Vineet Minocha Murder: कारोबारी के बेटे से पुलिस के सवाल; 11:40 से 2:07 तक रिमांड में क्या हुआ?

Vineet Minocha Murder Case Update Kanpur: कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। बहू शालू (32) के बाद पुलिस ने कारोबारी के बेटे सुब्रत (35) को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई हत्यारोपी नौकर विशाल के बयान के आधार पर की है। विशाल ने पूछताछ में दावा किया कि सुब्रत के कहने पर ही उसने विनीत मिनोचा की हत्या की थी। विशाल के मुताबिक, सुब्रत ने उसे यह भी कहा था कि अगर वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाए तो हत्या का आरोप उसकी पत्नी शालू पर लगा दे। विशाल ने पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उसे 6 लाख रुपये देने की बात कही थी।