Kanpur Weather : 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

Kanpur Rain Alert:मानसून एक बार फिर पूरे तेवर में नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर समेत मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और मानसून की सक्रियता के कारण मौसम तेजी से बदलेगा। इसका सबसे अधिक असर कानपुर, उन्नाव, हरदोई और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।