करियर में आगे बढ़ने के लिए बदली नौकरी, लेकिन 30 दिन बाद ही बेरोजगार हुआ टेक प्रोफेशनल

नौकरी बदलने का फैसला अक्सर बेहतर सैलरी, करियर ग्रोथ और नई संभावनाओं की उम्मीद में लिया जाता है। लेकिन एक डेटा इंजीनियर के लिए यही फैसला कुछ ही हफ्तों में परेशानी का कारण बन गया। करीब पांच साल तक एक कंपनी में काम करने के बाद उसने नई कंपनी का रुख किया था। उसे उम्मीद थी कि नया अवसर उसके करियर को आगे बढ़ाएगा, लेकिन नई नौकरी शुरू करने के महज एक महीने बाद ही हालात बदल गए। कंपनी में प्रोजेक्ट और क्लाइंट से जुड़ी स्थिति बदलने के साथ बजट की समस्या सामने आ गई। इसके चलते उसके पास काम करने के लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं बचा और उसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

खास बात यह है कि उसने पुरानी नौकरी किसी खराब प्रदर्शन या विवाद की वजह से नहीं छोड़ी थी। अब अचानक दोबारा नौकरी तलाशने की स्थिति में पहुंचा यह प्रोफेशनल सोच रहा है कि क्या उसे अपनी पुरानी कंपनी से वापस संपर्क करना चाहिए या फिर नए अवसरों की तलाश जारी रखनी चाहिए।

5 साल बाद लिया था नौकरी बदलने का फैसला

डेटा इंजीनियर ने Reddit पर अपनी कहानी शेयर की। उसने बताया कि वह करीब पांच साल से एक कंपनी में डेटा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहा था। नौकरी स्थिर थी और उसका प्रदर्शन भी किसी समस्या की वजह नहीं बना था। बेहतर मौके की उम्मीद में उसने कंपनी बदलने का फैसला किया और नई कंपनी जॉइन कर ली। नई कंपनी में सिर्फ एक महीना हुआ था नई नौकरी शुरू किए अभी एक महीना ही हुआ था कि हालात अचानक बदल गए। उसके मुताबिक, प्रोजेक्ट और क्लाइंट से जुड़ी स्थिति बदल गई और कंपनी को बजट की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते उसके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं बचा। बाद में उसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया। इतनी जल्दी नौकरी खत्म होने से वह खुद भी हैरान रह गया।

पुरानी नौकरी छोड़ने का अब हो रहा अफसोस?

सबसे मुश्किल बात यह थी कि उसने अपनी पुरानी नौकरी खुद छोड़ी थी। वह कंपनी में करीब पांच साल से था और वहां उसकी नौकरी स्थिर थी। उसका कहना है कि नई कंपनी में जाने का फैसला किसी खराब प्रदर्शन या विवाद की वजह से नहीं था। अब अचानक फिर से नौकरी तलाशने की स्थिति आने के बाद उसके सामने बड़ा सवाल है क्या उसे अपनी पुरानी कंपनी से दोबारा संपर्क करना चाहिए?

‘क्या पुरानी कंपनी में लौटना करियर के लिए खराब होगा?’

टेक प्रोफेशनल ने Reddit पर लोगों से सलाह मांगी कि क्या उसे अपने पुराने नियोक्ता से वापस नौकरी देने की बात करनी चाहिए या पूरी तरह नई कंपनी तलाशनी चाहिए। उसकी चिंता यह भी है कि इंटरव्यू में सिर्फ एक महीने की नई नौकरी को कैसे समझाएगा। साथ ही, उसे डर है कि पुरानी कंपनी में वापस जाने से उसके करियर पर कोई गलत असर तो नहीं पड़ेगा।

लोगों ने कहा- दोनों रास्ते खुले रखो

Reddit पर कई लोगों ने उसे सलाह दी कि सिर्फ एक विकल्प पर निर्भर रहने के बजाय दोनों रास्ते खुले रखे जाएं। कुछ यूजर्स ने कहा कि उसे नई नौकरियों के लिए आवेदन करते रहना चाहिए और साथ ही पुराने सहकर्मियों से संपर्क करने में भी कोई नुकसान नहीं है। एक यूजर ने अपनी कहानी भी शेयर की। उसने बताया कि कोविड के दौरान नई कंपनी में छह महीने काम करने के बाद उसका प्रोजेक्ट बंद हो गया था और छंटनी हो गई थी। इसके बाद वह अपनी पुरानी कंपनी में वापस चला गया।

उसके मुताबिक, पुरानी कंपनी ने उसके पिछले छह महीनों को स्किलिंग के लिए ‘सैबेटिकल’ की तरह दिखाने में भी मदद की। यानी सही रिश्ते और पुराने काम की अच्छी छवि होने पर पुरानी कंपनी में वापसी संभव हो सकती है।

पुरानी कंपनी में वापसी हमेशा गलत फैसला नहीं

इस कहानी से एक बात साफ है कि नौकरी बदलने के बाद आने वाली हर परेशानी कर्मचारी की गलती नहीं होती। कई बार प्रोजेक्ट, क्लाइंट या बजट में अचानक बदलाव का असर सीधे कर्मचारियों पर पड़ता है। ऐसे में पुरानी कंपनी में वापसी मांगना शर्म की बात नहीं है। अगर वहां अच्छे संबंध और मजबूत प्रदर्शन का रिकॉर्ड रहा हो, तो ‘boomerang employee’ के तौर पर लौटना भी एक व्यावहारिक करियर विकल्प हो सकता है।

दुनिया का सबसे ‘बदसूरत’ कुत्ता कौन? लटकी जीभ बनी खासियत, मालिक को मिले 5 लाख रुपये

IT में 12 साल काम करने के बाद नौकरी से निकाला गया तो गांव लौट आया ये शख्स! फिर बताया अपना एक्सपीरियंस

एक ही कंपनी में दस साल से ज्यादा समय बिताने के बाद नौकरी छूटने पर ज्यादातर लोग भविष्य को लेकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन नौकरी से निकाले जाने पर एक व्यक्ति के रिएक्शन ने ऑनलाइन कई लोगों का ध्यान खींचा है। दूसरी IT नौकरी खोजने के बजाय, उसने अपने गांव लौटने और एक नई शुरुआत करने का फैसला किया।

यह कहानी वनेश माली ने X पर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने ऐसी स्थिति के लिए बहुत पहले ही तैयारी कर ली थी और उनका मानना ​​है कि हर किसी के पास एक बैकअप प्लान होना चाहिए। अपना अनुभव शेयर करते हुए माली ने लिखा, “मेरा एक दोस्त 12 साल से ज्यादा समय तक एक बड़ी IT कंपनी में काम करता था। वह अपने काम में बहुत माहिर था। कुछ दिन पहले कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। कई लोगों की नौकरी चली गई।”

लेकिन मेरा दोस्त, जिसकी नौकरी चली गई थी, दुखी नहीं था। उसने कहा, ‘मैं इसके लिए तैयार था। उसने तय किया कि अब वह IT में काम नहीं करेगा। IT की दुनिया बहुत तेजी से बदलती है।” वह अपने गांव वापस चला गया। वहां उसकी पहले से ही एक छोटी सी दुकान थी, जो किराए पर दी हुई थी। अब, वह उसे वापस ले लेगा और कपड़ों की अपनी दुकान खोलेगा। उसके पास परिवार की जमीन भी है और वह वहां बकरी पालन का फार्म शुरू करने की योजना बना रहा है।”

उसने मुझसे कहा, ‘हमारे पास हमेशा एक ‘प्लान B’ तैयार रहना चाहिए। जिंदगी में बहुत सारे बदलाव आते रहते हैं। अब वह गांव में अपनी नई जिंदगी को लेकर खुश और उत्साहित है। इस पोस्ट ने कई यूजर्स का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि अचानक आने वाली मुश्किलों के लिए पहले से तैयारी करना कितना जरूरी है।

एक यूजर ने कहा, “लेकिन ‘प्लान B’ के लिए हमारे पास काफी बचत होनी चाहिए और हम अपनी 20s की शुरुआत में होने चाहिए। जब ‘प्लान A’ ही ठीक से काम नहीं कर रहा हो, तो ‘प्लान B’ के बारे में कैसे सोचें। एक और व्यक्ति ने लिखा, “जिन लोगों ने ऐसी जिंदगी की योजना बनाई है, वे अब चैन की नींद सो सकेंगे।”

IT हमें सिर्फ़ ज़िंदगी जीना सिखाता है। अगर कोई नया डिप्लॉयमेंट या सेटअप फ़ेल हो जाता है, तो हमेशा बैकअप होने से मदद मिलती है। सिर्फ़ बैकअप ही प्रोडक्शन को…। एक और यूज़र ने कहा, “वाह, यही तो पॉज़िटिविटी है, यही सही नज़रिया है। मैं उसकी ज़बरदस्त तरक्की की कामना करता हूं, और इस पोस्ट ने मुझे भी अपने ‘प्लान B’ के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।”