व्हाट्सएप चैट लीक होने से बेनकाब हुई ‘कातिल बहू’, ऐसे रचा करोड़पति ससुर के मर्डर का प्लान

Kanpur Millionaire Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फार्मास्यूटिकल व्यवसायी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस जांच से एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। व्हाट्सएप चैट्स से पता चला है कि उनकी बहू शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम को हत्या के लिए उकसाया और प्रभावित किया। शालू, विशाल और एक अन्य आरोपी राजकिशोर को जेल भेज दिया गया है।