Inside Story: ‘6 लाख दूंगी’, ससुर के कत्ल की सुपारी नौकर को दी! कानपुर के कारोबारी की हत्या केस में खुलासा

Kanpur Murder Case Vineet Minocha: कानपुर के कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। हत्या के आरोपी विशाल ने पूछताछ में दावा किया कि उसकी पूर्व मालकिन शालू भाभी ने उसे अपने ससुर विनीत मिनोचा की हत्या करने के बदले 6 लाख रुपये देने का लालच दिया था।