TCS Share Price: अच्छे Q2 नतीजों से IT कंपनी का शेयर 6% तक उछला, अब ब्रोकरेज की क्या राय- बाय, सेल या होल्ड?

IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दिन में 6% तक की बढ़त दिखी। बीएसई पर शेयर 2204 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे, जो कि अच्छे रहे। लिहाजा निवेशकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहा है। तिमाही के दौरान TCS का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 12,075 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11.2% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2025 तिमाही में यह 65,799 करोड़ रुपये था। सितंबर 2026 तिमाही में TCS का EBIT सालाना आधार पर 6% बढ़कर 17,553 करोड़ रुपये और EBIT मार्जिन घटकर 23.98% रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर 12 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 अक्टूबर को किया जाएगा।

6 महीनों में कैसा रहा बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2027 के पहले 6 महीनों के दौरान TCS का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,45,463 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 1,29,236 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 27,233 करोड़ रुपये दर्ज​ किया गया, जो सितंबर 2025 ​छमाही में 24,835 करोड़ रुपये था।

TCS के शेयर पर ब्रोकरेज की राय

सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद नोमुरा ने डील बुकिंग से दिख रही संभावनाओं का हवाला देते हुए TCS के शेयर के लिए 2,630 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन चेतावनी भी दी है कि मैक्रो-इकोनॉमिक अनिश्चितता और री-इनवेस्टमेंट का असर शॉर्ट-टर्म ग्रोथ और मार्जिन पर पड़ सकता है। जेपी मॉर्गन ने 2,300 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखी है। गोल्डमैन सैक्स ने 2,210 रुपये के टारगेट के साथ ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है। HSBC ने 2,350 रुपये और CLSA ने 2,038 रुपये के टारगेट के साथ ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखी है। सिटी ने सुस्त रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन पर दबाव और डील मिलने की रफ्तार में कमी का हवाला देते हुए 1,840 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘सेल’ रेटिंग बनाए रखी है।

Acme India Industries Listing: SME कंपनी की शानदार शुरुआत, 13% बढ़त में लिस्ट; शेयर में तुरंत लगा अपर सर्किट

Acme India Industries Listing: SME कंपनी की शानदार शुरुआत, 13% बढ़त में लिस्ट; शेयर में तुरंत लगा अपर सर्किट

SME सेक्टर में एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज की 9 अक्टूबर को शेयर बाजारों में लिस्टिंग शानदार रही। BSE SME पर शेयर लगभग 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 221 रुपये पर लिस्ट हुआ। कुछ ही देर में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत उछला और 232.05 रुपये पर अपर सर्किट लगा। IPO प्राइस ₹196 प्रति शेयर था। कंपनी का ₹121.69 करोड़ का IPO 124.23 गुना भरकर बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 137.93 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 196.27 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 85.50 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या करती है Acme India Industries

एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय रेलवे रोलिंग स्टॉक सेक्टर में काम करती है। इसका फोकस रेलवे कोच के इंटीरियर और पुर्जों की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और वॉरंटी मेंटेनेंस पर है। कंपनी नए रेलवे कोच के लिए टर्नकी फर्निशिंग सॉल्यूशन; पुराने कोच के रिफर्बिशमेंट, अपग्रेडेशन, कन्वर्जन; और टॉयलेट सुविधाओं के आधुनिकीकरण का काम करती है।

यह कई तरह के प्रोडक्ट बनाती और सप्लाई करती है, जैसे ब्रेल साइनेज, FRP प्रोडक्ट, सैनिटरी वेयर, एपॉक्सी फ्लोरिंग, डेकोरेटिव ग्लास FRP, टॉयलेट और कंपार्टमेंट के दरवाजे, सीटें और बर्थ, फायर बैरियर कोटिंग, हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट आदि। एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज 16 रेलवे जोन में ऑपरेशनल है। कंपनी मुख्य रूप से टेंडर-बेस्ड बिजनेस मॉडल के जरिए काम करती है।

IPO में ₹105.98 करोड़ के 54.07 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹15.71 करोड़ के 8.02 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी ने इश्यू की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹34.61 करोड़ जुटाए।

Stock Market Gain: बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 438 अंक तक उछला, निवेशकों की दौलत ₹66563 करोड़ बढ़ी

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, कर्ज चुकाने के​ लिए, अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए, और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।