NEET UG 2026 refund: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए अब तक सिर्फ 52% ने किया अप्लाई, एनटीए ने आखिरी बार बैंक डिटेल देने की डेट बढ़ाकर 31 जुलाई की

NEET UG 2026 refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस रिफंड के लिए अपनी बैंक डिटेल्स जमा या अपडेट करने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50% से ज्यादा योग्य उम्मीदवार पिछली डेडलाइन तक अपनी बैंकिंग डिटेल्स जमा नहीं कर पाए थे। समय बढ़ाने से उम्मीदवारों को फीस वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने का दूसरा मौका मिलता है।

52% उम्मीदवारों ने बैंक डिटेल्स दी हैं

एनटीए ने बताया कि 14 जुलाई, 2026 तक, सिर्फ 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपनी बैंक डिटेल्स जमा की हैं। एजेंसी ने उन लोगों के लिए रिफंड प्रक्रिया आगे बढ़ानी शुरू कर दी है जिन्होंने अपनी बैंक खाते की जानकारी सफलतापूर्वक अपडेट कर ली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनसे जल्द से जल्द अपनी डिटेल्स जमा करने का आग्रह किया गया है।

नीट यूजी 2026 रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई गई

एनटीए ने अब बैंक खाते की जानकारी अपडेट या जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी है। पिछली डेडलाइन 14 जुलाई थी। यह एक्सटेंशन इसलिए दिया गया है ताकि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा फीस का रिफंड मिल जाए। जो परीक्षार्थी रिवाइज्ड डेडलाइन से पहले अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट नहीं करते हैं, उन्हें रिफंड मिलने में देरी हो सकती है।

कैंडिडेट्स को रिफंड क्यों मिल रहा है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट यूजी 2026 पहले 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने के दावों के कारण, इसे रद्द कर दिया गया और 21 जून, 2026 को एक बार फिर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा रद्द होने की सूचना के साथ ही एनटीए और सरकारी ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क वापस करने का फैसला किया, जिसके तहत यह प्रक्रिया की का जा रही है। रिफंड पाने के लिए 03 मई 2026 को हुई पहली परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को एनटीए नीट के आधिकारिक पोर्टल पर अपने बैंक संबंधी जानकारी को अपडेट या सुधार करना होगा। परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवारों को मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने परीक्षा शुल्क वापसरी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। रिफंड सीधे कैंडिडेट्स द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किया जा रहा है।

ICSI CSEET Result 2026: बेटियां बनी आईसीएसआई सीएसईईटी के रिजल्ट में टॉपर, जानें कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

CSEET June 2026 Result: आईसीएसआई 15 जुलाई तक सीएसईईटी का रिजल्ट करेगा घोषित, जानें नतीजा जारी होने का समय और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करेंगे

CSEET June 2026 Result: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इनके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने राहत देने वाली खबर दी है। आईसीएसआई 15 जुलाई, 2026 को दोपहर 2:00 बजे सीएसईईटी जून 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा। यह परीक्षा 1 जून से 4 जून, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें शामिल उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

कैंडिडेट को अपने स्कोरकार्ड चेक करने के लिए लॉगइन डिटेल्स तैयार रखनी चाहिए, ताकि उन्हें आखिरी समय में किसी भी तरह की देरी न हो। कैंडिडेट को सीएसईईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। परीक्षार्थियों को उनके विषयों के हिसाब से अंक और ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट जारी किया जाएगा। ध्यान रखें, आईसीएसआई फिजिकल मार्कशीट जारी नहीं करेगा। इसलिए ऑनलाइन रिजल्ट डॉक्यूमेंट को भविष्य में एडमिशन और वेरिफिकेशन के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अगल चरण में हिस्सा ले सकते हैं।

सीएसईईटी जून 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CSEET रिजल्ट जून 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • सीएसईईटी स्कोरकार्ड पीडीएफ को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।

सीएसईईटी जून 2026 क्वालिफाइंग मार्क्स

परीक्षा में सफलता दर्ज करने के लिए परीक्षार्थियों को आईसीएसआई द्वारा तय न्यूनतम योग्यता मानदंड को पूरा करना होगा। सीएसईईटी जून 2026 रिजल्ट में PASS स्टेटस पाने के लिए कैंडिडेट्स को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स लाने होंगे। इन दोनों शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।

सीएसईईटी रिजल्ट के बाद क्या?

सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कराने के योग्य माने जाएंगे। यह कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अगला चरण है।

NEET UG 2026 Re-exam: एनटीए कभी भी जारी कर सकता है फाइनल आंसर की, तुरंत देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर की होगी जरूरत

NEET UG 2026 Re-exam: एनटीए कभी भी जारी कर सकता है फाइनल आंसर की, तुरंत देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर की होगी जरूरत

NEET UG 2026 Re-exam: कई उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद स्नातक स्तरीय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG) 2026 अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर सकता है। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उसे चेक कर सकेंगे। फाइनल आंसर की के बाद, नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

कैंडिडेट फाइनल आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जो प्रोविजनल आंसर की में उठाए गए सभी ऑब्जेक्शन को देखने के बाद तैयार की जाएगी। परीक्षार्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स, आवेदन संख्या और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट, फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की : जरूरी तारीखें

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम से जुड़ी जरूरी तारीखें और इवेंट्स नीचे दी गई टेबल में हैं :

जानकारी तारीख

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की तारीख : 21 जून 2026

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम प्रोविजनल आंसर की : 25 जून 2026

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की : जल्द आने की उम्मीद

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम रिजल्ट : 20 जुलाई 2026 संभावित

आधिकारिक वेबसाइट : neet.nta.nic.in

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें, यह होमपेज पर मिलेगा।
  • नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी।
  • सभी क्वेश्चन पेपर सेट के सही जवाब चेक करें।
  • पीडीएफ को डाउनलोड करके भविष्य में इस्तेमाल के लिए सेव कर लें।
  • नीट यूजी 2026 री-एग्जाम ओएमआर शीट बनाम फाइनल आंसर की

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम ओएमआर शीट और फाइनल आंसर की परीक्षा प्रक्रिया के दौरान जारी किए जाने वाले दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट हैं। ओएमआर शीट उन जवाबों की स्कैन की हुई कॉपी होती है जिन्हें कैंडिडेट परीक्षा के दौरान मार्क करते हैं। इससे परीक्षार्थी एग्जाम के दौरान दिए गए जवाबों को चेक कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर पा सकते हैं।

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फाइनल आंसर की में आधिकारिक जवाब होते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता और ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान उठाए गए सभी ऑब्जेक्शन से वेरिफाई किया जाता है। ओएमआर शीट सभी कैंडिडेट के लिए है और इसे तभी पाया जा सकता है जब वे अपनी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें लेकिन फाइनल आंसर की सभी के लिए समान होती है। एनटीए इसका इस्तेमाल आंसर शीट को चेक और वेरिफाई करने और नीट यूजी 2026 री-एग्जाम रिजल्ट तैयार करने के लिए करता है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, आगे कोई चैलेंज या ऑब्जेक्शन नहीं लिया जाएगा।

International Physics Olympiad: इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में बजा भारत का डंका, 8 साल बाद झटके 5 गोल्ड मेडल

CBSE Class 9 R3 evaluation: तीसरी भाषा का मूल्यांकन सिर्फ लिखने-पढ़ने पर नहीं बोलने और सुनने के आधार पर होगा, जानें कैसे मिलेंगे नंबर

CBSE Class 9 R3 evaluation: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए यह बड़ा और अहम अपडेट है। बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 से 9वीं कक्षा में नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत 3 भाषा नियम लागू किया है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा नौ की तीसरी भाषा (आर-3) के लिए नया असेसमेंट फ्रेमवर्क लागू कर दिया है। बोर्ड ने मूल्यांकन के नियम तय किए हैं, जिसके तहत तीसरी भाषा में लिखने-पढ़ने की बजाय बोलने और सुनने में सर्वाधिक अंक मिलेंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा की पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया स्कूल स्तर पर ही की जाएगी। इसके तहत विभिन्न स्तर पर छात्रों का मूल्यांकन पूरे साल किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार यह पाठ्यक्रम एनसीईआरटी ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य छात्रों में भाषा को पहले सुनकर समझने और बोलने का आत्मविश्वास विकसित करना है, ताकि वे स्वाभाविक रूप से भाषा का प्रयोग कर सकें। सीबीएसई ने बताया है कि आर3 भाषा के लर्निंग रिसोर्स एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और सभी संबद्ध स्कूलों से इन्हें कक्षा शिक्षण में शामिल करने को कहा गया है।

R3 मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने अपनाई ‘ओरल फर्स्ट पेडागोजी’

बोर्ड ने 9वीं कक्षा में R3 के मूल्यांकन के लिए ‘ओरल-फर्स्ट पेडागोजी’ (मौखिक-प्रथम शिक्षण पद्धति) को अपनाया है। इसके 100 अंकों का स्कूल-आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। 9वीं कक्षा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में सर्वाधिक 40 अंक सुनने और बोलने के कौशल के लिए जाएंगे। वहीं, तीसरी भाषा पढ़ने के कौशल के लिए 20 अंक रखे गए हैं। जबकि, रचनात्मक लेखन के लिए 15 अंक, पाठ्यपुस्तक आधारित लेखन के लिए 10 और प्रोजेक्ट वर्क के लिए 15 अंक तय किए गए हैं।

पूरे साल चलेगा सुनने और बोलने का मूल्यांकन

सीबीएसई बोर्ड की R3 के लिए बनाई गई नई व्यवस्था के तहत परीक्षार्थियों का सुनने और बोलने का मूल्यांकन पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न कक्षा गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा। शिक्षकों को निर्धारित सूची में से किसी भी आठ गतिविधियों का मूल्यांकन करना होगा और प्रत्येक गतिविधि के लिए पांच अंक निर्धारित होंगे। इन गतिविधियों में सुनकर प्रश्नों के उत्तर देना, चित्र या घटना का वर्णन करना, समूह चर्चा, स्वयं एवं परिवार का परिचय देना, रोल प्ले, वाद-विवाद, दैनिक जीवन से जुड़े संवाद और अन्य मौखिक गतिविधियां शामिल हैं। यह मूल्यांकन 40 अंकों का होगा। बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों की रुचि के अनुसार गतिविधियों का चयन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।

R3 पढ़ने और लिखने के लिए 20 नंबर तय

बोर्ड ने R3 के पठन कौशल यानी रीडिंग स्किल के लिए 20 अंक निर्धारित किए हैं। इसमें अध्ययन सामग्री से लगभग 100-100 शब्दों के दो पठित गद्यांश दिए जाएंगे, जिन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न, सही-गलत, रिक्त स्थान पूर्ति और अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 15 अंक के रचनात्मक लेखन (क्रिएटिव राइटिंग) में 30-40 शब्दों का अनौपचारिक निमंत्रण या संदेश, चित्र वर्णन, 100 शब्दों तक की सरल कहानी और दैनिक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित संवाद लेखन शामिल होगा। इसके अतिरिक्त पाठ्य सामग्री पर आधारित लेखन कौशल के लिए 10 अंक तय हैं, जिनमें लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

R3 पर प्रोजेक्ट के लिए 15 नंबर और 5 नंकर का वाइवा

बोर्ड ने R3 के मूल्यांकन में 15 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क भी अनिवार्य किया है। इसके लिए स्थानीय रीति-रिवाज, त्योहार, लोक कला, तकनीकी नवाचार, स्थानीय साहित्यकार या क्षेत्रीय संस्कृति जैसे विषय सुझाए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्ट का मूल्यांकन उसकी सजावट के आधार पर नहीं, बल्कि छात्र की मौलिकता, शोध, समझ और विषयवस्तु की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। प्रोजेक्ट के साथ पांच अंकों का मौखिक परीक्षण (वाइवा) भी होगा।

NEET UG Result 2026: 20 जुलाई को जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट? जानें एनटीए अधिकारी ने क्या दिया अपडेट

NEET UG Result 2026: 20 जुलाई को जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट, जानें एनटीए अधिकारी ने क्या दिया अपडेट

NEET UG Result 2026: दो बार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 दे चुके 22 लाख परीक्षार्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हें एमबीबीएस एडमिशन और नए शैक्षिक सत्र शुरू होने में देरी की भी चिंता सता रही है। लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एक राहत भरी खबर आ रही है। परीक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) को जानकारी दी है कि नीट यूजी 2026 रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

हालांकि, एजेंसी ने अभी रिजल्ट की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारी ने स्टूडेंट्स को यह भी भरोसा दिलाया कि री-एग्जाम की वजह से हुई देरी के कारण एमबीबीएस शैक्षिक सत्र शुरू होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें, नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को हुआ था, जिसमें लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले, 03 मई 2026 को हुए नीट यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों की वजह से कैंसिल कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, “हम अभी कोई तारीख नहीं बताना चाहेंगे, लेकिन रिजल्ट 20 जुलाई तक आ जाएगा। आमतौर पर, एग्जाम के 45 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार, क्योंकि हमने 37 दिनों में एग्जाम कराया है, इसलिए हम रिजल्ट बहुत पहले घोषित कर देंगे।” नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी, और कैंडिडेट्स को 28 जून तक आपत्ति करने का समय दिया गया था। अधिकारी के मुताबिक, परीक्षार्थियों की ओर से करीब 10,000 चुनौतियां दी गई हैं।

एजेंसी अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार करने से पहले हर ऑब्जेक्शन को रिव्यू कर रही है। अधिकारी ने आगे कहा, “हमें सभी चैलेंज को एक-एक करके स्कैन करना होगा, सपोर्टिंग एविडेंस की जांच करनी होगी और उनमें से हर एक का जवाब देना होगा।” एनटीए ने यह भी कहा कि री-एग्जाम के बावजूद, एमबीबीएस प्रवेश कार्यक्रम और नए शैक्षिक सत्र के शेड्यूल पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, काउंसलिंग टाइमटेबल अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है।

नीट यूजी रिजल्ट घोषित होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), एम्स, JIPMER, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। स्टेट अथॉरिटी बाकी 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल अलग से घोषित करेंगी। इस बीच, तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों ने नीट यूजी 2026 रिजल्ट के इंतजार के बीच नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।

काउंसलिंग के लिए परीक्षार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, काउंसलिंग फीस पे करनी होगी, और अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीटें नीट रैंक, श्रेणी, आरक्षण नियम, पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर दी जाती हैं। सीट हासिल करने वाले उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश के लिए अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

CA Foundation Result 2026 OUT: महाराष्ट्र की बेटियां बनीं सीए फाउंडेशन की टॉपर, 1 और 3 स्पॉट पर जमाया कब्जा, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी

NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: नीट यूजी में फिजिक्स के बाद जुलॉजी के सवाल पर बढ़ा बवाल, फाइनल आंसर की से ‘ड्रॉप’ हो सकते हैं दो सवाल

NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: 21 जून 2026 को नीट यूजी री-एग्जाम में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिजल्ट से पहले एनटीए इस परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की से जुड़ी एक खबर, जो परीक्षार्थियों को राहत पहुंचा सकती है। खबरों की मानें, तो फिजिक्स के बाद नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में जुलॉजी के पेपर में पूछे गए एक सवाल को लेकर बवाल मच गया है। विषय विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस सवाल के लिए दिए गए एमसीक्यू के चारों विकल्प गलत हैं। इसके बाद से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की फाइनल आंसर की से दो सवाल ‘ड्रॉप’ होने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

अगर ऐसा हुआ तो नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल सभी परीक्षार्थियों को सीधे 8 बोनस अंक मिलेंगे। बता दें, एनटीए ने 21 जून 2026 को हुई परीक्षा की अस्थायी आंसर की पर 28 जून तक आपत्तियां मांगी थी। एनटीए को तय समयसीमा में इस पर 10,000 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। एनटीए ने जहां परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट का मूल्याकंन शुरू कर दिया है। वहीं, विषय विशेषज्ञों ने फिजिक्स के बाद जुलॉजी विषय के एक सवाल पर उंगली उठा दी है। विशेषज्ञों का दावा है कि प्रश्नपत्र में दिए गए चारों विकल्प एनसीईआरटी की किताब से मेल नहीं खाते हैं।

कोटा के नीट विशेषज्ञें ने किया दावा

नीट की प्रोविजनल आंसर की पर कोटा के नीट एक्सपर्ट्स ने आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि पेपर कोड 470 में जुलॉजी सेक्शन के प्रश्न संख्या 167 के दिए गए चार विकल्प बिल्कुल गलत हैं।

क्या कहता है एनटीए का नियम ?

नीट परीक्षा में एनसीईआरटी की किताबों से सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए अगर कोई सवाल या उसके विकल्प टेक्स्टबुक से बाहर के हों तो एनटीए को उसे हटाना ही पड़ता है। मौजूदा हालात में फिजिक्स और जुलॉजी के दो सवालों पर बवाल बढ़ने पर ये ड्रॉप होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एनटीए बैकएंड पर ही रिजल्ट में 8 बोनस नंबर जोड़ने का फॉर्मूला तैयार कर रहा है, जिससे रिजल्ट जारी करते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी न हो।

एनटीए का बोनस देने का फॉर्मूला

किसी सवाल पर बोनस नंबर देने के लिए एनटीए ने 4 बेहद स्पष्ट नियम बनाए हैं :

अगर कोई सवाल गलत है या सिलेबस से बाहर है तो उसे ड्रॉप कर दिया जाता है। इस स्थिति में सभी परीक्षार्थियों को 4 नंबर मिलते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल को किया हो या नहीं।

अगर किसी सवाल के दो उत्तर सही हैं तो सिर्फ उन्हीं छात्रों को नंबर मिलते हैं जिन्होंने उन दोनों सही विकल्पों में से किसी एक को चुना हो।

अगर सवाल के चारों विकल्प सही मान लिए जाएं तो उन सभी को नंबर मिलते हैं जिन्होंने सवाल हल करने की कोशिश की हो।

अगर चारों विकल्प गलत निकलते हैं तो यह सवाल भी ड्रॉप माना जाता है और सभी कैंडिडेट्स को बराबर 4 बोनस नंबर दे दिए जाते हैं।

इससे पहले फिजिक्स के 2 सवालों पर उठी थीं उंगलियां

जूलॉजी से पहले फिजिक्स के दो सवालों को पर छात्रों और विशेषज्ञों ने उंगली उठाई थी। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EM Waves) वाले सवाल के 2 ऑप्शंस सही बैठ रहे हैं। ऐसे में उन दोनों में से किसी भी एक विकल्प को चुनने वाले छात्रों को नंबर दिए जाएंगे। वहीं, वर्नियर कैलिपर्स वाले दूसरे सवाल के चारों ही विकल्प गलत पाए गए हैं। इस वजह से फिजिक्स का सवाल ड्रॉप होना तय माना जा रहा है और इसके बदले सबको नंबर मिलेंगे।

NEET UG Refund Portal 2026: एनटीए ने बढ़ाई नीट यूजी फीस रिफंड की आखिरी तारीख, बैंक डीटेल वेरिफाई करने की पूरी प्रक्रिया यहां जानें

UP TGT 2026: यूपी शिक्षा आयोग आज जारी कर सकता है टीजीटी का रिजल्ट, जानें रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत

UP TGT 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही 03 और 04 जून, 2026 को हुई यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UP TGT) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। हाल ही में हुए पीजीटी परीक्षा में, यूपीईएसएससी ने ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के 15 दिनों के अंदर लिखित परीक्षा का नतीजा जारी कर दिया था। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी शिक्षा आयोग टीजीटी के रिजल्ट भी इसी ट्रेंड के आधार पर 30 जून को जारी कर सकता है। यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट यानी upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

टीजीटी रिजल्ट रिजल्ट रिलीज डेट

यूपीईएसएससी ने 06 जून, 2026 को यूपी टीजीटी रिजल्ट आंसर की जारी की थी और 12 जून तक ऑब्जेक्शन स्वीकार किए थे। इसलिए उम्मीद है कि बोर्ड 30 जून, 2026 को यूपी टीजीटी रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि यूपीईएसएससी की तरफ से यूपी टीजीटी रिजल्ट की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं है। यूपी टीजीटी 2026 रिजल्ट और इसकी रिलीज डेट के बारे में ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

यूपी टीजीटी रिजल्ट कैसे चेक करें?

जारी होने के बाद यूपी टीजीटी 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा। परीक्षार्थियों को यूपी टीजीटी 2026 परीक्षा रिजल्ट का पीडीएफ चेक करने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • ‘यूपी टीजीटी रिजल्ट’ तक नीचे स्क्रॉल करें और उस पर क्लिक करें।
  • यूपी टीजीटी रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा, रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

दस्तावेज सत्यापन के लिए ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी

रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन कैंडिडेट्स के कटऑफ मार्क्स से ज्यादा नंबर आएंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उन्हें सत्यापन के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट यहां दी गई है।

  • सरकार की तरफ से जारी वैलिड फोटो ID
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10+2 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • सभी सालों की ग्रेजुएशन डिग्री और मार्कशीट
  • BEd, BTC, या इसके बराबर टीचिंग डिग्री सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट

सब्जेक्ट के हिसाब से वैकेंसी

यूपी टीजीटी 2026 परीक्षा 3539 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 8,68,531 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी टीजीटी 2026 के लिए विषयवार पद का विवरण नीचे दिया गया है :

इंग्लिश : 557 पोस्ट (511 पुरुष, 46 महिला)

हिंदी : 557 पोस्ट (509 पुरुष, 48 महिला)

मैथमेटिक्स : 533 पोस्ट (508 पुरुष, 25 महिला)

साइंस : 540 पोस्ट (499 पुरुष, 41 महिला)

सोशल साइंस : 383 पोस्ट (337 पुरुष, 46 महिला)

संस्कृत : 291 पोस्ट (264 पुरुष, 27 महिला)

फिजिकल एजुकेशन : 170 पोस्ट (157 पुरुष, 13 महिला)

आर्ट : 148 पोस्ट (132 पुरुष, 16 महिला)

होम साइंस : 179 पोस्ट (139 पुरुष, 40 महिला)

NEET UG 2026 Re-Exam Result: जल्द खत्म होगा नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार, नतीजों को अंतिम रूप देने में जुटी एनटीए

NTA GAT-B Result 2026: गैट बी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ जारी, जानें कैसे और कहां देख सकते हैं स्कोरकार्ड

NTA GAT-B Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 की परीक्षा दे चुके हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा और अहम अपडेट है। अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/gat-bet पर अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड अब देख और डाउनलोड कर सकते हैं। गैट-बी परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी।

बता दें, गैट-बी और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2026, 17 मई, 2026 को देश भर के 54 शहरों में बनाए गए 79 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। गैट-बी के लिए कुल 9,538 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि बीईटी परीक्षा में 1,270 कैंडिडेट शामिल हुए थे। एनटीए ने पहले 10 जून, 2026 को दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए थे।

एनटीए गैट-बी 2026 रैंक कार्ड : जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को ये लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे :

  • एप्लिकेशन नंबर
  • पासवर्ड
  • कैप्चा

एनटीए गैट-बी 2026 रैंक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षार्थी अपना ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/gat-bet पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “GAT-B 2026 स्कोर कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें और लॉग इन करें।
  • GAT-B 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के रेफरेंस के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे आगे के एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अपने गैट-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करके संभाल कर रखें।

हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क

एनटीए ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे गैट-बी स्कोरकार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गैट-बी 2026 से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी या सवाल के मामले में, कैंडिडेट्स तुरंत एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या dbt@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Exam 2026: कल एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में जरूर ले जाएं ये दस्तावेज, यहां देखें परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश

NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key Released: 28 जून तक दर्ज करें आंसर की पर आपत्ति, आपका दावा हुआ सही तो वापस होगी ऑब्जेक्शन फीस

NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key Released: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी 2026 री-एग्जाम देने वाले 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून, 2026 को हुए नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की अस्थायी उत्तर कुंजी (Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके साथ ही एजेंसी ने परीक्षार्थियों के लिए आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है। री-एग्जाम में शामिल हुए जो कैंडिडेट अब प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं और आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट द्वारा किसी सवाल पर की गई आपत्ति अगर सही पाई जाती है, तो उसके लिए लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

एनटीए ने आंसर की जारी करने और आपत्ति विंडो खोलने की जानकारी एक नोटिफिकेशन के जरिए दी। एजेंसी की अधिसूचना के मुताबिक, चुनौती विंडो 25 जून से 28 जून, 2026 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। अस्थायी उत्तर कुंजी में जिन परीक्षार्थियों कोई गड़बड़ी मिलती है, वे हर सवाल के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देकर ऑब्जेक्शन दे सकते हैं। परीक्षार्थियों को सवालों पर आपत्ति दर्ज कराते समय उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज दाखिल करने होंगे।

नीट यूजी 2026 आंसर की को कैसे चैलेंज करें?

नीट यूजी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “NEET(UG) – 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए आंसर की चैलेंज” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • एनसीईआरटी या स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट या सबूत अपलोड करें।
  • जरूरी फीस भरें और चैलेंज सबमिट करें।

आपत्ति सही होने पर एनटीए लौटाएगा फीस

एनटीए ने चुनौती दिए गए हर सवाल के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस तय की है। हालांकि, अगर एक्सपर्ट रिव्यू के बाद चैलेंज सही पाया जाता है, तो उस खास सवाल के लिए दी गई फीस वापस कर दी जाएगी। कैंडिडेट ध्यान दें कि ऑब्जेक्शन सिर्फ एक बार सबमिट किए जा सकते हैं, और फाइनल सबमिशन के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए, कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि पेमेंट करने से पहले सभी डिटेल्स ध्यान से वेरिफाई कर लें।

रिस्पॉन्स शीट से निकाल सकते हैं अपना स्कोर

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि कितने प्रश्न सही हुए हैं और अनुमानित स्कोर कितना बन रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम केवल एनटीए द्वारा जारी फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।

आपत्तियों की समीक्षा के बाद आएगी फाइनल आंसर की

28 जून तक प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद ही नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर संदेह है वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Emergency in NCERT textbook: एनसीईआरटी की कक्षा 9 की किताब में पहली बार शामिल हुआ आपातकाल, भारतीय नदियों के नाम भी शामिल

NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key: परीक्षार्थी कर रहे नीट री-एग्जाम की आंसर की का इंतजार, जानें जारी होने के बाद आंसर की पर कैसे कर सकेंगे ऑक्जेक्शन

NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी री-एग्जाम 21 जून को पूरे देश और विदेश के चुनिंदा केंद्रों में आयोजित किया गया था। परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार है। इससे 03 मई 2026 को हुई परीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 06 मई को उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी थी। इस ट्रेंड को देखते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 28 जून को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की आंसर की जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि एनटीए की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आंसर की चेक कर सकेंगे। आंसर की चेक करने के लिए छात्रों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके साइट पर लॉग इन करना होगा। एनटीए ने उन छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है जो आंसर को चैलेंज करना चाहते हैं। प्रोविजनल आंसर की के साथ, एनटीए ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स का एक्सेस भी दे सकता है।

एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक अस्थायी उत्तर कुंजी में उन सभी जरूरी प्रश्न पत्र कोड के हल होंगे जो मेडिकल रीटेस्ट के दौरान बांटे गए थे। आइए जानें नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स

री-नीट 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स दिए गए हैं:

  • ऑफिशियल नीट वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 आंसर की” या “री-नीट 2026 आंसर की” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • आंसर की और आपके रिकॉर्ड किए गए जवाब/OMR शीट स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • अगर ज़रूरत हो, तो अपना क्वेश्चन पेपर कोड चुनें और आंसर की PDF डाउनलोड करें।
  • एक कॉपी सेव करें और स्कोर का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों की तुलना ऑफिशियल जवाबों से करें।

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की पर आपत्ति उठाने के स्टेप्स

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के ये स्टेप्स हैं:

  • ऑफिशियल NTA नीट वेबसाइट पर जाएं और अपने एप्लीकेशन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • कैंडिडेट डैशबोर्ड पर मौजूद “चैलेंज आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
  • आप जिस सवाल को चैलेंज करना चाहते हैं, उसे चुनें और सही जवाब का ऑप्शन चुनें।
  • अपनी आपत्ति को सही ठहराने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • चैलेंज फीस ऑनलाइन पे करें और डेडलाइन से पहले आपत्ति सबमिट करें।
  • ज्यादा अपडेट्स और नोटिफिकेशन्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

Devina Gehlot CUET UG 2026 AIR 1: 1232 अंकों के साथ टॉपर बनी देविना गहलोत ने इस नुस्खे से पाई सफलता, जानें क्या है देविना का सक्सेस मंत्र