Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की थमी कमाई, 78वें दिन 0.09 करोड़ पर सिमटी फिल्म

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की 78वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई काफी कम हुई है। थिएटर में अपने 78 दिन पूरे करने के बाद इस फिल्म की कमाई में शुक्रवार को पिछले दिन की तुलना में ज्यादा गिरावट देखी गई। लंबे समय तक थिएटर में चलने के बावजूद फिल्म लगातार कलेक्शन कर रही है।

78वें दिन फिल्म ने भारत में 0.09 का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ ने 267,224 शोज के जरिए दुनिया भर में ₹451.31 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन (भारत ग्रॉस- ₹402.51 करोड़, विदेशी- ₹48.80 करोड़) और ₹341.07 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

दशहरा के दिन हनुमान अंश ने सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन तब से कम रहा है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 341.07 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के पार है। वहीं विदेशों में भी फिल्म खूब कमाई कर रही है।

जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी तब किसी को नहीं पता था कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म में कोई नामी एक्टर नहीं है और ना ही इस का ज्यादा बजट है। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी और हिट साबित हुई। इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया और नीम करोली बाबा के किरदार को शोभिनव सत्या ने निभाया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही ‘हनुमान अंश’, 77वें दिन भी कर ली इतनी कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने 77वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है। थिएटर में अपने 77 दिन पूरे करने के बाद इस फिल्म की कमाई में गुरुवार को पिछले दिन की तुलना में गिरावट देखी गई। लंबे समय तक थिएटर में चलने के बावजूद फिल्म लगातार कलेक्शन कर रही है।

77वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 455 शोज से ₹0.22 करोड़ की नेट कमाई की- हिंदी (77वां दिन) में 452 शोज से ₹0.21 करोड़ और तेलुगु (14वां दिन) में 3 शोज से ₹0.01 करोड़। इसके साथ ही भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹402.64 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹341.26 करोड़ हो गया है।

वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल ₹48.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹451.24 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘हनुमान अंश’ का 11वां हफ्ता चल रहा है; 77वें दिन ₹22.00 लाख की कमाई हुई और इस हफ्ते अब तक कुल ₹2.28 करोड़ का कलेक्शन हुआ है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन 10 लाख रुपये से शुरुआत की और अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए। इसने दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे हफ्ते में इसका कलेक्शन 61.00 करोड़ रुपये रहा, जबकि पांचवें हफ्ते में इसने 90.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने छठे वीक में ₹80.25 करोड़ और सातवें हफ्ते में ₹44.80 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें हफ्ते में ₹29.20 करोड़ कमाए थे।

‘हनुमान अंश’ के बारे में

विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा है, जो नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है। शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विहान शेडगे ने कहानी के एक दूसरे पड़ाव पर यह किरदार निभाया है। फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी हैं। ‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई थी।

Hanuman Ansh Box Office Collection: 76वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 76 दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन आज भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और धुआंधार कमाई कर रही है। दृश्यम 3 से लेकर जेलर 2 तक कई बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म बड़ी स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं, जो वाकई तारीफ काबिल है। चलिए बताते हैं फिल्म ने अपने 76वें दिन पर कितनी कमाई की है।

नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआती 15 दिनों में शोज और ऑडियंस नहीं मिली थी। लेकिन अब हालात ये हैं कि 76 दिन बाद भी सिनेमाघरों में यह फिल्म राज कर रही है।

हनुमान अंश की कमाई

76वें दिन हनुमान अंश फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11वें बुधवार को 29 लाख रुपये के करीब कारोबार किया है। फिल्म कई बड़ी फिल्मों के सामने भी टिकी हुई है।

हनुमान अंश का कुल कलेक्शन

दशहरा के दिन हनुमान अंश ने सिर्फ 65 लाख रुपये हुई थी। इस लिहाज से माने तो फिल्म का कलेक्शन बुधवार को कम रहा है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 340.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के पार है। वहीं विदेशों में भी फिल्म खूब कमाई कर रही है। इस भक्ति फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 48.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं दुनियाभर में कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये है।

हनुमान अंश का बजट

जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी तब किसी को नहीं पता था कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म में कोई नामी एक्टर नहीं है और ना ही इस का ज्यादा बजट है। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी और हिट साबित हुई। इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया और नीम करोली बाबा के किरदार को शोभिनव सत्या ने निभाया है।