PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर लगातार 6ठे दिन गिरा, ​​7% तक टूटकर 52 वीक के नए लो पर

Policybazaar प्लेटफॉर्म की पेरेंट कंपनी PB Fintech के शेयरों में गुरुवार को लगातार छठे दिन गिरावट है। बीएसई पर शेयर पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत तक टूटकर 988.30 रुपये के लो तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 46200 करोड़ रुपये पर आ गया है। पीबी फिनटेक के शेयर में 24 सितंबर से लगातार गिरावट आ रही है। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI का डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों पर नया ड्राफ्ट आने के बाद शेयर में जबरदस्त बिकवाली का सिलसिला शुरू हुआ और अभी तक जारी है। माना जा रहा है कि कमीशन को लेकर ड्राफ्ट पेपर में प्रस्तावित कटौती से PB Fintech को सबसे ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि इन टेक-रेट पर कॉल सेंटर की लागत नहीं निकल पाएगी।

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ स्ट्रक्चरल सुधारों का प्रस्ताव दिया है। इनका मकसद इंश्योरेंस की लागत कम करना, उन लोगों तक कवरेज पहुंचाना जिन्हें अभी तक यह सुविधा नहीं मिली है, और इस सेक्टर को टिकाऊ विकास की राह पर वापस लाना है। एक दिन पहले सामने आया था कि ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पीबी फिनटेक के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 2310 रुपये से घटाकर 1085 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। लेकिन आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है।

IRDAI का ड्राफ्ट आने के बाद बर्नस्टीन ने अपने नोट में लिखा कि कमीशन में प्रस्तावित कटौती बहुत बुरी है और ड्राफ्ट पेपर में प्रस्तावित ‘टेक रेट’ से PB Fintech का यूनिट-इकोनॉमिक्स बिगड़ जाएगा। कम जनरल इंश्योरेंस टेक रेट पीबी फिनटेक की मौजूदा लागत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। IRDAI के ड्राफ्ट पेपर में कोटेशन (Rates) बनाने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स इकट्ठा करने पर साफ तौर पर रोक लगाई गई है। बर्नस्टीन के अनुसार, PB Fintech के लिए यह कस्टमर बनाने का एक अहम जरिया है।

PB Fintech के लिए दूसरे ब्रोकरेज की रेटिंग

पीबी फिनटेक के शेयर के लिए HSBC ने रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी है। टारगेट प्राइस 2,100 रुपये से घटाकर 1,150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। मोतीलाल ओसवाल ने 1,150 रुपये के टारगेट के साथ न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। मैक्वेरी ने शेयर की रेटिंग आउटपरफॉर्म से घटाकर न्यूट्रल कर दी है। टारगेट प्राइस 1,150 रुपये प्रति शेयर दिया है।

Tech Mahindra 11 साल बाद बांट सकती है बोनस शेयर, अंतरिम डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; 15 अक्टूबर को फैसला

PB Fintech के शेयर में पिछले 5 दिनों में 43 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। शेयर अकेले 24 सितंबर को 36 प्रतिशत नीचे आया था। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 99.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

PB Fintech Share Price : IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में, 5% से ज्यादा भागा यह फिन टेक शेयर

PB Fintech Share Price : बैंकों और ग्रुप लाइफ कंपनियों के कमीशन पर कैंची चलाने की तैयारी है। CNBCTV18 के सूत्रों के मुताबिक IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इंडिविजुल एजेंट्स को राहत मिल सकी है। इस पर जल्द ही IRDAI का कंसल्टेशन पेपर जारी होगा। इस एक्सक्लूसिव खबर के बाद आज PB फिनटेक के शेयर में 5 फीसदी तक तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा मैक्स फाइनेंशियल्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों पर भी इस खबर का असर देखने को मिला।

इंश्योरेंस कमीशन पर कैंची!

CNBCTV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इंश्योरेंस कमीशन पर सख्ती हो सकती है। इंश्योरेंस कमीशन पर कंसल्टेशन पेपर जल्द जारी हो सकता है। कंसल्टेशन पेपर दिशा दिखाने वाला होगा। पेपर में सीधे कमीशन लिमिट तय किए जाने की संभावना कम है। एक्सपेंस और कमीशन लिमिट्स पर इंश्योरेंस इंडस्ट्री के साथ बात होगी। अप्रैल 2027 से नए नियम लागू होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक बैंकों के कमीशन में बड़ी कटौती की पूरी संभावना है। इंडिविजुअल एजेंट्स कमीशन में सबसे कम कटौती की उम्मीद है। ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस पर सख्ती संभव है। ग्रुप लाइफ प्रोडक्ट्स पर बड़ा कमीशन कट लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक,व्यक्तिगत जीवन बीमा उत्पादों पर मिलने वाले कमीशन में भी थोड़ी कमी आने की संभावना है। प्रस्तावित बदलावों के तहत क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के कमीशन में बड़ी कटौती हो सकती है।

इस खबर पर CNBC-TV18 ने IRDAI से प्रतिक्रिया मांगी है। IRDAI के जवाब का इंतजार है।

PB फिनटेक में जोरदार तेजी

इस खबर के चलते आज PB फिनटेक के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज यह शेयर एनएसई पर 91.10 रुपए यानी 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ 1827.10 रुपए पर बंद हुआ। इसका इंट्राडे हाई 1,847 रुपए और इंट्राडे लो 1,710.10 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,964.20 रुपए और 52 वीक लो 1,364 रुपए है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,054,206 शेयर और मार्केट कैप 84,549 करोड़ रुपए है।

1 हफ्ते में यह शेयर 0.06% और एक महीने में 4.95% बढ़ा है। 3 महीने में इसमें 15.56% और 6 महीने में 26.36% रिटर्न दिया है। इस साल अब तक ये शेयर 0.08% बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसमें 1.12% और तीन साल में 136.58% तेजी देखने को मिली है।

 

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 17 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल