Kanpur Murder Case Update: 22 दिन बाद मिली रिहाई! जानिए कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड में शालू को कैसे मिली राहत

Kanpur Medicine Trader Murder Case Shalu Released On Bail: चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है। मृतक की बहू शालू मिनोचा को 22 दिन बाद जेल से रिहाई मिल गई। कोर्ट ने पुलिस की प्रार्थना पर उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न मिलने के आधार पर रिहाई के आदेश दिए। शालू मीडिया से बात किए बिना कार में बैठकर चली गईं। उनके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने इस फैसले पर खुशी जताई।