M.K. Sons Fine Jewels IPO 5 गुना भरकर बंद, अब 4 नवंबर को लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा?

एम के संस फाइन ज्यूल्स का ₹275.40 करोड़ का IPO 30 अक्टूबर को 5.09 गुना भरकर बंद हो गया। इसे सबसे अच्छा रिस्पॉन्स नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.12 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.08 गुना सब्सक्राइब हुआ। इश्यू में ₹220.32 करोड़ के 1.36 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹55.08 करोड़ के 34 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा।

IPO बंद होने के बाद अब अलॉटमेंट 2 नवंबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 4 नवंबर को शुरुआत कर सकते हैं। IPO के लिए रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt.Ltd. है। प्राइस बैंड ₹153-₹162 प्रति शेयर था।

एम के संस फाइन ज्यूल्स सोने, हीरे और CZ आभूषणों की खुदरा बिक्री करती है। इसके महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में 5 रिटेल शोरूम हैं। कंपनी ‘पवित्र’, ‘रिवाज’, ‘सितारे’, ‘नक्श’, ‘सुनहरे’ और ‘वन एंड ओनली’ जैसे कई कलेक्शंस के तहत अंगूठी, हार, चूड़ियां, झुमके, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, सॉलिटेयर, ब्राइडल ज्वेलरी और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की पेशकश करती है। कंपनी के प्रमोटर रामचंद मुरलीधर रायमलानी, नीलम रामचंद रायमलानी और कुश रामचंद रायमलानी हैं।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹82.62 करोड़ जुटाए थे। यह अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी करके हुई कमाई का इस्तेमाल महाराष्ट्र में एक नया शोरूम खोलने के लिए, गुजरात में मौजूदा शोरूम का विस्तार करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

BLS Polymers IPO: 241 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट 30 अक्टूबर को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

M. K. Sons Fine Jewels की वित्तीय सेहत

एम के संस फाइन ज्यूल्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹101.45 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹15 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर ₹70.52 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 53 प्रतिशत बढ़कर ₹538.86 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 123 प्रतिशत बढ़कर ₹51.80 करोड़ हो गया। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 3.70 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Upcoming IPO: AI सर्विलांस कंपनी Transline Technologies की आईपीओ लाने की तैयारी, 1.62 करोड़ शेयरों का रहेगा OFS

Upcoming IPO: AI बेस्ड सर्विलांस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Transline Technologies Ltd IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी को 22 जनवरी 2026 को SEBI की नियामक टिप्पणियां मिली थीं। अब कंपनी IPO लाने की तैयारी तेज कर रही है। प्रस्तावित IPO में नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसके बजाय मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 1.62 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे।

कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। IPO का प्राइस बैंड, सब्सक्रिप्शन की तारीखें और लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं हुआ है। इश्यू के लिए Motilal Oswal Investment Advisors को बुक-रनिंग लीड मैनेजर और Bigshare Services को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

क्या करती है Transline Technologies?

साल 2001 में स्थापित Transline Technologies का मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों में काम करती है। इनमें वीडियो सर्विलांस, बायोमेट्रिक और आइडेंटिटी मैनेजमेंट, IT इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) और बड़े कारोबारों को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है। इसके प्रमुख ग्राहक क्षेत्रों में रेलवे, स्मार्ट सिटी, तेल और गैस तथा IT शामिल हैं। इसकी सिस्टम इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट्स के साथ वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट, सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन और मैनेज्ड सर्विसेज से भी कमाई होती है।

AI और सर्विलांस के लिए अपने सॉफ्टवेयर

Transline Technologies के मुताबिक, उसने अपने कुछ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी डेवलप किए हैं। इनमें StorePulse AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स के लिए है। CamStore वीडियो को कंप्रेस करने और स्टोरेज को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वहीं, CheckCam CCTV नेटवर्क की निगरानी करता है। कंपनी को सरकारी और संस्थागत टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।