HDFC Bank News: नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति, वीएन श्रीवत्सन संभालेंगे जिम्मेदारी

HDFC Bank News: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर HDFC Bank ने वी एन श्रीवत्सन को नया चीफ कंप्लायंस ऑफिसर बनाया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। यह अवधि बैंक में जॉइन करने की तारीख से शुरू होगी।

श्रीवत्सन के 4 जनवरी 2027 को HDFC Bank जॉइन करने की उम्मीद है। वह बैंक के फुल-टाइम कर्मचारी होंगे। अभी वह ICICI Bank में ओवरसीज बैंकिंग और सब्सिडियरीज के हेड ऑफ कंप्लायंस और डेटा प्राइवेसी ऑफिसर हैं।

34 साल का अनुभव

श्रीवत्सन को करीब 34 साल का प्रोफेशनल अनुभव है। इसमें करीब 25 साल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में काम करने का अनुभव है। करीब 10 साल का अनुभव सीधे कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन से जुड़ा है।

उन्होंने आठ साल से ज्यादा समय तक रिटेल बैंकिंग कंप्लायंस और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन की जिम्मेदारी संभाली है। उनके काम में रेगुलेशन की निगरानी और रेगुलेटरी इंस्पेक्शन संभालना शामिल रहा है।

कंप्लायंस का लंबा अनुभव

श्रीवत्सन ने कंप्लायंस फ्रेमवर्क और पॉलिसी तैयार करने का काम किया है। इन्हें लागू कराने की जिम्मेदारी भी संभाली है। इसके अलावा उन्होंने रेगुलेटरी इंस्पेक्शन से जुड़े मामलों को भी देखा है।

उन्होंने सीनियर मैनेजमेंट, ऑडिट कमेटी, बोर्ड और रेगुलेटर्स के साथ काम किया है। श्रीवत्सन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्टग्रेजुएट डिग्री की है। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है।

राकेश कुमार राजपूत ने छोड़ा पद

HDFC Bank के चीफ कंप्लायंस ऑफिसर राकेश कुमार राजपूत ने 30 सितंबर 2026 को यह पद छोड़ दिया। वह 1 अक्टूबर 2023 से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे।

हालांकि, राजपूत HDFC Bank के फुल-टाइम कर्मचारी बने रहेंगे। उनके पास बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री है। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के सर्टिफाइड एसोसिएट हैं। इसके अलावा उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट में एडवांस्ड डिप्लोमा है।

Stock in Focus: 1 साल में 46% क्रैश हुआ स्टॉक, अब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹220 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी ने शिपिंग का चार्ज 12% तक बढ़ाया, शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks in Focus: लॉजिस्टिक्स कंपनी Blue Dart Express ने घरेलू शिपिंग की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। 1 जनवरी 2027 से अलग-अलग प्रोडक्ट और ग्राहक के शिपिंग प्रोफाइल के हिसाब से कीमतों में 9% से 12% तक बढ़ोतरी होगी।

कंपनी ने कहा कि यह बढ़ोतरी बढ़ती ऑपरेटिंग लागत की भरपाई के लिए की जा रही है। हालांकि, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच नए ग्राहक बनने वालों को इस बढ़ोतरी से छूट मिलेगी। यानी इन ग्राहकों पर 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाली नई कीमत का असर नहीं होगा।

Blue Dart ने कीमतें क्यों बढ़ाईं?

कंपनी के मुताबिक मजदूरी और यूटिलिटी कॉस्ट बढ़ने से ऑपरेटिंग खर्च बढ़ा है। इसके अलावा महंगाई का भी लागत पर असर पड़ा है।

Blue Dart के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Dipanjan Banerjee ने कहा कि कंपनी इन बढ़ती लागतों को संभालने के लिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, नेटवर्क को बेहतर बनाने और ऑटोमेशन पर काम कर रही है। कंपनी का कहना है कि नई कीमतों से घरेलू कारोबार में डिलीवरी की स्पीड और सर्विस क्वालिटी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

एयर और ग्राउंड नेटवर्क पर निवेश

Blue Dart अपने एयर और ग्राउंड नेटवर्क में निवेश जारी रखेगी। कंपनी का फोकस नेटवर्क को ज्यादा कुशल बनाने, सर्विस बेहतर करने और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने पर है।

Blue Dart के मैनेजिंग डायरेक्टर Balfour Manuel ने कहा कि भारत में कारोबार बढ़ रहा है। कंपनियां नए बाजारों में भी विस्तार कर रही हैं। ऐसे में लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।

Blue Dart के शेयरों का हाल

Blue Dart Express का शेयर बुधवार, 30 सितंबर को NSE पर 1.16% की तेजी के साथ ₹4,629 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 5.13% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 18.71% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 11 हजार करोड़ रुपये है।

Blue Dart का बिजनेस क्या है

Blue Dart Express लॉजिस्टिक्स और एक्सप्रेस डिलीवरी कंपनी है। यह घरेलू और इंटरनेशनल पार्सल, डॉक्यूमेंट और कार्गो डिलीवरी की सेवाएं देती है। कंपनी का बड़ा नेटवर्क एयर और ग्राउंड ट्रांसपोर्ट के जरिए सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।

Stock in Focus: 1 साल में 46% क्रैश हुआ स्टॉक, अब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹220 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock in Focus: 1 साल में 46% क्रैश हुआ स्टॉक, अब इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹220 करोड़ का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd को ₹220.66 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह काम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने दिया है। कंपनी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का संचालन करेगी।

दो साल का है कॉन्ट्रैक्ट

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को यह काम दो साल के लिए मिला है। कंपनी एक्सप्रेसवे पर यूजर फीस भी वसूलेगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा का पूरा संचालन भी संभालेगी। कंपनी को चार पेट्रोल-कम-सेफ्टी व्हीकल भी तैनात करने होंगे। इन गाड़ियों के लिए जरूरी कर्मचारियों की व्यवस्था भी कंपनी करेगी।

पहले साल मिलेंगे ₹105.08 करोड़

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को पहले साल ₹105.08 करोड़ का भुगतान मिलेगा। दूसरे साल कॉन्ट्रैक्ट की रकम में 10% की बढ़ोतरी होगी। दो साल में कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹220.66 करोड़ है। कंपनी को इस काम के लिए 16 सितंबर को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था। इसके बाद 30 सितंबर को कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए।

शेयर का हाल

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बुधवार को 0.67% की गिरावट के साथ ₹42.97 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 7.17% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 46.02% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 308 करोड़ रुपये है।

क्या करती है कंपनी?

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd तीन मुख्य कारोबार करती है। इसमें टोल कलेक्शन, EPC इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट शामिल हैं। टोल कारोबार में कंपनी हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का संचालन और यूजर फीस कलेक्शन करती है। EPC कारोबार में सड़क, हाईवे और ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं। इसके अलावा कंपनी रेजिडेंशियल और कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भी काम करती है।

कंडोम बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक साल में पैसा 7 गुना किया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।