कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे बदलेगा मौसम, गरज-चमक और बारिश के आसार; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Kanpur Weather Forecast: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कानपुर मंडल के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल के सभी छह जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को तेज धूप व लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।