कानपुर में 41.7 डिग्री तापमान की उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर, जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

Kanpur Weather Update: कानपुर समेत पूरे मध्य गंगा क्षेत्र में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन चिपचिपी गर्मी का असर अब भी बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 जून से मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।