Uttar Pradesh News: कानपुर के बर्रा इलाके में दहशत फैलाने वाले रबाड़ा गैंग के मुख्य आरोपी गौरव त्रिपाठी उर्फ गौरव तिवारी उर्फ रबाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रबाड़ा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोप है कि गैंग के सदस्य हाथ में बेल्ट लेकर घूमते थे और लोगों से पैसे वसूलते थे। स्कूली बच्चे भी इनके निशाने पर रहते थे। पैसे देने से इनकार करने पर बच्चों के साथ बेल्ट और जूतों से मारपीट की जाती थी। गैंग के सदस्य मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालते थे।
Latest News

