Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        IIT-IIM से IAS तक पहुंचीं फिर भी अकेलापन नहीं संभाल पाईं! पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल क्यों बोलीं- खुश रहना नहीं सीखा

        Posted on September 1, 2026September 1, 2026 by admin

        IAS Divya Mittal News: इस वक्त देशभर में IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे की चर्चा है। 13 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद दिव्या मित्तल ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद जब तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हुईं तो दिव्या मित्तल ने यह भी साफ साफ बताया कि ये उनका सोचा समझा हुआ फैसला है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं, रुचियों और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने का फैसला लिया है। अब इस्तीफे से इतर दिव्या मित्तल के करियर ग्राफ और अकेलेपन और खुश रहने से जुड़ी बातों पर उनके थॉट्स ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि कैसे देश की सबसे उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली भी व्यक्ति को खुश रहना और अकेलापन संभालना नहीं सिखा पाती।

        दिव्या मित्तल का करियर ग्राफ किसी के लिए भी चौंकाऊ हो सकता है। वह आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर जैसे देश के टॉप इंस्टिट्यूट से पढ़ाई कर चुकी हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने से पहले वह लंदन में फाइनेंस सेक्टर में नौकरी कर रही थीं। इसके बाद वह भारत आईं और आईएएस बनीं।

        आईआईटी, आईआईएम से आईएएस… पर खुश रहना नहीं सीखा’

        इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है और सोचने पर मजबूर भी करती है। दिव्या मित्तल ने एक्स पर अकेलेपन को संभालने को लेकर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसपर ठहर कर सोचा जाना चाहिए। दिव्या मित्तल की इस पोस्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है।

        IIT Delhi to IIM Bangalore to IAS. I got the best education my country had to offer. It taught me how to crack tough exams and manage big responsibilities. But it never taught me how to quiet my own mind or handle loneliness. We spend many years learning how to achieve, but not a…

        — Divya Mittal (@divyamittal_IAS) May 17, 2026

        इसमें दिव्या मित्तल लिखती हैं कि ‘आईआईटी दिल्ली से आईआईएम बैंगलोर और फिर आईएएस… मुझे अपने देश द्वारा दी जाने वाली सबसे बेहतरीन शिक्षा मिली। इसने मुझे कठिन परीक्षाओं को क्रैक करना और बड़ी जिम्मेदारियों को संभालना सिखाया लेकिन इसने मुझे कभी यह नहीं सिखाया कि अपने मन को शांत कैसे रखा जाए या अकेलेपन को कैसे संभाला जाए। हम हासिल करना सीखने में कई साल बिताते हैं, लेकिन खुश रहना सीखने में एक दिन भी नहीं लगाते। स्कूल शिक्षा में क्या छूट रहा है, इस पर मेरे विचार।’

        दिव्या मित्तल के इस पोस्ट ने कई लोगों के दिलों को छुआ है क्योंकि आज के दौर में बहुत से लोग अकेलेपन और मन की अशांति से चुपचाप जूझ रहे हैं।

        स्कूली शिक्षा में क्या छूट रहा है? पूर्व IAS दिव्या मित्तल के 9 थॉट पॉइंट्स

        दिव्या मित्तल ने अपनी पोस्ट के माध्यम से उन 9 महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से समझाया है जो हमारे देश की स्कूली शिक्षा प्रणाली में पूरी तरह गायब हैं:

        1- इमोशनल रेगुलेशन (भावनाओं पर नियंत्रण): दिव्या लिखती हैं कि हमने पीरियॉडिट टेबल तो याद कर ली, लेकिन किसी ने टूटे हुए दिल की केमिस्ट्री नहीं समझाई। स्कूल ने हमसे शांत रहने की मांग की और चुप्पी को ही शांति समझ लिया। आज हम अपनी ही भावनाओं के तूफान में डूबने लगते हैं क्योंकि हमें भावनाओं को दबाना सिखाया गया, उन्हें प्रोसेस करना नहीं।

        2- डीप कम्युनिकेशन (गहरा संवाद): हमें सही निबंध लिखना तो सिखाया गया लेकिन न तो ना कहना सिखाया गया और न ही ये कहना कि मुझे आघात लगा है। हम बड़े होने के बाद के असल जीवन की शब्दावली नहीं सीख पाते। बॉस द्वारा की जाने वाली बुलिंग के सामने कैसे टिके रहना है या ना कहकर अपने काम की बाउंड्री का कैसे ख्याल रखना है, इसका कोई कोर्स नहीं होता।

        3- क्रिटिकल थिंकिंग (गहन सोच): स्कूल में सबसे ज्यादा जवाब देने वाला इंसान जीतता था, लेकिन व्यावहारिक जीवन में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाला ही सर्वाइव करता है। यही वजह है कि बहुत सारे बिना यह सोचे-समझे कि विचार कहां से आए दूसरों की राय को आत्मविश्वास से दोहराते रहते हैं।

        4- फाइनेंशियल लिटरेसी (वित्तीय साक्षरता): हमने सालों तक गणित पढ़ा और X का मान निकाला, लेकिन खुद को कर्ज के जाल में फंसने से बचाना कभी नहीं सीखा।

        5- सेल्फ-डिसिप्लिन (आत्म-अनुशासन): स्कूल घंटियों और टाइम-टेबल की दुनिया है, जहां कोई और हमेशा बताता है कि कब क्या करना है। लेकिन बड़े होने के बाद कोई शिक्षक नहीं होता बताने के लिए ऐसे में हम खुद को फंसा हुआ पाते हैं।

        6- हैंडलिंग लोनलीनेस (अकेलेपन से निपटना): स्कूल में आप हमेशा लोगों से घिरे रहते हैं, लेकिन बड़े हो जाने के बाद के अकेलेपन से हमें निपटना नहीं आता।

        7- रीडिंग पीपल (लोगों को पहचानना): स्कूल का समय मासूम होता है, जहां आसानी से दोस्त मिल जाते हैं। आगे जब ऐसा नहीं होता तो हमें लगता कि हमारे साथ धोखा हुआ, हमें लोगों के इरादों को परखना नहीं सिखाया जाता।

        8- मेंटल हेल्थ मेंटेनेंस (मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल): हमारे पास शरीर के लिए जिम क्लास तो है, लेकिन आत्मा के लिए कुछ नहीं। हमें यह जानना चाहिए कि हम तनाव में कब हैं और कब मदद मांगनी चाहिए।

        9- नोइंग योरसेल्फ (खुद को जानना): हम सर्वश्रेष्ठ छात्र बनने की कोशिश में साल बिता देते हैं, लेकिन खुद को जानना हमें सिखाया ही नहीं जाता।

        दिव्या मित्तल की बातें निश्चित तौर पर थॉट प्रोवोकिंग हैं। ये हमें बताती हैं कि स्कूली एजुकेशन में कितने महत्वपूर्ण बिंदु हमसे छूट जाते हैं।

        यह भी पढ़ें: सितंबर में जन्मे बच्चों की छुपी खूबियां, छोटी उम्र से दिखने लगते हैं ये 5 संकेत

        Posted in Share Market  |  Tagged Bangalore, Delhi, Divya Mittal, Divya Mittal IAS News, Divya Mittal resignation, Divya Mittal Social Media Post, Divya Mittal X Post, Education, Former IAS Officer, how to, ias divya mittal, IAS Divya Mittal Resignation, ias officer, IIM Bangalore, IIT, IIT Delhi, IT, loneliness, News, X, आईएएस दिव्या मित्तल, आईएएस दिव्या मित्तल इस्तीफा, आत्मविश्वास, एजुकेशन, करियर, दिव्या मित्तल, दिव्या मित्तल का एक्स पोस्ट, दिव्या मित्तल की खबर, दिव्या मित्तल की सोशल मीडिया पोस्ट, फाइनेंशियल, फाइनेंस, भारत, मानसिक स्वास्थ्य, लंदन, शेयर, सोशल मीडिया पोस्ट
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:52 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        69 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार