Kanpur: एक दीवार ने चचेरे भाइयों को बना दिया दुश्मन, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप, मुकदमा दर्ज

Kanpur Land Dispute:कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरवा गांव में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।