नौकरी का झांसा देकर युवक से लिए रुपये, हत्या कर भागा मजहर: पांच साल बाद ऐसे आया पुलिस के हाथ

Kanpur Crime News: कानपुर में आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से रकम लेने और उसकी आत्महत्या के मामले में पांच साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मजहर अली (33) को कल्याणपुर पुलिस ने संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बुधवार देर रात खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसके घर के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गैस कनेक्शन बंद होने का डर! एक क्लिक में मोबाइल हैक और खाते से 7.39 लाख पार, मुकदमा दर्ज

Cyber Fraud: कानपुर में गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने कानपुर के एक युवक को अपने जाल में फंसा लिया। खुद को आईजीएल गैस सर्विस का कर्मचारी बताने वाले ठग ने ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल और कंप्यूटर साइबर ठगों के नियंत्रण में पहुंच गया। इसके बाद ठगों ने तीन बैंक खातों तक पहुंच बनाने की कोशिश की। दो खातों में सुरक्षा व्यवस्था के चलते रकम बच गई, लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक के खाते से 7 लाख 39 हजार 808 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: सहायक प्रोफेसर की नौकरी और पीएचडी का झांसा देकर 36.67 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Kanpur News: कानपुर में सहायक प्रोफेसर की नौकरी और पीएचडी में दाखिले का भरोसा देकर एक व्यक्ति ने युवती और उसके पिता से 36 लाख 67 हजार 989 रुपये ठग लिए।आरोपी ने यूजीसी में अपनी पहुंच होने का दावा किया और नौकरी के साथ पीएचडी में दाखिला व गाइड दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद प्रशिक्षण, विश्वविद्यालय में दाखिला, लैपटॉप, ड्रेस किट और गाइड के नाम पर रकम वसूलता रहा। ज्वाइनिंग नहीं होने पर युवती को शक हुआ। पड़ताल में यूजीसी अधिकारी का बताया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी निकला। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विनीत मिनोचा हत्याकांड: कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में नया मोड़, वसीयत से बहू शालू का नाम था बाहर

Kanpur Vinit Minocha Murder Case Update: कानपुर में बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में अब साल 2022 की एक वसीयत सामने आई है जिसके मुताबिक मृतक की संपत्ति में पत्नी, बेटे और बेटी को हिस्सेदार बनाया गया था लेकिन बहू शालू को इस वसीयत से पूरी तरह बाहर रखा गया था। इस पूरे प्रकरण में अब पुलिस की नजर सिर्फ आरोपी बहू शालू और हत्या के आरोपित विशाल गौतम पर नहीं है, बल्कि अब विनीत के बेटे सुब्रत की विशाल से हुई बातचीत भी जांच के केंद्र में है।

Kanpur News: ‘मर जाओ’ कहकर गया पति, कुछ देर बाद पत्नी ने लगा ली फांसी; पति को हुई 7 साल की सजा

Kanpur News: दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को उसकी कही एक बात भारी पड़ गई। पत्नी के मायके पहुंचकर उसे मर जाने का ताना देने के कुछ देर बाद ही महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। करीब तीन साल पुराने इस मामले में अदालत ने पति को दहेज हत्या का दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। अपर जिला जज 18 राकेश कुमार तिवारी ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Vinit Minocha Case: कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपी से बहू से ज्यादा बेटे ने की थी फोन पर बात

Kanpur Vinit Minocha Murder: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच अब एक नए बिंदु पर पहुंच गई है। पुलिस की नजर सिर्फ आरोपी बहू शालू और हत्या के आरोपित विशाल गौतम पर नहीं है, बल्कि अब विनीत के बेटे सुब्रत की विशाल से हुई बातचीत भी जांच के केंद्र में है। पुलिस ने सुब्रत, शालू और विशाल के मोबाइल नंबरों की करीब 1000 पन्नों की कॉल डिटेल निकलवाई है। इसका विश्लेषण किया जा रहा है।

‘रात भर पट्टे से मारा’, पुलिस से भिड़े सपा विधायक, बोले- कुर्सी पर कोई पुरुष बैठा होता तो दो-दो हाथ कर लिया होता

Uttar Pradesh News: कानपुर में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई और पुलिस आमने-सामने आ गए। विधायक ने पुलिस पर युवक को रातभर पट्टे से पीटने और चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने सिरकी मोहाल पुलिस चौकी के बाहर करीब 8 घंटे धरना दिया। इस दौरान एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय और विधायक के बीच तीखी बहस भी हुई। विधायक ने एसीपी से कहा कि ज्ञान मत दीजिए एसीपी साहब। पुलिस के युवक को छोड़ने के बाद ही धरना खत्म हुआ।

कानपुर में दहशत फैलाने वाले बेल्ट गैंग का मुख्य आरोपी रबाड़ा गिरफ्तार, स्कूली बच्चों से करता था वसूली, पैसे न देने पर पीटता था

Uttar Pradesh News: कानपुर के बर्रा इलाके में दहशत फैलाने वाले रबाड़ा गैंग के मुख्य आरोपी गौरव त्रिपाठी उर्फ गौरव तिवारी उर्फ रबाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रबाड़ा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोप है कि गैंग के सदस्य हाथ में बेल्ट लेकर घूमते थे और लोगों से पैसे वसूलते थे। स्कूली बच्चे भी इनके निशाने पर रहते थे। पैसे देने से इनकार करने पर बच्चों के साथ बेल्ट और जूतों से मारपीट की जाती थी। गैंग के सदस्य मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालते थे।

Kanpur News: सुबह दुकान खोली तो काउंटर खाली मिला, 4.50 लाख लेकर सेल्समैन रात में ही फरार, मुकदमा दर्ज

Kanpur Liquor Shop Cash Missing: कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ने अपने सेल्समैन पर बिना बताए बिक्री की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पनकी पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विनीत मिनोचा हत्याकांड के खुलेंगे राज? शालू से पूछे जाएंगे 100 सवाल, पुलिस तैयार कर रही लिस्ट

Kanpur Murder Case: कानपुर दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जांच का केंद्र विनीत की बहू शालू मिनोचा है। पुलिस ने उसकी 15 दिन की कस्टडी मांगी है, ताकि कथित हत्या की साजिश की पूरी कड़ी को समझा जा सके। अधिकारियों की टीम शालू से 100 से ज्यादा सवाल पूछने की तैयारी में है।