दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हुई हवा, रोहिणी-बवाना समेत कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

delhi pollution

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली और उसके आसपास के शहरों की हवा की हालत खराब है। मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इससे पूरे शहर में प्रदूषण के बिगड़ते स्तर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ALSO READ: Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ बनी रही।

 

सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रोहिणी में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 रहा। इस तरह ये तीनों इलाके ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गए हैं। पटपड़गंज में एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। आर के पुरम में एक्यूआई 374, आईटीओ में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 328 रहा।

 

सीपीसीबी के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एक्यूआई 373 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक्यूआई 287 दर्ज किया गया, आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईएमडी लोधी रोड पर 226 रहा।

 

दिल्ली-NCR में ग्रेप 2 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण यानी GRAP-2 के तहत पाबंदियां लागू कर दी हैं।

 

GRAP के दूसरे चरण को तब लागू किया जाता है, जब दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी की ओर बढ़ती है। इसका उद्देश्य प्रदूषण के स्रोतों पर नियंत्रण करना और हवा की गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकना है। इसके तहत सड़क की सफाई, पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और यातायात से होने वाले प्रदूषण को कम करने जैसे कदम उठाए जाते हैं।
 

 

इन बातों का रखें ध्यान

प्रदूषण बढ़ने के दौरान खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सुबह और देर शाम बाहर व्यायाम करने से बचें। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क इस्तेमाल करें और आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

क्या बोले पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से विनती करता हूं कि दिल्ली के साथ ऐसा अत्याचार ना करें। आप जो 10 साल में दिल्ली को बर्बाद करके गए, अब दिल्ली वापस अपने दिल्ली वाले रूप में आ रही है। दिल्ली का प्रदूषण लगातार कम हो रहा है। दिल्ली के लोग अपने आपको ठीक करने के लिए EV गाड़ियां खरीद रहे हैं। दिल्ली के लोग मिलकर इस प्रदूषण की जंग से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली जलाना बंद कर दीजिए। पराली के जलने से जो दिल्ली पिछले एक साल से साफ थी, आपने पंजाब में आग लगाकर (पराली जलाकर) फिर से दिल्ली में गंदी हवा भेजने का काम किया है।

Bihar: ‘लोगों को काबू करना मुश्किल…’, बिहार में कॉन्सर्ट न करने की दिलजीत दोसांझ ने बताई वजह

Bihar: दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करके अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत की। अपने कॉन्सर्ट के बाद अभिनेता और पंजाबी गायक इंस्टाग्राम पर लाइव आए और बताया कि वह बिहार में भी एक कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि प्रशासन ने उनसे भीड़ को संभालने (क्राउड मैनेजमेंट) की जिम्मेदारी लेने को कहा था।

हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने फैंस से बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया, “हमने बिहार जाने की कोशिश की थी। पिछली बार भी हमने बिहार जाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे। मैंने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते। यह जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी होगी। उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए हम वहां नहीं जा सके।”

दिलजीत ने यह समझाते हुए कि भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं है कहा- “देखिए भीड़ को मैनेज करना मुश्किल होता है। यह कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं, बल्कि बहुत बड़ी भीड़ होती है। मुझे लॉजिस्टिक्स (व्यवस्थाओं) का ध्यान रखना पड़ता है। यह बिल्कुल दिल्ली में कोई बड़ा इवेंट आयोजित करने जैसा है।”

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बारे में

सिंगर ने दावा किया कि शुक्रवार को उनके दिल्ली शो को रोकने की कई बार कोशिशें की गईं। दिलजीत ने कहा- “मैंने तो इस बारे में सीधे भगवान से भी बात की! मैंने फोन पर उनसे बात की। मैंने उनसे कहा- ‘एक शो होने वाला है…’ कुछ लोगों ने तो सच में पूरी कोशिश की कि यह शो हो ही न पाए!”

दिल्ली के मौसम का जिक्र करते हुए उन्होंने आने वाले कुछ दिनों के लिए साफ आसमान की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा- “भगवान करे कि अगले तीन-चार घंटों तक बारिश न हो। अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं! लोग क्या कहते हैं, मैं उस पर ध्यान नहीं देता क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वे मेरे समय के लायक हैं। आप लोग चिंता मत कीजिए हम एकदम शानदार परफॉरमेंस देंगे।”

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के सीजन के चलते सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार के शो के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इससे फैंस काफी निराश हुए, क्योंकि वे पहले ही टिकट खरीद चुके थे। इसके बाद ‘बुकमायशो लाइव’ (BookMyShow Live) ने पुलिस को ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा योजनाएं सौंपीं। इसके बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्सर्ट आयोजित हुआ।