दिवाली से पहले चांदी में रिकॉर्ड गिरावट! ₹3.80 लाख के हाई से टूटकर ₹1.8 लाख पर आया भाव

Silver Price Drop Ahead of Diwali: त्योहारी सीजन और दिवाली से ठीक पहले बुलियन मार्केट से बड़ी खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 4.72% की भारी गिरावट के साथ $49.68 प्रति औंस के आसपास आ गई है, जो नवंबर 2025 के बाद से इसका 11 महीने का सबसे निचला स्तर है। वहीं, यूएस सिल्वर फ्यूचर्स भी 4.97% गिरकर $49.77 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट की इस गिरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखा, जहां स्पॉट चांदी की कीमतें एक ही दिन में 5.70% (₹11,000 से ज्यादा) टूटकर ₹1,82,442 प्रति किलोग्राम पर आ गईं। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 4.52% फिसलकर ₹1,80,885 प्रति किग्रा पर बंद हुई।

पहले जानिए क्यों धड़ाम हुई चांदी?

बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव के अनुसार, चांदी में आई इस तेज गिरावट के पीछे तीन बड़े कारण हैं:

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का डर: अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आर्थिक विकास और लगातार बनी महंगाई के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका गहरा गई है।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड की मजबूती: ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों से बॉन्ड यील्ड और डॉलर को समर्थन मिला है, जिससे बिना ब्याज देने वाली कीमती धातुओं का आकर्षण कम हुआ है।

औद्योगिक मांग पर चिंता: सोने के मुकाबले चांदी पर औद्योगिक मांग का ज्यादा असर होता है। ऊंची कीमतों पर मांग की स्थिरता को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है।

सिल्वर ईटीएफ पर भी पड़ा भारी दबाव

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट से सिल्वर ईटीएफ भी अछूते नहीं रहे और पिछले 6 महीनों में इस कैटेगरी के फंड्स ने नेगेटिव रिटर्न दिया है:

  • Zerodha Silver ETF: -18.84% (सबसे ज्यादा गिरावट)
  • DSP Silver ETF: -18.66%
  • HDFC Silver ETF: -18.59%

$50 का अहम स्तर टूटा: क्या अब और गिरेगी चांदी?

विशेषज्ञों का मानना है कि $50 प्रति औंस का मनोवैज्ञानिक स्तर टूटना निकट भविष्य के सेंटीमेंट के खराब होने का संकेत है।

निरपेंद्र यादव के मुताबिक, ‘कीमतों का $50 के नीचे जाना प्रॉफिट बुकिंग और टेक्निकल सेलिंग को बढ़ावा दे सकता है। अब $50 का लेवल एक बेहद महत्वपूर्ण थ्रेशोल्ड होगा। अगर चांदी इसके नीचे टिकी रहती है, तो आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है। बाजार में स्थिरता के लिए कीमतों का $50 से ऊपर रिकवर होना जरूरी है।’

दिवाली पर ‘बाय द डिप’ करें या नहीं? निवेशकों के लिए सलाह

दिवाली और धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बाजार विशेषज्ञों का रुख सतर्कता भरा है। एनालिस्ट्स की सलाह है कि निवेशकों को केवल भाव गिरने की वजह से तुरंत पूरी पूंजी लगाने से बचना चाहिए।

बाजार में खरीदारी का फैसला करने से पहले कीमतों के स्थिर होने और दोबारा लिवाली लौटने के संकेतों का इंतजार करें। आगे चलकर चांदी की चाल अमेरिकी चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता, अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर इंडेक्स (जो फिलहाल 101.66 पर है) और अमेरिकी बेरोजगारी व नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों से तय होगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Silver Price Today: दिवाली से पहले लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, दिल्ली से हैदराबाद तक देखें ताजा रेट लिस्ट

अगर आप दिवाली से पहले सोना-चांदी लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। सोने और चांदी की कीमतों में शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को गिरावट का रुख देखने को मिला है। चांदी लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है। लेकिन शनिवार होने के चलते MCX और COMEX पर कारोबार बंद है, लेकिन देश के सर्राफा बाजारों में खरीद-बिक्री जारी है। ऐसे में अगर आप आज चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 10 ग्राम से लेकर 1 किलो चांदी के भाव की जानकारी दी गई है।

चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,900 रुपये घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका भाव 5,500 रुपये फिसलकर 2,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। चांदी की हाजिर कीमत 1.41 फीसदी गिरकर 53.83 डॉलर प्रति औंस रह गई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं के भाव में आई इस गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 24 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं

आज के शहरों में चांदी का भाव (1 किलोग्राम)

  • दिल्ली: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • नोएडा: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • अमृतसर: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • भोपाल: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • त्रिवेंद्रम: ₹2,24,900 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,24,900 प्रति किलोग्राम
  • इंदौर: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।