Kanpur News: खाते से 60 हजार रुपये गायब, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पैसा, चार महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Cyber Crime News:अगर आपके बैंक खाते में मेहनत की कमाई जमा है तो यह खबर आपको सतर्क कर सकती है। कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचना देने के साथ राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद न तो रकम वापस मिल सकी और न ही ठगों का पता चला। सबसे हैरानी की बात यह रही कि मामले में पुलिस ने साइबर सेल की जांच रिपोर्ट मिलने के करीब चार महीने बाद मुकदमा दर्ज किया।

दान के नाम पर बिछाया ऐसा जाल, ₹4.93 करोड़ के अवैध लेन-देन को दिया अंजाम, कानपुर में 3 शातिर गिरफ्तार

Illegal Bank Transactions: कानपुर में दान और आर्थिक सहयोग दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये के अवैध बैंक लेन-देन को अंजाम देने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने संस्था के संचालक को विश्वास में लेकर उसके मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल कर दी। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग, ओटीपी और बैंक खाते पर पूरा नियंत्रण हासिल कर करीब 4 करोड़ 93 लाख रुपये का अवैध लेन-देन कर डाला। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, 48 सिम कार्ड और नकदी भी बरामद हुई है।

‘हैलो! मैं आपकी होने वाली दुल्हन बोल रही हूं’,फिर शुरू होता था ठगी का खेल, कानपुर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Fake Matrimonial Call Center: अगर सोशल मीडिया पर कोई अनजान युवती शादी का प्रस्ताव दे और कुछ ही दिनों में आपसे रजिस्ट्रेशन या प्रोफाइल एक्टिवेशन के नाम पर रुपये मांगने लगे, तो सावधान हो जाइए। कानपुर पुलिस ने ऐसे ही एक फर्जी ऑनलाइन मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां से शादी का सपना दिखाकर लोगों से साइबर ठगी की जा रही थी। संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से 104 सिम कार्ड समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

Kanpur News: सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद; महिला को पीटा, दुपट्टा खींचा, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Crime News: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सिगरेट के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। अंडे का ठेला लगाने वाली एक महिला ने पड़ोस के युवक पर मारपीट, दुपट्टा खींचने, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और ठेले का सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kanpur Accident: जाम खुलवाने जा रहे ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रक ने कुचला, सिपाही समेत 2 की मौत

Traffic Police Constable Killed Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा एलिवेटेड रोड पर जाम खुलवाने जा रहे दो ट्रैफिक सिपाहियों को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश में ट्रक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गया, जिससे ट्रक ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई।

कानपुर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! अगले 24 घंटे में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा

Kanpur Weather Update: कानपुर मंडल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मंडल के सभी छह जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि बारिश के बावजूद अधिक नमी के कारण उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।

Kanpur News : साइबर ठगी से बनाई दौलत अब नहीं बचेगी! गैंगस्टर एक्ट के बाद संपत्ति जब्ती की तैयारी

Cyber Crime News:कानपुर में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। अब केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संगठित तरीके से साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। पश्चिमी जोन पुलिस ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। सचेड़ी और पनकी थाने में दर्ज दो बड़े साइबर ठगी के मामलों में गैंगस्टर एक्ट लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Kanpur News: मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ गए 4.71 लाख, 5 दिन तक चलता रहा खेल, अब दर्ज हुआ मुकदमा

Cyber Fraud Kanpur: कानपुर के पनकी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक करके ऐसा जाल बिछाया कि पांच दिनों तक उसके बैंक खाते से लगातार रुपये निकलते रहे और पीड़ित को भनक तक नहीं लगी। जब खाते से लाखों रुपये गायब होने की जानकारी मिली तो उसने बैंक और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की जांच पूरी होने के बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगे कैमरे बंद मिले तो थानेदार पर गिरेगी गाज, डीसीपी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Operation Trinetra CCTV Kanpur: कानपुर के अपराध नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए शहर में लगाए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के सीसीटीवी कैमरों को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब यदि किसी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरे बंद या खराब मिले तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी। पश्चिम जोन के डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने सभी थाना प्रभारियों को एक सप्ताह के भीतर खराब कैमरों को दुरुस्त कर चालू कराने का अल्टीमेटम दिया है।

Kanpur News: कहां रह रहे, क्या कर रहे? जेल से छूटे अपराधियों का पूरा हिसाब जुटाएगी पश्चिम जोन पुलिस

Kanpur Police Verification of Released Criminals:कानपुर में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। अब 1 जनवरी 2025 से जेल से रिहा हुए सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस केवल यह नहीं देखेगी कि वे कहां रह रहे हैं, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि वे क्या काम कर रहे हैं, किसके संपर्क में हैं और उनकी वर्तमान गतिविधियां क्या हैं। इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में होने वाले अपराधों पर समय रहते नियंत्रण करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।