Kanpur man detained in Moscow:रूस की राजधानी मॉस्को में रह रही कानपुर की स्नेहा गुप्ता का रोते हुए मदद मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्नेहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने पति चंदन गुप्ता को जल्द छुड़वाने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। स्नेहा का कहना है कि रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस उनके पति को पकड़कर ले गई थी। इसके बाद से वह लगातार उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनके पति घर नहीं लौटे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका.कॉम नहीं करता है।

