Kanpur News: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे कैमरे बंद मिले तो थानेदार पर गिरेगी गाज, डीसीपी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Operation Trinetra CCTV Kanpur: कानपुर के अपराध नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए शहर में लगाए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के सीसीटीवी कैमरों को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब यदि किसी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरे बंद या खराब मिले तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी। पश्चिम जोन के डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने सभी थाना प्रभारियों को एक सप्ताह के भीतर खराब कैमरों को दुरुस्त कर चालू कराने का अल्टीमेटम दिया है।

Kanpur News: कहां रह रहे, क्या कर रहे? जेल से छूटे अपराधियों का पूरा हिसाब जुटाएगी पश्चिम जोन पुलिस

Kanpur Police Verification of Released Criminals:कानपुर में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। अब 1 जनवरी 2025 से जेल से रिहा हुए सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस केवल यह नहीं देखेगी कि वे कहां रह रहे हैं, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि वे क्या काम कर रहे हैं, किसके संपर्क में हैं और उनकी वर्तमान गतिविधियां क्या हैं। इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में होने वाले अपराधों पर समय रहते नियंत्रण करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।

Kanpur: एक दीवार ने चचेरे भाइयों को बना दिया दुश्मन, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप, मुकदमा दर्ज

Kanpur Land Dispute:कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरवा गांव में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur: हिसाब दो’ कहते ही भड़का ठेकेदार!दंपती से मारपीट, महिला की कुर्ती फाड़ने का आरोप

Kanpur Crime News: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मकान निर्माण में देरी का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। निजी अस्पताल संचालित करने वाले महिला ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य की प्रगति पर सवाल उठाने पर ठेकेदार ने उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि ठेकेदार ने उनके पति से हाथापाई करने के बाद उनके साथ भी अभद्रता की, कुर्ती फाड़ दी और कमर पकड़कर घसीटा। मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘पूरे मुस्लिम समाज को अतीक-मुख्तार से जोड़ना अन्याय’, ओवैसी के बयान पर BJP विधायक का बड़ा हमला

Atiq Ahmed Mukhtar Ansari: AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान पर कानपुर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बड़ा पलटवार किया है। बीजेपी विधायक ने एक तरफ जहाँ ओवैसी को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं से बड़ा मुस्लिम नेता माना है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपराधियों के नाम पर राजनीति न करने की सख्त नसीहत भी दे डाली है।

Kanpur Blackmail Case: 30 नंबर ब्लॉक किए फिर भी बाज नहीं आया स्टॉकर, बात न मानने पर भाई को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

Kanpur Kalyanpur Stalking Case: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकरपुरम आवास विकास निवासी एक युवती ने कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा है, लगातार फोन और मैसेज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है तथा निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है। शिकायत मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी मोंटी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे बदलेगा मौसम, गरज-चमक और बारिश के आसार; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Kanpur Weather Forecast: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कानपुर मंडल के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल के सभी छह जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को तेज धूप व लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Kanpur News : 35 किलो राशन का नियम बदलेगा! अंत्योदय कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था की तैयारी

Antyodaya Card Holders : अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब अंत्योदय कार्ड पर भी प्रति कार्ड के बजाय प्रति यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाएगा। इससे कानपुर जिले के करीब 63 हजार अंत्योदय कार्डधारक परिवार प्रभावित होंगे। हालांकि, फिलहाल इस नई व्यवस्था को लागू करने का आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन आदेश को लेकर बाजार में चर्चा जोर पर है।

मांस का टुकड़ा खाने को…कलमा पढ़ाया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, रूह कंपा देगी किशोरी के दर्द की कहानी

कानपुर : एक पिता के लिए इससे बड़ा डर क्या हो सकता है कि उसकी बेटी घर से निकले और फिर सात दिनों तक उसका कोई पता न चले। रावतपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार ने यही दर्द झेला। 21 जून को घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी जब शनिवार को बदहवास हालत में वापस लौटी, तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और आंखों में सात दिनों की दहशत साफ दिखाई दे रही थी।

कानपुर में 41.7 डिग्री तापमान की उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर, जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

Kanpur Weather Update: कानपुर समेत पूरे मध्य गंगा क्षेत्र में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन चिपचिपी गर्मी का असर अब भी बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 जून से मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।