Stocks to Watch: 24 सितंबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, डिफेंस से लेकर पावर स्टॉक्स तक शामिल

Stocks to Watch: गुरुवार 24 सितंबर को बाजार में कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। इनमें ऑर्डर, प्रोजेक्ट, बोनस शेयर और हिस्सेदारी बिक्री जैसी खबरें शामिल हैं।

IRCON International

सरकारी रेल कंपनी IRCON International के खिलाफ Afcons Infrastructure के ₹359.72 करोड़ के दावे पर माइनॉरिटी ट्रिब्यूनल ने ₹23.64 करोड़ देने का फैसला दिया है। यह विवाद T-74R-A वर्क पैकेज से जुड़ा है। इससे पहले मेजॉरिटी ट्रिब्यूनल ने इसी दावे पर ₹147.14 करोड़ देने का फैसला दिया था। इरकॉन का कहना है कि वो फैसले को आगे चुनौती देगी।

Max Estates

रियल एस्टेट कंपनी Max Estates गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 9.76 एकड़ जमीन के लिए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) करेगी। इस प्रोजेक्ट से करीब ₹2,500-3,000 करोड़ का ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) मिलने की उम्मीद है। यहां करीब 15 लाख वर्ग फुट का डेवलपमेंट किया जा सकता है। कंपनी इसे कैपिटल-लाइट मॉडल पर डेवलप करेगी।

GHCL

केमिकल कंपनी GHCL को गुजरात सरकार के कमिश्नर ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग की ओर से कराई गई ई-नीलामी में कंपोजिट लाइसेंस के लिए प्रिफर्ड बिडर घोषित किया गया है। GHCL भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोडा ऐश बनाने वाली कंपनी है।

Exide Industries

बैटरी कंपनी Exide Industries ने अपनी सब्सिडियरी Exide Energy Solutions के 6 GWh लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के फेज-1 की कमीशनिंग पूरी कर ली है। यह प्लांट कंपनी की लिथियम-आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।

Bharat Dynamics

सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics (BDL) को रक्षा मंत्रालय से ₹810.79 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत भारतीय वायुसेना के लिए 160 Satellite Smart Anti-Airfield Weapons (SAT-SAAW) और उनसे जुड़े उपकरणों की सप्लाई होगी।

NTPC

सरकारी पावर कंपनी NTPC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल ₹3,393.83 करोड़ का फाइनल डिविडेंड बांटा है। यह कंपनी के पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 35% है। इससे पहले कंपनी ₹2,666.58 करोड़ के दो अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है।

ESAF Small Finance Bank

प्राइवेट बैंकिंग कंपनी ESAF Small Finance Bank के बोर्ड ने ₹500 करोड़ तक जुटाने को मंजूरी दी है। यह रकम प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करके जुटाई जाएगी। बैंक इस रकम का इस्तेमाल अपने Tier-II Capital को बढ़ाने के लिए करेगा।

Sedemac Mechatronics

ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी Sedemac Mechatronics में निवेशक A91 Emerging Fund, Xponentia Opportunities Fund और HDFC Life Insurance 44.3 लाख शेयर बेच सकते हैं। यह कंपनी की करीब 10% हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस ₹3,000 प्रति शेयर रखा गया है। इससे करीब ₹1,329 करोड़ जुटाने की योजना है।

Avantel

सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Avantel को Zetwerk Manufacturing Businesses से ₹177.35 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी इस ऑर्डर के तहत सैटेलाइट इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर कंपनी के सैटेलाइट और डिफेंस कम्युनिकेशन बिजनेस के लिए अहम है।

Concord Biotech

फार्मा कंपनी Concord Biotech के बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। रिकॉर्ड डेट पर हर एक शेयर पर निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Jagsonpal Pharmaceuticals

फार्मा कंपनी Jagsonpal Pharmaceuticals ने Group Pharmaceuticals का वेलनेस पोर्टफोलियो खरीदने का फैसला किया है। यह सौदा स्लंप सेल के जरिए अधिकतम ₹46.7 करोड़ में होगा। इससे Jagsonpal के वेलनेस बिजनेस पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।

Stock in News: लगातार तीन दिन अमेरिकी कंपनी ने की बिकवाली, आज शेयर अपर सर्किट पर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

Amara Raja Q1 Results: अमारा राजा का मुनाफा 15% बढ़ा, EV बैटरी कारोबार पर बड़ा दांव

Amara Raja Q1 Results: ऑटोमोटिव बैटरी बनाने वाली कंपनी Amara Raja Energy & Mobility ने जून तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 15.8% बढ़कर 191 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 165 करोड़ रुपये था।

कंपनी की रेवेन्यू 24% बढ़कर 4,214.5 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 3,401 करोड़ रुपये थी।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी बेहतर

तिमाही में अमारा राजा का EBITDA 11.7% बढ़कर 405.9 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 363.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 10.7% से घटकर 9.6% रह गया। यानी कमाई बढ़ी, लेकिन मार्जिन पर थोड़ा दबाव रहा।

बैटरी कारोबार से सबसे ज्यादा कमाई

अमारा राजा की सबसे ज्यादा कमाई लीड-एसिड बैटरी और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स से हुई। इस कारोबार की रेवेन्यू 3,279.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,005.24 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं, न्यू एनर्जी बिजनेस की रेवेन्यू 121.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 209.30 करोड़ रुपये रही। इस कारोबार का घाटा भी 35.20 करोड़ रुपये से घटकर 22.05 करोड़ रुपये रह गया। यानी नए कारोबार में भी सुधार दिखा।

EV बैटरी कारोबार में बढ़ाया निवेश

अमारा राजा ने तिमाही के दौरान अपनी सब्सिडियरी Amara Raja Advanced Cell Technologies (ARACT) में करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके बाद इस कंपनी में कुल निवेश बढ़कर 1,650.01 करोड़ रुपये हो गया।

EV बैटरी सेल पर क्या है प्लान?

पिछले महीने कंपनी ने कहा था कि भारत में बनने वाली उसकी पहली EV बैटरी सेल शुरुआत में चीन की बैटरी सेल जितनी सस्ती नहीं होगी। लेकिन कंपनी का मानना है कि स्थानीय उत्पादन बढ़ेगा और सरकार लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी। , इसके बाद ग्राहक भारत में बनी बैटरी के लिए अतिरिक्त कीमत चुकाने को तैयार होंगे।

कंपनी अपनी पहली 2170 सिलेंड्रिकल बैटरी सेल लॉन्च करने जा रही है। इसे सबसे पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल ड्रोन और पावर टूल्स में भी किया जा सकेगा। फिलहाल कई EV कंपनियां इन बैटरी सेल का परीक्षण कर रही हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को इन्हें अपनाने में थोड़ा समय लग सकता है।

Amara Raja शेयरों का हाल

नतीजों के बाद Amara Raja Energy & Mobility के शेयर दबाव में दिखे। कंपनी का शेयर 3.74% की गिरावट के साथ 896.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने से स्टॉक तकरीबन फ्लैट है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 6% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 17.05 हजार करोड़ रुपये है।

Hindustan Copper Q1 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 163% बढ़ा, रेवेन्यू में 81% का उछाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Battery stocks : 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना एक्साइड, अमारा राजा में भी तेजी, जानिए वजह

Battery stocks : बैटरी शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। एक्साइड (Exide Industries) सात फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर में शामिल है। फिलहाल 1.20 बजे के आसपास यह शेयर 26.80 रुपए 6.87 फीसदी की बढ़त के साथ 418 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा थे। आज का इसका दिन का हाई 422.70 रुपए और दिन का लो 391.30 रुपए है। इसी तरह अमारा राजा (Amara Raja Energy & Mobility) में भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। फिलहाल यह शेयर 24.10 रुपए यानी 2.87 फीसदी की तेजी लेकर 865 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 874.60 रुपए है। इन शेयरों में तेजी की क्या है वजह है? आइए जानते हैं।

क्यों दौड़े एक्साइड और अमारा राजा?

लेड की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे इन कंपनियों को फयदा हो सकता है। लेड की कीमतें 2026 की शुरुआत के बाद के निचले स्तर पर दिख रही हैं। लेड की कीमतों में आई गिरावट पर नजर डालें तो इसमें जनवरी 2026 से 11% की गिरावट हुई है। वहीं, 1 महीने में इसके भाव 9 फीसदी तक टूटे हैं।

एक्साइड और अमारा राजा को कितना फायदा?

एक्साइड की बात करें तो कंपनी की मटीरियल कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। वहीं, प्रोडक्शन कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 50-55 फीसदी है। वहीं, अमारा राजा की बात करें तो इसके मटीरियल कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 65-70 फीसदी और प्रोडक्शन कॉस्ट में लेड की हिस्सेदारी 45-50 फीसदी है। ऐसे में लेड की कीमतों में गिरावट से इन दोनों कंपनियों को उत्पादन लागत में काफी कमी हो सकती है। इससे इनके मुनाफे और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। एक्साइड और अमारा राजा पर बाजार के फोकस की वजह ये है कि कंपनियां अमूमन देर से दाम बढ़ाती हैं। लेड के दाम में 10 फीसदी गिरावट से मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट 6-7 फीसदी घटती है।

इन शेयरों की चाल पर एक नजर

एक्साइड (Exide Industries) शेयरों पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 7.02 फीसदी की और 1 महीने में 2.70 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में यह 39.47 फीसदी भागा है। इस साल अब तक इसमें 15.17 फीसदी की बढ़त हुई है। 1साल में इसने 9 फीसदी और 3 साल में 76.32 फीसदी रिटर्न दिया है।

अमारा राजा (Amara Raja Energy & Mobility) के शेयरों में 1 हफ्ते में 3.56 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में इसमें 0.14 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 3 महीने में यह शेयर 18.88 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 4.90 फीसदी की कमजोरी आई है। 1 साल में यह शेयर 9.5 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में इसमें 26.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

 

 

Market View : 24200 की बाधा पर होने पर 24600 तक जा सकता है निफ्टी, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई