Stock to Buy: महिंद्रा ग्रुप का स्टॉक दे सकता है 42% तक रिटर्न, Emkay ने खरीदने की सलाह दी

Stock to Buy: महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स को लेकर Emkay Research का नजरिया मजबूत है। ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही ₹500 का टारगेट दिया है। इस शेयर का भाव फिलहाल ₹351 था। यहां करीब 42% तेजी की गुंजाइश बनती है।

नए प्रोजेक्ट से कारोबार को सपोर्ट

Emkay के मुताबिक, महिंद्रा लाइफस्पेस का कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है। सितंबर तिमाही में महालक्ष्मी का बीकनहिल और पुणे का सिटाडेल प्रोजेक्ट प्री-सेल्स के लिए शुरू हो गया है।

कंपनी अब पुणे के महालुंगे प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका GDV करीब ₹3,500 करोड़ है। इसके अलावा बोरीवली, बेंगलुरु और मुलुंड में तीन और प्रोजेक्ट FY27 की दूसरी छमाही में पाइपलाइन में हैं। इन तीनों का कुल GDV करीब ₹4,100 करोड़ है।

5000 करोड़ की प्री-सेल्स का अनुमान

Emkay के मुताबिक, कंपनी FY27 में ₹4,500-5,000 करोड़ की प्री-सेल्स का लक्ष्य हासिल कर सकती है। कंपनी ने FY27 में ₹10,000-20,000 करोड़ के GDV का बिजनेस डेवलपमेंट करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी FY27 में अब तक ₹7,100 करोड़ का GDV जोड़ चुकी है। इसमें कांदिवली का ₹5,600 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा बोरीवली के दो और चेंबूर के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का कुल अनुमानित GDV ₹1,500 करोड़ है।

 महिंद्रा रेनफॉरेस्ट से भी उम्मीद

महिंद्रा रेनफॉरेस्ट कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसका GDV करीब ₹12,000 करोड़ है। पहले चरण में 12 टावर हैं। इनमें से पांच टावर लॉन्च हो चुके हैं।

Emkay के मुताबिक, प्रोजेक्ट को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर महीने करीब 400-500 लोग प्रोजेक्ट देखने पहुंच रहे हैं। 2BHK घरों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं, महंगे घरों की मांग भी बढ़ी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि महिंद्रा रेनफॉरेस्ट FY27 में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स दे सकता है।

Trent Q2 Update: टाटा की कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹5788 करोड़ पहुंचा, Zudio के स्टोर 1000 के पार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SBI Funds Management Shares: ₹750 तक जा सकता है स्टॉक, Emkay ने खरीदने की सलाह दी

SBI Funds Management Shares: SBI Mutual Fund चलाने वाली कंपनी SBI Funds Management की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर ₹574 के IPO प्राइस के मुकाबले 6.84% प्रीमियम के साथ ₹613.30 पर NSE में लिस्ट हुआ। कारोबार के दौरान यह ₹624.95 तक पहुंचा। हालांकि दिन के अंत में शेयर ₹609.75 पर बंद हुआ, जो लिस्टिंग प्राइस से 0.58% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.24 लाख करोड़ रहा।

Emkay ने दी ‘Buy’ रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ₹750 का टारगेट प्राइस रखा है। यह IPO प्राइस के मुकाबले करीब 31% और मौजूदा क्लोजिंग भाव के मुकाबले करीब 23% की संभावित तेजी दिखाता है।

Emkay के बुलिश रुख की वजह

Emkay का मानना है कि भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की लंबी अवधि की ग्रोथ का सबसे बड़ा फायदा SBI Funds Management को मिल सकता है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, SBI का मजबूत ब्रांड और बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। फिलहाल SBI Mutual Fund के करीब 55 लाख ग्राहक हैं, जबकि SBI के 2.1 करोड़ सैलरी अकाउंट हैं। यानी अभी भी कंपनी के पास नए ग्राहकों को जोड़ने की बड़ी गुंजाइश है, खासकर B-30 शहरों और ग्रामीण इलाकों में।

अब किस फैक्टर पर फोकस रहेगा?

Emkay को उम्मीद है कि कंपनी धीरे-धीरे इक्विटी म्यूचुअल फंड, AIF और PMS जैसे ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाएगी। इससे कमाई बेहतर हो सकती है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी का EBITDA CAGR करीब 17% रह सकता है।

क्या हैं जोखिम?

Emkay ने कुछ जोखिम भी बताए हैं। SBI के नेटवर्क से नए ग्राहक कम जुड़ सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीमों का प्रदर्शन कमजोर पड़ सकता है। शेयर बाजार में लंबे समय तक सुस्ती रह सकती है। रेगुलेटरी नियमों में बदलाव भी कंपनी की ग्रोथ पर असर डाल सकते हैं।

Bandhan Bank Q1 Results: 35% बढ़ा मुनाफा, NPA घटा; लोन-डिपॉजिट में दिखी दमदार ग्रोथ

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।