ससुर की हत्या के लिए बहू ने रची 3 साजिशें, A और B फेल C प्लान में हुआ कत्ल, सुपारी किलर के बयान ने खोली पूरी साजिश

Kanpur Vineet Minocha Case: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे घर के अंदर रची गई साजिश की नई परतें सामने आ रही हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हत्या की तैयारी अचानक नहीं हुई थी, बल्कि करीब पांच महीने से इसकी प्लानिंग चल रही थी। इस पूरी कहानी में सबसे अहम कड़ी बनी बहू शालू और पुराने कर्मचारी विशाल गौतम के बीच हुई लंबी बातचीत।