Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 28 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : भारतीय बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुए हैं। CAS के बाद सेंसेक्स 300 से ज़्यादा अंक ऊपर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 23,150 के करीब क्लोज हुआ है। क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के बाद सेंसेक्स 315 अंक बढ़कर 73,895.74 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 77 अंक चढ़कर 23,140.50 पर सेटल हुआ है। प्री-CAS क्लोजिंग के मुकाबले, सेंसेक्स में लगभग 14 अंकों और निफ्टी में लगभग 12 अंकों की बढ़त देखी गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.89 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88 प्रतिशत की बढ़त हुई। जबकि रियल्टी में 0.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। प्राइवेट बैंक में 0.45 प्रतिशत और मेटल्स में 0.35 प्रतिशत की बढ़त हुई।

निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरा, जबकि ऑयल एंड गैस में 0.18 प्रतिशत और IT में 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई। फार्मा भी 0.15 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क के मुकाबले कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 84 अंक गिरकर 60,906 पर बंद हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स के बढ़त के साथ बंद होने के बावजूद, यह इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक निफ्टी 142 अंक बढ़कर 55,580 पर पहुंच गया। इसमें कुछ खास फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी देखी गई। एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।

SEBI रजिस्टर्ड ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म, ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि पिछले सेशन में आई भारी गिरावट के बाद निफ्टी में काफी टेक्निकल दबाव बना हुआ है और इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर भी काफी कमजोर है। ऊपर की ओर, 23,200–23,300 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस ज़ोन का काम कर सकता है। अगर यह लगातार 23,300 के ऊपर क्लोज होता है तो 23,400–23,500 की तरफ थोड़ी राहत की रैली दिख सकती है, लेकिन जब तक यह जोन मजबूती से वापस हासिल नहीं हो जाता, तब तक किसी भी उछाल पर फिर से बिकवाली देखने को मिल सकती है।

नीचे की तरफ 23,000 का लेवल एक अहम साइकोलॉजिकल सपोर्ट है जिस पर नजर रखनी होगी। ऑप्शन डेटा से भी इसकी पुष्टि होती है, क्योंकि 23,000 के आसपास भारी ‘पुट OI’ जमा है, जो इसे शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर के लिए एक अहम लेवल बनाता है। अगर यह लेवल निर्णायक रूप से टूटता है, तो बिकवाली तेज़ हो सकती है और 22,900–22,800 के लेवल तक जाने का रास्ता खुल सकता है। कुल मिलाकर, बाजार का शॉर्ट-टर्म सेटअप ‘बेयरिश’ बना हुआ है। हालांकि ओवरसोल्ड पोजीशन से बीच-बीच में थोड़ी राहत वाली तेजी (रिलीफ रैली) आ सकती है, लेकिन लगातार रिकवरी के लिए इंडेक्स को पहले 23,300 और उसके बाद 23,500 के स्तर को फिर से हासिल करना होगा।

PL कैपिटल में एडवाइजरी और डीलिंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर विक्रम कसाट ने कहा कि गुरुवार को हुई भारी बिकवाली के बाद आज भारतीय इक्विटी मार्केट में थोड़ी रिकवरी दिखी। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 73,600 और 23,050 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहे थे। यह रिकवरी रिस्क लेने की इच्छा में किसी बड़े सुधार के बजाय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और चुनिंदा शेयरों में वैल्यू बाइंग की वजह से आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत अभी भी $106 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है, US ट्रेजरी यील्ड 5% से ऊपर है और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है, इसलिए मैक्रो रिस्क अभी भी एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। लार्ज-कैप और कमजोर मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों के बीच का अंतर यह भी बताता है कि निवेशक अभी भी चुनिंदा शेयरों में ही निवेश कर रहे हैं। आगे चलकर, इस रिकवरी के टिके रहने का दारोमदार कच्चे तेल की कीमतों के स्थिर होने, ग्लोबल यील्ड में कमी आने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव कम होने पर निर्भर करेगा। तब तक, बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

ग्लोब कैपिटल मार्केट लिमिटेड में इक्विटी रिसर्च के AVP, विपिन कुमार ने कहा कि जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,500-23,600 के स्पॉट ज़ोन के नीचे ट्रेड करता रहेगा, तब तक चार्ट का स्ट्रक्चर नेगेटिव बना रहेगा। निफ्टी के लिए प्राइस सपोर्ट 23,100-23,000 के लेवल के आसपास है। उन्होंने आगे कहा कि इस ज़ोन के नीचे की क्लोजिंग को नेगेटिव माना जाएगा। ऐसा होने पर निफ्टी निकट भविष्य में 22,500-22,400 की ओर जा सकता है।

सावधानी भरा नजरिया बनाए रखते हुए एक्सिस डायरेक्ट में डेरिवेटिव्स और टेक्निकल रिसर्च के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, हेमांग गौर ने कहा कि निफ्टी के लिए सबसे करीबी सपोर्ट 23,000 पर है और अगर यह टूटता है तो यह 22,800-22,850 की ओर गिर सकता है। वहीं, ऊपर की ओर 23,150 के पार जाने पर पुलबैक 23,250-23,300 तक बढ़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में लगातार कमी आने से मार्केट को खोई हुई बढ़त वापस पाने में मदद मिल सकती है।

 

 

OFSS Share Price : पैरेंट कंपनी ओरेकल द्वारा ‘फोर्स मेज्योर’ लागू करने से OFSS के शेयर 4% टूटे, जानिए क्या है पूरा मामला

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Shaily Engineering Share Price : सैंडोज को कनाडा में मिली जेनेरिक सेमाग्लूटाइट लॉन्च करने की मंजूरी, 6% भागा शेयर

Shaily Engineering Share Price : शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 170.20 रुपए यानी 5.40 फीसदी की तेजी के साथ 3321 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 3,400 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 3,615.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 699,637 शेयर के आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 15,255 रुपए है। इस स्टॉक में आज ओपनिंग से लेकर अब तक बहुत अच्छी तेजी बनी है।

इस शेयर में आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो ग्लोबल फार्मा कंपनी सैंडोज को कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यह ऐसी पहली कंपनियों में एक है जिसको कनाडा में सेमाग्लोटाइट के लिए मंजूरी मिली है। सैंडोज ने कहा है कि वह पेन फॉर्मेट में थ्री स्ट्रेंन डोजेज के साथ अपना ये सेमाग्लूटाइट कनाडा में लॉन्च करेगी। यह शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स के लिए भी एक बहुत बड़ी खबर हो सकती है। क्योंकि इसके लिए उसे बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। क्योंकि सैंडस के साथ शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पहले से ही पार्टनरशिप है। शैली इंजीनियरिंग पहले से ही पेन फॉर्मेट्स बनाती है। ऐसे में इसके लिए काफी पॉजिटिव खबर हो सकती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 3.67 करोड़ पेन इंजेक्टर्स वॉल्यूम का गाइडेंस दिया था।

कनाडा में कंपनी का पहले से ही बड़ा मार्केट शेयर है। इसके अलावा कंपनी लगातार अपनी क्षमता विस्तार पर फोकस कर रही है। कंपनी का नियर टर्म गाइडेंस प्रति वर्ष 7.5 करोड़ पेन इंजेक्टर्स बनाने का गाइडेंस है। इस साल के अंत तक ही कंपनी ये हासिल कर सकती है। कंपनी का जो हेल्थ केयर वर्टिकल इसके लिए काफी अहम ट्रिगर है। फिलहाल कंपनी के रेवेन्यू में सेगमेंट का हिस्सा करीब 40% है। पेन इंजेक्टर्स के लिए कंपनी लगातार बड़ी ग्लोबल और इंडियन फार्मा कंपनीज़ के साथ पार्टनरशिप कर रही है।

शैली इंजीनियरिंग पर UBS की राय

इन बातों के ध्यान में रखते हुए शैली इंजीनियरिंग पर UBS का नजरिया भी बुलिश है। UBS में इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 4,500 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सैंडेज (Sandoz) को कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। 3 अलग डोज में पेन के जरिए दवा लॉन्च होगी। पेन यानी दवा लगाने वाला इंजेक्शन डिवाइस। कनाडा के पेन मार्केट में कंपनी की मजबूत पकड़ है। इस नई मंजूरी से कंपनी के कारोबार को फायदा होगा। FY27 गाइडेंस से ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। UBS को 4 करोड़ पेन की बिक्री की उम्मीद है। वहीं, कंपनी का लक्ष्य 3.6 करोड़ पेन की बिक्री का है। यानी कंपनी की गाइडेंस से 40 लाख ज्यादा पेन बिकने का अनुमान है।

 

OFSS Share Price : कर्ज को लेकर पेरेंट कंपनी ओरेकल कॉर्प की दिक्कतें बढ़ीं, 7% टूटा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।