विनीत मिनोचा हत्याकांड: कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड में नया मोड़, वसीयत से बहू शालू का नाम था बाहर

Kanpur Vinit Minocha Murder Case Update: कानपुर में बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में अब साल 2022 की एक वसीयत सामने आई है जिसके मुताबिक मृतक की संपत्ति में पत्नी, बेटे और बेटी को हिस्सेदार बनाया गया था लेकिन बहू शालू को इस वसीयत से पूरी तरह बाहर रखा गया था। इस पूरे प्रकरण में अब पुलिस की नजर सिर्फ आरोपी बहू शालू और हत्या के आरोपित विशाल गौतम पर नहीं है, बल्कि अब विनीत के बेटे सुब्रत की विशाल से हुई बातचीत भी जांच के केंद्र में है।