Tiranga Chauraha Kanpur Controversy: कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक चौराहे का नाम ‘तिरंगा चौराहा’ रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और युवक के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। युवक ने आरोप लगाया है कि नामकरण का विरोध होने के बाद शनिवार रात पनकी रोड चौकी इंचार्ज अपने साथी दरोगा के साथ उसके घर पहुंचे, जहां उसके साथ मारपीट की गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।
Fake Advocate Kanpur Case:कानपुर में एक महिला को खुद को अधिवक्ता बताकर झांसे में लेने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए वर्षों तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। रावतपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कानपुर। कानपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा इलाके में नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
Weather Forecast 24 Hours:कानपुर मंडल में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान पूरे मंडल में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और सक्रिय मानसून के प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा।
Kanpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घंटाघर स्थित सूर्या होटल में प्रेमी के साथ सल्फास खाने वाली उन्नाव निवासी शिवांगी की मौत से पहले की दर्दनाक कहानी सामने आई है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, जहर खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह जोर-जोर से चीखने लगी और पानी मांगने लगी। उसकी आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे तक पहुंचे और उसे पानी पिलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवांगी और उसके प्रेमी दिग्विजय सिंह दोनों की मौत हो गई।
Video KYC Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए पहले से कहीं अधिक शातिर तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक डॉक्टर को नया क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर वीडियो केवाईसी (Video KYC) के नाम पर ऐसा जाल बिछाया गया कि उनके 3 क्रेडिट कार्ड से कुल 21.29 लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
Ram Mandir Donation Theft Controversy: राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उन्हीं लोगों की भूमिका पर सवाल हैं और जांच भी वही लोग या उनके प्रभाव में रहने वाली व्यवस्था करेगी, तो सच्चाई कभी सामने नहीं आएगी। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग की।
Kanpur DCP West Office Firing Rumour: कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात डीसीपी पश्चिम कार्यालय के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती के गोली लगने की सूचना तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सामने आया कि युवती को गोली नहीं लगी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली चलने की भी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका पर केंद्रित हो गया।
Kanpur Rain Alert:मानसून एक बार फिर पूरे तेवर में नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर समेत मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और मानसून की सक्रियता के कारण मौसम तेजी से बदलेगा। इसका सबसे अधिक असर कानपुर, उन्नाव, हरदोई और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।
Kanpur Nagar Nigam Fire Incident: कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर नगर निगम मुख्यालय के दूसरे तल पर आज यानी गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। राजस्व विभाग में लगी इस आग से पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों और धुएं को देखते हुए नगर निगम के कर्मचारी घबराकर अपने-अपने कार्यालयों से बाहर भाग निकले।

