाद उसे समय से अदालत में हाजिर होने की सलाह देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि भाई और भाभी ने बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटी को बचाने पहुंची बुजुर्ग मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। मारपीट में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पनकी पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में साइबर ठगी: क्रेडिट कार्ड से 1.13 लाख उड़ाए, अमेजन खाते से आईफोन खरीदा

Cyber Crime: कानपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पहले एक व्यक्ति के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 1.13 लाख रुपये से अधिक की रकम का अनधिकृत लेनदेन किया। इसके बाद उसके अमेजन खाते में सेंध लगाकर अपना मोबाइल नंबर जोड़ दिया। खाते का इस्तेमाल करते हुए ठगों ने 87,104 रुपये का आईफोन और 9,733 रुपये का लावा मोबाइल खरीद लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल की जांच के बाद रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Kanpur Murder Case Update: 22 दिन बाद मिली रिहाई! जानिए कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड में शालू को कैसे मिली राहत

Kanpur Medicine Trader Murder Case Shalu Released On Bail: चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है। मृतक की बहू शालू मिनोचा को 22 दिन बाद जेल से रिहाई मिल गई। कोर्ट ने पुलिस की प्रार्थना पर उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के आधार पर रिहाई के आदेश दिए। शालू मीडिया से बात किए बिना कार में बैठकर चली गईं। उनके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने इस फैसले पर खुशी जताई।

जीएसटी पंजीयन में फर्जीवाड़े का आरोप, 14.74 करोड़ की सप्लाई और 2.65 करोड़ की आईटीसी पासऑन, फर्म संचालक पर FIR

GST Fraud Kanpur:कानपुर राज्य कर विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीयन कराने और कथित फर्जी आपूर्ति के जरिये अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन करने के मामले में कार्रवाई की है। विभाग की तहरीर पर पनकी थाने में मेसर्स शिवांग ट्रेडर्स के स्वामी शिवांग विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: कुलपति पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, इंस्टाग्राम रील बनाने वाले छात्र पर FIR दर्ज

Kanpur Latest News:कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। कल्याणपुर पुलिस ने छात्र हर्ष सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुलपति की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्र ने इंस्टाग्राम के माध्यम से विश्वविद्यालय और कुलपति से संबंधित कथित तौर पर मिथ्या, भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री प्रसारित की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट और वीडियो की पड़ताल करने के साथ ही उनके स्रोत और प्रसारण से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

‘अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ेंगे’, अनुप्रिया पटेल बोलीं- विपक्ष को संवैधानिक पदों पर हमला करने की आदत

Uttar Pradesh Election 2027: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। कानपुर में उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर हमला करना विपक्ष की आदत बन गई है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को चुनाव में अपनी हार का अंदाजा पहले ही हो गया है, इसलिए वह अभी से हार के बहाने तलाश रहा है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विपक्ष चुनाव के बाद अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी में है। उन्होंने 2027 में NDA की रिकॉर्ड जीत का भी दावा किया।

UP Crime: 250 करोड़ के साइबर नेटवर्क की खुली परतें, फर्जी दस्तावेजों से चल रहा था खातों का खेल! 4 ठग गिरफ्तार

UP Crime: कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम सेल, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क का राजफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर उनके आधार पर म्यूल खाते खुलवाते थे। इन खातों के जरिए साइबर ठगी से हासिल रकम का लेनदेन किया जाता था।

Vineet Minocha Murder: कारोबारी के बेटे से पुलिस के सवाल; 11:40 से 2:07 तक रिमांड में क्या हुआ?

Vineet Minocha Murder Case Update Kanpur: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने कारोबारी के बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान के आधार पर की है। विशाल ने पूछताछ में दावा किया कि सुब्रत के कहने पर ही उसने विनीत मिनोचा की हत्या की थी। विशाल के मुताबिक, सुब्रत ने उसे यह भी कहा था कि अगर वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाए तो हत्या का आरोप उसकी पत्नी शालू पर लगा दे। विशाल ने पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उसे 6 लाख रुपये देने की बात कही थी।