वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

उत्तरप्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने पहुंचे एक यात्री की पिस्तौल स्क्रीनिंग के दौरान अचानक चल गई। हादसे में AAICLAS के दो स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्री आजमगढ़ का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचा था। दोनों को एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-1810 फ्लाइट से वाराणसी से मुंबई जाना था।

 

हथियार की जांच के दौरान अचानक चली गोली

 

यात्री ने विमान में ले जाने के लिए हथियार होने की जानकारी दी थी। इसके बाद AAICLAS के स्क्रीनर्स ने पिस्तौल की जांच शुरू की। इसी दौरान हथियार से अचानक एक राउंड फायर हो गया। हादसे में एक पुरुष सुरक्षा कर्मचारी के हाथ में चोट लगी, जबकि महिला कर्मचारी के घुटने के ऊपर चोट आई है।

ALSO READ: क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

 

वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि घटना 16 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली IX-1810 फ्लाइट से यात्रा करने वाला था और उसने विमान में ले जाने के लिए हथियार होने की जानकारी दी थी। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, हथियार की जांच के दौरान गलती से एक राउंड फायर हो गया, जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को तत्काल न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजे, तो तिरंगे की छांव में नई पीढ़ी का राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प एक साथ दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस 2026 पर लगभग 1.41 करोड़ बच्चों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान और वंदेमातरम् के सामूहिक गायन में सहभागिता की। 

 

सुबह से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगे रहे। तिरंगे, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट के बीच बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य, नाटक और तिरंगा रैली के माध्यम से आजादी के अमर नायकों के त्याग और बलिदान को याद किया। तिरंगे को सलामी देते बच्चों का उत्साह और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भावनात्मक और राष्ट्रप्रेरक स्वर दिया। इन आयोजनों ने यह संकल्प भी मजबूत किया कि शिक्षा से सशक्त नई पीढ़ी ही विकसित, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।

 

राज्य स्तर पर भी शान से लहराया राष्ट्रध्वज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय/शिक्षा निदेशक (बेसिक) कैंप कार्यालय में महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी एवं शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम बनाते हुए बच्चों के उज्ज्वल, सक्षम और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण के संकल्प को रेखांकित किया गया।

 

शैक्षिक संस्थानों में अमर शहीदों को नमन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में निदेशक गणेश कुमार तथा राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान, प्रशासनिक अधिकारी लव कुमार की उपस्थिति में इस अवसर पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण किया गया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

 

देशभक्ति के रंग में रंगे विद्यालय

प्रदेशभर के विद्यालयों में देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताओं और नाटकों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवगाथा को जीवंत किया। विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं। वाद-विवाद और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, राष्ट्रीय मूल्यों और देश के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ा गया। विद्यालय प्रांगणों में बच्चों की प्रस्तुतियों और सामूहिक गतिविधियों ने स्वतंत्रता दिवस को महज एक औपचारिक आयोजन से आगे बढ़ाकर सीख, सहभागिता और राष्ट्रप्रेम के उत्सव में बदल दिया।

 

बेटियों ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश

प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। गीत, कविता और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और बलिदान को याद किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने यह संदेश भी दिया कि बेटियां शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण की अग्रिम पंक्ति में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

 

विद्यालय बने जनभागीदारी के केंद्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों के साथ अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इससे विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम सामुदायिक उत्सव का रूप लेते दिखाई दिए। गांव से शहर तक विद्यालय परिसरों में तिरंगे के नीचे एकता, भाईचारे, प्रेम और देशभक्ति का संदेश गूंजता रहा।

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

योगी सरकार ने कौशल विकास को नई तकनीक और पारदर्शिता से जोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक नई पहल शुरू की है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और कई नई पहलों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की बात सीधे मिशन तक पहुंचाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR कोड की शुरुआत की गई। मुख्यालय परिसर में ‘कौशल वाटिका’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मिशन निदेशक पुलकित खरे ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया। इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को कौशल संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन के माध्यम से लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगारपरक कौशल के साथ नई तकनीकों और सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी देना जरूरी है। कौशलयुक्त युवा अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास में भी योगदान देता है।

 

समारोह के दौरान युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने के लिए आईटीपी तीव्र एजुकेशन टेक प्राइवेट लिमिटेड और फुल्गोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इन एमओयू के माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और सॉफ्ट स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी तकनीकी जानकारी के साथ संवाद क्षमता, व्यक्तित्व विकास और रोजगार की तैयारी बेहतर होगी।

 

प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड का शुभारंभ किया गया। ट्रेनिंग सेंटर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके युवा बता सकेंगे कि ट्रेनिंग कैसी चल रही है, उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके साथ ही वे अपनी शिकायत या सुझाव भी दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से प्राप्त फीडबैक सीधे मिशन तक पहुंचेगा, जिससे प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी और गुणवत्ता में सुधार होगा। 

 

विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 15 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह, सहायक निदेशक पवित्रा टंडन, सीओओ आशीष कुमार सहित मिशन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और विकास को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में नकल माफिया को बढ़ावा मिला और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। बृजलाल ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ सरकार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।

 

सांसद बृजलाल ने कहा कि वर्ष 1993 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते नकल अध्यादेश समाप्त किया गया था। इसके बाद प्रदेश में नकल माफिया की नींव पड़ी और इटावा समेत आसपास के क्षेत्रों में नकल के केंद्र बन गए। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की छवि खराब हुई और मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ।

 

राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि नकल और भर्ती में अनियमितताओं का असर केवल स्कूली परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पीसीएस, पुलिस भर्ती और अन्य भर्तियों में भी सवाल उठे। बृजलाल ने दावा किया कि अखिलेश यादव सरकार के समय 14 आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने की जिम्मेदार सपा सरकार है।

 

संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए स्कूलों का विलय

 

प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले हजारों स्कूलों के विलय को लेकर उठ रहे सवालों पर बृजलाल ने कहा कि कई विद्यालयों में महज 10 से 15 बच्चे थे। ऐसे विद्यालयों को बड़े स्कूलों में विलय किया गया है, ताकि संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। उन्होंने कहा कि जहां दूरी एक किलोमीटर से अधिक है, वहां विशेष छूट देते हुए व्यवस्था को यथासंभव स्थानीय स्तर पर बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुराने स्कूल भवनों का उपयोग प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों को भी प्री-प्राइमरी शिक्षा से जोड़ा गया है, ताकि बच्चे नियमित स्कूल जाने से पहले प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की देखरेख और प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

बृजलाल ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती भी छात्र संख्या के अनुपात में की जा रही है। जहां कम बच्चे हैं, वहां जरूरत के मुताबिक शिक्षकों की संख्या निर्धारित की जा रही है, जबकि बड़े विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर सुधार किए हैं।

 

विकास के दावों पर भी अखिलेश को घेरा

 

उत्तर प्रदेश सरकार के विकास संबंधी दावों पर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों को लेकर बृजलाल ने इसे विपक्ष का 'फर्जी नैरेटिव' करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश में करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं।

 

बृजलाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव क्या देश की अर्थव्यवस्था के चौथे स्थान पर पहुंचने के तथ्य से इनकार कर सकते हैं। विपक्ष केवल फर्जी नैरेटिव गढ़ने का काम कर रहा है।

 

माफिया और कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना

 

राज्यसभा सांसद ने अखिलेश यादव के कार्यकाल को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में दंगे, रंगदारी, अपहरण और माफिया गतिविधियां आम थीं। ऐसे माहौल में निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने से बचते थे। बृजलाल ने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने के कारण निवेश का माहौल बना है। उन्होंने करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश को उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास का प्रमाण बताते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामगढ़ मल्ला के पास खाई में फरीदाबाद से आए टेंपो ट्रेवलर के गिरने के बाद प्रशासन ने राहत और उपचार की व्यवस्था तेज कर दी है। जिला प्रशासन की टीम ने सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) पहुंचकर हादसे में घायल यात्रियों का हाल जाना।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों का नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन हादसे में घायल लोगों के उपचार और अन्य जरूरी सहायता की निगरानी कर रहा है। प्रशासन की टीम ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 

अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अधिकांश घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। प्रशासन की टीम लगातार घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है और अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय बनाए हुए है।

 

हादसे में एक घायल की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक अन्य शव को खाई से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

 

अधिकारियों ने अस्पताल में लिया घायलों का हाल

 

घायलों का हाल जानने के दौरान एडीएम विवेक राय, एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटलबिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति में योगदान को याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष” बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ‘भारतीय लोकतंत्र में शुचिता और राजनीति में नैतिकता के आदर्श स्थापित किए’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता और राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण रहा। उनकी विचारधारा और सार्वजनिक जीवन आज भी देश के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

‘विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं अटलजी के संकल्प’

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के प्रति अटलबिहारी वाजपेयी का अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करता है। उनके आदर्श और विचार ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

क्या है ‘मुंढे इफेक्ट’? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

tukaram mudhe

'मी तुकाराम मुंढे बोलतो आहे!'—महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के क्षेत्र में यह वाक्य इन दिनों नियमों का उल्लंघन करने वालों और मिलावटखोरों के लिए सबसे बड़ा खौफ बन चुका है।अपनी निडर, सख्त और बेबाक प्रशासनिक शैली के लिए पहचाने जाने वाले IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे (कमिश्नर, महाराष्ट्र FDA) ने राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की कमान संभालते ही खाद्य सुरक्षा की पूरी तस्वीर बदल कर रख दी है। उनकी इस बेखौफ कार्रवाई का असर इतना व्यापक है कि मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में इसे “मुंढे इफेक्ट” (The Mundhe Effect) नाम दिया गया है।

ALSO READ: Weather Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

क्या है “मुंढे इफेक्ट”?

“मुंढे इफेक्ट” का सीधा अर्थ है—ब्रांड चाहे कितना भी बड़ा हो, इतिहास कितना भी पुराना हो या रसूख कितना भी भारी हो; अगर जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ हुआ, तो बख्शा नहीं जाएगा।

तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में FDA ने बिना किसी राजनीतिक या कॉरपोरेट दबाव के बहुराष्ट्रीय फास्ट-फूड चेन्स, 10-मिनट ग्रॉसरी डिलीवरी वाले 'डार्क स्टोर्स', ऐतिहासिक डेरी ब्रांड्स और वीआईपी क्लब्स पर एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक की है।

इस कार्रवाई के डर से न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि कर्नाटक और गुजरात जैसे पड़ोसी राज्यों में भी बड़ी कंपनियों ने अपने किचन्स और वेयरहाउसेज में खुद ही 'मॉक ऑडिट' और 'डीप-क्लीनिंग' अभियान शुरू कर दिए हैं।

1. बहुराष्ट्रीय ब्रांड्स और रेस्टोरेंट चेन्स पर नकेल

FDA कमिश्नर के निर्देश पर राज्यभर के नामचीन आउटलेट्स पर औचक छापेमारी की गई:

 डोमिनोज (Domino's): मुंबई (विले पार्ले, बोरीवली, आर-सिटी मॉल) और कराड स्थित कई डोमिनोज स्टोर्स में गंदगी और खाद्य मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर उनके लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए गए।

 KFC, सबवे, मैक्डोनाल्ड्स और पिज्जा हट: राज्यव्यापी विशेष चेकिंग अभियान के तहत इनके किचन्स की गहन जांच की गई। स्वच्छता संबंधी खामियां मिलने पर कई आउटलेट्स को सख्त सुधार नोटिस (Improvement Notices) जारी किए गए।

 स्टारबक्स और बर्गर किंग: इन प्रीमियम आउटलेट्स के किचन्स में भी FDA की टीमों ने औचक निरीक्षण कर कड़े निर्देश दिए।
 

2. 'डार्क स्टोर्स' और क्विक-कॉमर्स पर बड़ा प्रहार

10 मिनट में डिलीवरी का दावा करने वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स के वेयरहाउसेज में स्वच्छता की धज्जियां उड़ती पाई गईं:
 

 ब्लिंकिट (Blinkit) : मुंबई स्थित ब्लिंकिट के वेयरहाउस पर छापेमारी में अधिकारियों को कॉकरोच, एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स और असुरक्षित स्टोरेज कंडीशन मिलीं, जिसके बाद वेयरहाउस को सील कर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।
 

ज़ेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट : एफडीए ने एक ही दिन में ब्लिंकिट व ज़ेप्टो से जुड़े दर्जनों सेंटर्स पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित किए।

3. FMCG और बेवरेज वेयरहाउसेज पर रातभर छापेमारी

 पारले एग्रो (Parle Agro): चेंबूर, मुंबई में पारले एग्रो से जुड़े एक मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर वेयरहाउस पर पूरी रात चली छापेमारी में भारी मात्रा में एक्सपायर्ड फ्रूटी, एपी फिज और कैंडी जूस जब्त किया गया और गोदाम का लाइसेंस रद्द किया गया।

 रिलायंस रिटेल (Reliance Retail): रिलायंस रिटेल के वेयरहाउसेज में फंगल इंफेक्शन और असुरक्षित स्टोरेज पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई।

4. ना 100 साल पुराना ब्रांड बख्शा, ना वीआईपी क्लब

तुकाराम मुंढे की इस मुहिम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं दिखा:
 

पारसी डेअरी फार्म : मुंबई के 100 साल से भी अधिक पुराने प्रतिष्ठित डेरी ब्रांड के परवाने (चीज़) में फंगस मिलने और कच्चा माल जमीन पर रखे होने के कारण लाइसेंस निलंबित किया गया।

 के. रुस्तम (K. Rustoms): चर्चगेट का दशकों पुराना मशहूर आइसक्रीम पार्लर भी किचन में गंदगी के कारण कार्रवाई की जद में आया।
 

 पॉश क्लब्स: दक्षिण मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI), विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब और जुहू जिमखाना जैसे हाई-प्रोफाइल स्थानों के किचन्स में भी एफडीए टीमों ने छापा मारकर सुधार के सख्त आदेश दिए।

Weather Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

Weather Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

wather update

देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना है। कुछ इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  

ALSO READ: CJI सूर्यकांत की फटकार के बाद BCI चेयरमैन ने NALSAR छात्रों से मांगी माफी, बोले- 'मुझे खेद है'

दिल्ली-NCR में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

दिल्ली-NCR में 16 अगस्त को भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आ सकती है।

मध्य प्रदेश में इन जिलों में बारिश का अनुमान

 

मध्य प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा। भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, खंडवा और नर्मदापुरम में भारी बारिश और गरज-चमक हो सकती है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

 

यूपी में 60-70 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और अयोध्या समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

बिहार में भी भारी बारिश और गरज-चमक

बिहार के पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान हवाएं 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

 

पंजाब-हरियाणा में भी तेज बारिश और हवाएं

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा और होशियारपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हरियाणा में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण कई इलाकों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

 

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का खतरा

 

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तथा यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश और हवाओं का अनुमान

 

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

21 अगस्त तक पूर्वोत्तर में बारिश का दौर

 

पूर्वोत्तर भारत में 21 अगस्त तक मौसम गीला रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

 

दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 से 20 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी परेशान कर सकती हैं।

रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई में योगदान सदैव स्मरणीय

रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई में योगदान सदैव स्मरणीय

hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रामदास सोरेन के संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षों के साथी, उनके अभिभावक स्वरूप, महान आंदोलनकारी और झामुमो के सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन और झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई में रामदास सोरेन का संघर्ष, समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने राज्य के हितों और अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

मुख्यमंत्री ने उनके शिक्षा मंत्री के कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री रहते हुए रामदास सोरेन ने झारखंड के बच्चों के लिए कई योजनाओं को संचालित कराने का काम किया था।

 

‘झामुमो के सशक्त स्तंभ थे रामदास सोरेन’

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में रामदास सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री का यह संदेश झारखंड आंदोलन और राज्य के अधिकारों की लड़ाई में उनके योगदान को याद करने के तौर पर सामने आया है।

जिम्बाब्वे में नाव हादसे का बढ़ा मौत का आंकड़ा, 26 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 72 पहुंची

जिम्बाब्वे में नाव हादसे का बढ़ा मौत का आंकड़ा, 26 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 72 पहुंची

ship zimbabow

जिम्बाब्वे की करीबा झील से 26 और शव बरामद किए गए हैं, जिससे नौका हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 18 बच्चे शामिल हैं। उसने बताया कि तेज लहरों के कारण मंगलवार को नौका पलट गई थी तथा 26 और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।

ALSO READ: CJI सूर्यकांत की फटकार के बाद BCI चेयरमैन ने NALSAR छात्रों से मांगी माफी, बोले- 'मुझे खेद है'

पुरानी हो चुकी यह नौका करीबा शहर से देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित ग्रामीण इलाकों और मछुआरा समुदायों की बस्तियों की ओर जा रही थी। इन इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और सार्वजनिक परिवहन के साधन बहुत कम हैं।

 

प्राधिकारियों ने यह नहीं बताया कि नौका में कितने लोग सवार थे या कितने लोग अब भी लापता हैं। अनुमान है कि नौका में 153 यात्री सवार थे जबकि प्राधिकारियों के अनुसार इसकी क्षमता 90 यात्रियों की थी। जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 77 लोगों को बचा लिया गया है।

ALSO READ: कतर ने ईरान के 3 पायलटों को हिरासत में लेने से किया इनकार, तेहरान के दावे को बताया गलत

प्राधिकारियों ने शुरुआत में कहा था कि नौका में सवार बच्चों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं है क्योंकि टिकट के लिए निर्धारित उम्र से कम आयु के बच्चों को यात्रियों की अनुमानित संख्या में शामिल नहीं किया गया था। बाद में पुलिस की ओर से जारी सूची से जानकारी मिली कि मृत बच्चों में से 16 की उम्र 10 वर्ष या उससे कम थी और इनमें सबसे छोटा बच्चा एक वर्ष का था।