Kanpur Crime News: पुरानी रंजिश या लूटपाट नहीं, मां की गालियां देने पर किया था कत्ल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Kalishankar Murder Case Kanpur: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुए चर्चित कालीशंकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश, लूटपाट या जमीन विवाद के कारण नहीं, बल्कि आरोपी द्वारा अपनी मां के अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Kanpur News: ‘बुर्का पहनकर दोस्ती की, फिर रची हत्या की साजिश’, प्रकाश चन्द्र गुप्ता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Blind Murder Case Crack in Kanpur: कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में 30 मई की रात हुई कोचिंग संचालक प्रकाश चन्द्र गुप्ता की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 4 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। यह मामला शुरुआत में पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर प्रतीत हो रहा था, लेकिन डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन में गठित 10 विशेष पुलिस टीमों ने लगातार काम करते हुए इस गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच को उच्च प्राथमिकता दी गई और हर एंगल पर गहन पड़ताल की गई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा संभव हो सका।

‘दाढ़ी वाला हत्या करे और मूंछ वाले को पकड़ लें?’, नीट विवाद पर भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

NEET Paper Leak Controversy: कानपुर में नीट पेपर लीक और सीबीएसई विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर यूपी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बयान सुर्खियों में आ गया। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि “ऐसा नहीं हो सकता कि दाढ़ी वाला हत्या करे और मूंछ वाले को पकड़ लिया जाए।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।